ओलचिकि के 100 साल पर ज्ञान की नई रोशनी: 340 अभ्यर्थियों की भागीदारी, संताली भाषा के प्रति बढ़ता समर्पण* *ओलचिकि के 100 साल पर ज्ञान की नई रोशनी: 340 अभ्यर्थियों की भागीदारी, संताली भाषा के प्रति बढ़ता समर्पण* सरायकेला/घाटशिला, 19 अप्रैल 2026: आज दिनांक 19/04/2026 को पंजीकृत संस्था सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर की ओर से घाटशिला कॉलेज में एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च क्वेस्ट परीक्षा का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 189 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि चांडिल और घाटशिला के दोनों केंद्रों को मिलाकर कुल 340 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में झारखंड के साथ-साथ उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से भी अभ्यर्थियों की भागीदारी रही, जो संताली भाषा और ओलचिकि लिपि के प्रति बढ़ती जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज लोग तक इस परीक्षा में शामिल हुए—जो यह साबित करता है कि अपनी मातृभाषा के प्रति लगाव हर पीढ़ी में जीवित है। घाटशिला परीक्षा केंद्र में पंडित रघुनाथ मुर्मु मॉडल स्कूल पुनासीबाद के छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इन बच्चों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा और लिपि को लेकर पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है। संस्था प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि यह संताली टैलेंट सर्च परीक्षा रघुनाथ मुर्मू द्वारा आविष्कृत ओलचिकि लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस पहल की शुरुआत महज 10 अभ्यर्थियों से हुई थी, जो बढ़कर आज 340 तक पहुंच गई है—यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि और समाज की जागरूकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य संताली भाषा-साहित्य के विकास के साथ-साथ ओलचिकि लिपि को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज एवं पारंपरिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित 50 अभ्यर्थियों को रघुनाथ मुर्मू जयंती के अवसर पर चांडिल में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप, द्वितीय को टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत किया जाएगा। घाटशिला कॉलेज के केंद्राधीक्षक डॉ. रजनी कांत मांडी ने बताया कि अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुरुष और महिलाएं दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर झारखंड सरकार से यह मांग भी उठाई गई कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा सदन में उठाए गए 30,000 शिक्षक बहाली के प्रस्ताव को शीघ्र लागू किया जाए तथा “बंगाल मॉडल” को भी धरातल पर उतारा जाए, ताकि संताली सहित आदिवासी भाषाओं को शिक्षा व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके। साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्रश्न पत्र केवल देवनागरी में ही नहीं, बल्कि संताली भाषा और ओलचिकि लिपि में भी उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है, फिर भी व्यवहारिक स्तर पर इसकी अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा संचालन में भुजंग टुडू, पितांबर हांसदा, सुधीर चंद्र मुर्मु, हाराधन हांसदा, सत्य रंजन सोरेन, शंकर मुर्मू, डॉ० चरण हासदा, मनोहर हसदा, अनिमा टुडू, दिनेश सोरेन, नरेन हसदा, विभूति मार्डी, सुंदर हसदा, हरेंद्र टुडू, लखन मांझी, सीताराम मांझी,सोनाराम मांझी,सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

- सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी के साथ छोटे बड़े जंगलों में तराई में धड़ल्ले से चल रही मिनी देसी महुआ शराब की भट्ठियां ना सिर्फ जंगलों को बंजर बना रही है , बल्कि गजराजों के लिए भी खतरा बन गई है। ग्रामीण का आरोप है कि गजराजों कि झुंड महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले जावा यानी रासायनिक पदार्थ वाले अवशेष को खा रहा है। नशे में धुत होकर मस्त हाथी गांव में प्रवेश कर उत्पादन मचा रहे हैं। फसलों को रौंदने के साथ-साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगल में कट रहे पेड़ विभाग मौन ,: दारू माफिया द्वारा जंगल की तराई में बड़े पैमाने पर देसी महुआ शराब की भट्ठियां संचालित की जा रही है। चौंकाने वाले बात यह है कि इन भट्ठियों में शराब चुलाई के लिए गैस का नहीं बल्कि जंगल से कटी गए लकड़ी के इस्तेमाल होता है। प्रतिदिन कई टन लकड़ी खपत हो रही है लेकिन इसका कोई हिसाब नहीं है। सवालों में घेरे में विभाग , स्थानीय लोगों कहना है कि जिला पुलिस , मद्य उत्पाद विभाग और वन विभाग के पदाधिकारी को इसकी पूरी जानकारी है ,फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। सवाल यह उठ रहा है कि जब ग्रामीण सूखी लकड़ियों भी लाने जाते हैं तो वन विभाग धमकी देते हैं। लेकिन अवैध भट्ठियों में प्रतिदिन , सैकड़ो पेड़ जलकर क स्वाह रहे हैं