दधिमती माताजी मंदिर में अव्यवस्था पर भड़का दाधीच समाज, सीएम के नाम नावा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नावा सिटी। नागौर जिले के गोठ मांगलोद स्थित श्री दधिमती माताजी मंदिर में कथित अव्यवस्था, अतिक्रमण और पुजारियों द्वारा गुंडागर्दी के विरोध में नावा दाधीच समाज ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में समाज ने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्थाओं पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। ज्ञापन के अनुसार, मंदिर में कार्यरत पुजारियों द्वारा खुलेआम अतिक्रमण, अवैध वसूली और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। समाज ने आरोप लगाया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा सिविल रिट याचिका संख्या 5809/2023 में 12 सितंबर 2023 को दिए गए आदेशों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। दाधीच समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दाधीच पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है। इस मामले में पुलिस थाना रोल में दर्ज प्रकरण संख्या 30/2026 के नामजद आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा, मेला मजिस्ट्रेट व तहसीलदार डेह तथा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की लापरवाही को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की गई है। समाज ने मंदिर की व्यवस्थाओं को देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार संचालित करने, अवैध रसीद वसूली बंद कराने और मंदिर परिसर से अवैध निर्माण व कब्जे हटाने की भी मांग रखी है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं की गई तो दाधीच समाज आमरण अनशन शुरू करेगा तथा देशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नावा दाधीच समाज के सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

- SK Bagraकुचामन सिटी, नागौर, राजस्थान😡2 days ago
- अजमेर । विश्व प्रसिद्ध महान सूफी सन हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ में पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से शेख नूर जमाल ,अमित बरन भट्टाचार्य ,रामकिशन कुंडू ने आगामी चुनाव को लेकर ख़्वाजा साहब की दरगाह शरीफ में चादर व फूल पेश किए दरग़ाह शरीफ़ के ख़ादिम सैयद नबी हुसैन संजरी सैयद मकशुद अली , हाजी सैयद मुराद अली चिश्ती ,सैयद जान मोहम्मद चिश्ती ने जियारत सैयद फारूख अली ,सैयद अरमान अली ,सैयद सैयद अली , सैयद सखावत अली ने कराई व दस्तारबंदी कर दरगाह शरीफ का तबरुक दिया अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकता शेख नूर जमाल ने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को चुनाव है पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर ज्यादा ज्यादा लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आएगी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जितने भी धर्मो के लोग पश्चिम बंगाल में रहते हैं सबका देखभाल करती हैं बंगाल के सभी लोग खुश है इसलिए आज हम दरगाह शरीफ पहुँचे हमने ख़्वाजा साहब की दरगाह शरीफ में पश्चिम बंगाल जीत के लिए माँगी दुआ साथ ही देश मे अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की1
- जयपुर पुलिस के ब्रह्मपुरी थाने के दो जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना करंट के बीच फंसी महिला को बचाया है, बारिश के बाद एक टीन शेड का घर गिर गया था और उसमें करंट फैला हुआ था, पुलिस के जवान हंसराज और भागीरथ इस महिला को बाहर निकाल लाए, महिला को अस्पताल पहुंचाया, महिला स्वस्थ बतायी जा रही है1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अरावली कॉलोनी निवासी पीड़िता हेमा पारवानी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले सुमित तिलोकानी और कमल तिलोकानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने चीन की एक कंपनी में पेमेंट भेजने का झांसा देकर उनसे करीब 1 करोड़ रुपये लिए। आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब पीड़िता ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि वहां कोई पेमेंट नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि बड़े ट्रांजैक्शन में सतर्क रहना कितना जरूरी है।1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सगाई के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, विजयनगर निवासी आरोपी धनराज रेगर ने पहले सगाई की बात कर भरोसा जीता और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ चौपाटी क्षेत्र में मारपीट भी की। मामले की शिकायत कृष्णगंज थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनराज रेगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कृष्णगंज थाना के सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- Jaipur India Gate Nagar Jaipur India Gate India Gate2
- आंधी तहसील के चांदराना में पैंथर के हमले से गिर्राज गुर्जर को हुआ भारी नुकसान1
- Post by Kailash Fulwari1
- जयपुर राजस्थान में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की प्रभावशाली बैठक: नई टीम का गठन : संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर जिला अध्यक्ष कमलनयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी बने। प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने दिए संगठन विस्तार को निर्देश जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा, जिसके त4
- असली कमाई तो ये ही है... कल राजस्थान विश्वविद्यालय के पास से। दो राहगीर युवक उधर से गुजर रहा था। पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बोनट पर काटा हुआ केक रखा था। दो-तीन वर्दीधारी और दो-तीन सिविलियन हंसी-खुशी के माहौल में केक खा रहे थे और खिला रहे थे। एक महिला के गोद में बच्चा भी था। एक युवक गाड़ी चला रहा हैं और उसका दोस्त को बोला यार थोड़ा बैक लो। बड़ा ही मस्त दृश्य लग रहा है। छोटा सा वीडियो बनाते हैं। वे अपने हिसाब से सोच रहा था कि कोई महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर है और बच्चे का बर्थडे होगा इसलिए यहीं पर केक काटकर खुशी मना रहे होंगे। शायद असली बात पता ही नहीं चलती अगर उनमें से एक पुलिस का जवान वीडियो बना रहे युवकों की गाड़ी के पास नहीं आता। जवान ने पूछा कि वीडियो क्यों बना रहे हैं? एक युवक ने कहा, यार बड़ा अच्छा लग रहा है देखकर। बच्चे का बर्थडे पुलिस वाले ऐसे मनाते हैं, कितनी मुश्किल ड्यूटी होती होगी पुलिस वालों की? पुलिस का जवान धीरे से मुस्कुरा दिया। फिर बोला- सर जी, बात यह नहीं है। आप नीचे उतरेंगे तो बताऊंगा। मैंने कहा लो भाई, नीचे आ जाते हैं। अब बता दो क्या बात है। उसने जो कहानी बताई वह तो सच में ही दिल को छू गई। फिर हम भी गाड़ी के पास ही पहुंच गए। असल बात यह थी कि बर्थ-डे बच्चे का नहीं बल्कि वहां ड्यूटी पर तैनात महिला इंस्पेक्टर गुंजन सोनी का था। केक अलवर से एक दंपती लेकर आए थे। इंस्पेक्टर गुंजन सोनी ने अपनी अलवर पोस्टिंग के दौरान इस जोड़े की शादी को टूटने से बचाया था। दोनों के बीच कुछ अनबन और गलतफहमी थी जिसे समझाईश से गुंजन ने दूर कर दिया था और दोनों तभी से खुशी-खुशी साथ रहते हैं। गुंजन के हर जन्मदिन पर दोनों केक लेकर जोड़े से आते हैं। कल गुंजन की ड्यूटी दिन भर यूनिवर्सिटी के गेट पर थी तो दोनों यहीं आ गए। मैं हैरान रह गया। आप ड्यूटी के दौरान कई बार कितने अच्छे काम कर जाते हैं और उसकी छाप कितनी गहरी पड़ती होगी? हम नौकरी और प्रोफेशन में कितना कमाते हैं, कितना बचाते हैं यह मायने नहीं रखता लेकिन अगर हम लोगों का ऐसा प्यार कमाते हैं, तो मैं समझता हूं कि असली कमाई यही है। बाकी सब कुछ इसके नीचे-नीचे ही है।1