डीएम ने तहसील सहसवान का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को तहसील सहसवान का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा न्यायिक कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए तथा रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाया जाए, जिससे आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण कर लंबित वादों की स्थिति की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच की। रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दस्तावेजों को गहनता से परखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा सर्विस बुक सहित सेवाकाल संबंधी अभिलेखों की जांच की। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- बिसौली में किसानों को किया संबोधित1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बदायूं के थाना वजीरगंज में बीती रात एक महिला ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव दुगों की रहने वाली 35 वर्षीय तस्लीम पत्नी निजाकत ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और अन्य परिजन बिहार में रह कर कामधंधा करते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में अकेले रहने से अपवाद में आई महिला ने कांसी पर लटक कर जान दे दी।1
- आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिस के रिस्पांस टाइम की जांच तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रतिक्रिया दी।1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- इस वीडियो में आप जानिये कि स्वास्थ्य बीमा क्यों ज्यादा जरूरी है, अगर वीडियो अच्छी लगे तो चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें और लोगन तक ये जानकारी अवश्य पाहुंचें1
- एक पुलिसवाला ट्रेन में तकिया और बेडशीट चुरा रहा था, पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे कानपुर स्टेशन पर RPF को सौंप दिया गया. पकड़े जाने पर पुलिस वाला हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है. ट्रेन से अक्सर लोग तकिया और चादर चुराते हैं. इसके लिए 1 साल की सजा और 1 हजार जुर्माने का प्रावधान है.1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1