उस पर वन वन की पदाधिकारी मौन क्यों है ? बंजर हो रहे जंगल , अवैध कटाई और भट्ठियों में जलवान के लिए पेड़ों की इस्तेमाल से दिन प्रतिदिन जंगल काट रहे हैं और वन क्षेत्र बंजर होता जा रहा है। इसे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि वन जीवन का प्राकृतिक आवास भी खत्म हो रहा है। भोजन -पानी की कमी से हाथी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध महुआ भट्ठियों पर रोक लगाने और जंगल की अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- सदर अस्पताल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्था संतोषजनक बताया और कुछ सुधार के दिए निर्देश पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार की शाम चाईबासा स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन जुझार माझी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सबसे पहले नवनिर्मित ओपीडी भवन का जायजा लिया। यहां उन्होंने मरीजों के पंजीकरण के लिए बनाए गए काउंटर, ऑपरेशन थिएटर तथा डॉक्टरों के कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उपायुक्त इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनकी स्थिति और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने चिंता व्यक्त की और व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही अस्पताल के कैंटीन का गहन निरीक्षण करते हुए मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कतिपय कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। #kolhan #चाईबासा #पश्चिमसिंहभूम #DCInspection #ManishKumarDC #सदरअस्पताल #HospitalInspection #HealthDepartment #OPD #EmergencyWard #BloodBank #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews #Healthcare #स्वास्थ्यसेवा1
- बुंडू मे navratri मेल लग चुका है 9दिनों का1
- रामगढ़ : ये बच्चा गोला रोड से चल कर राजगढ़ की ओर जा रहा था और बोल नहीं सकता है ये बच्चा अभी छतर मांडू मै है1
- झारखंड के निजी स्कूलों में वार्षिक शुल्क और री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है।सरकार इस पर तत्काल रोक लगाए।1
- Post by Nation24 news1
- सरायकेला-खरसावां जिले में नई एसपी निधि द्विवेदी ने दिया योगदान एंकर: सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देते ही निधि द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों पर जिला पुलिस की विशेष फोकस रहेगी। उन्होंने संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों को कानूनी सहारा और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। एसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था के प्रति अधिक सतर्क और जवाबदेह रहने के निर्देश दिए। नवपदस्थापित एसपी का जिला पुलिस बल ने गॉड ऑफ़ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समीर कुमार सवैया, अरविंद बिंद्रा और पूजा कुमारी सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने पुलिस-जन सहयोग मजबूत कर भरोसे का वातावरण बनाने का भरोसा दिलाया। बाईट:निधि द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक1
- सरायकेला खरसावां जिले की 22वीं पुलिस अधीक्षक के रूप में 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी निधि द्विवेदी ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया।जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर जिले के पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया । इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी का कार्यभार संभालते ही निधि द्विवेदी ने अपने सख्त इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने साफ कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। आम जनता की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है।1
- कुमारडुंगी के उसामबीर में 25 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के उसामबीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बड़ाईसेरंग के सुनसान इलाके की है, जहां युवती ने इमली के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उसकी मां जशमति बरजो शौच के लिए बाहर गईं, तो उन्होंने अपनी बेटी को पेड़ से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना गांव के मुंडा द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के उसामबीर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बड़ाईसेरंग के सुनसान इलाके की है, जहां युवती ने इमली के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब उसकी मां जशमति बरजो शौच के लिए बाहर गईं, तो उन्होंने अपनी बेटी को पेड़ से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना गांव के मुंडा द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #चाईबासा #Westsinghbhum #kolhan #कुमारडुंगी #उसामबीर #आत्महत्या #दर्दनाकघटना #महिलासुरक्षा #झारखंडन्यूज #ग्रामीणखबर #BreakingNews #SadNews #LocalNews #JharkhandNews1