logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सरपंचों एवं न्याय मित्रों के साथ बैठक संपन्न शेखपुरा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन तथा पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रमौली यादव, महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं न्याय मित्र उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रमौली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजनों को त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों एवं सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से समाधान कर समाज में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सरपंचों एवं न्याय मित्रों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं इसके लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक पात्र मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। चंद्रमौली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों, न्याय मित्रों, अधिवक्ताओं एवं आमजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सामूहिक प्रयास से अधिकाधिक मामलों का निष्पादन कर लोगों को शीघ्र, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

19 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
19 hrs ago
b455bee1-b74a-407d-ab01-48ff5eaec420

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सरपंचों एवं न्याय मित्रों के साथ बैठक संपन्न शेखपुरा। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन तथा पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रमौली यादव, महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं न्याय मित्र उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रमौली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजनों को त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय

8f8d5264-28e5-496a-a815-e9927616b19c

उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों एवं सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से समाधान कर समाज में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सरपंचों एवं न्याय मित्रों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं इसके लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक पात्र मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। चंद्रमौली यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों, न्याय मित्रों, अधिवक्ताओं एवं आमजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी के सामूहिक प्रयास से अधिकाधिक मामलों का निष्पादन कर लोगों को शीघ्र, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

More news from Bihar and nearby areas
  • सुबह 9 बजे हुई डकैती से बरबीघा में हड़कंप, पुलिस जांच पर पीड़ित महिला ने उठाए सवाल बरबीघा- सुबह करीब 9 बजे हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन पीड़ित महिला के चोरी हुए जेवरात में से अब तक सभी सामान बरामद नहीं हो सके हैं। हालांकि डकैती में संलिप्त दो अपराधियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़ित महिला ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि उसे प्रशासन पर अब भरोसा नहीं रह गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि मामले की जांच में लगे पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला का कहना है कि जांच की मौजूदा प्रक्रिया से उसका विश्वास उठ गया है। पीड़िता ने इस संबंध में डीएसपी राकेश कुमार से शिकायत कर मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी को बदलने की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि केस में लगे पुलिस पदाधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है। इधर, डकैती की घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों और चोरी गए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
    1
    सुबह 9 बजे हुई डकैती से बरबीघा में हड़कंप, पुलिस जांच पर पीड़ित महिला ने उठाए सवाल
बरबीघा-  सुबह करीब 9 बजे हुई डकैती की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन पीड़ित महिला के चोरी हुए जेवरात में से अब तक सभी सामान बरामद नहीं हो सके हैं। हालांकि डकैती में संलिप्त दो अपराधियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
पीड़ित महिला ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि उसे प्रशासन पर अब भरोसा नहीं रह गया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला ने आरोप लगाया कि मामले की जांच में लगे पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला का कहना है कि जांच की मौजूदा प्रक्रिया से उसका विश्वास उठ गया है।
पीड़िता ने इस संबंध में डीएसपी राकेश कुमार से शिकायत कर मामले की जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी को बदलने की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि केस में लगे पुलिस पदाधिकारी द्वारा मामले की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है।
इधर, डकैती की घटना को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना में शामिल अपराधियों और चोरी गए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    26 min ago
  • #भारतीय_लोकतंत्र में सत्ता #पक्ष_और_विपक्ष दोनों ही सवर्ण समाज का विरोधी है @ramdasathawale
    1
    #भारतीय_लोकतंत्र में सत्ता #पक्ष_और_विपक्ष दोनों ही सवर्ण समाज का विरोधी है
@ramdasathawale
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    37 min ago
  • सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम अस्थावां गांव स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में सोमवार की शाम 7 बजे करंडे थाना पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करंडे थाना के एसआई कौसर आलम ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की जानकारी दी। एसआई कौसर आलम ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। यातायात नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने पुलिस पदाधिकारी से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान करंडे थाना के पुलिस बल भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
    1
    सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम
सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम
अस्थावां गांव स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में सोमवार की शाम 7 बजे करंडे थाना पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करंडे थाना के एसआई कौसर आलम ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की जानकारी दी।
एसआई कौसर आलम ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। यातायात नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने पुलिस पदाधिकारी से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान करंडे थाना के पुलिस बल भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेटी विवाह गीत पर आधारित बहुत ही खूबसूरत शिव गुरु भजन : निवास सिंह बेटी विवाह गीत पर आधारित एक बहुत ही अच्छा शिव गुरु भजन निवास सिंह के द्वारा गाया गया। शिव को अपना गुरु बनाएं और भैया हरिंद्रानंद के बताएं तीन सूत्र का पालन करें महादेव आप पर अवश्य दया करेंगे, और निवास सिंह का शिव गुरु भजन सुने।
    1
    बेटी विवाह गीत पर आधारित बहुत ही खूबसूरत शिव गुरु भजन : निवास सिंह  
बेटी विवाह गीत पर आधारित एक बहुत ही अच्छा शिव गुरु भजन निवास सिंह के द्वारा गाया गया। शिव को अपना गुरु बनाएं और भैया हरिंद्रानंद के बताएं तीन सूत्र का पालन करें महादेव आप पर अवश्य दया करेंगे, और निवास सिंह का शिव गुरु भजन सुने।
    user_Nivas Singh
    Nivas Singh
    Singer चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • लखीसराय पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर पुरानी बाजार में निकला भव्य जुलूस पुलिस रही मुस्तैद लखीसराय। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर पुरानी बाजार में भव्य और विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारे लगाते हुए पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस शहर के पुरानी बाजार इंग्लिश मुहल्ला से शुरू होकर विद्यापीठ चौक होते हुए पुरानी बाजार और छोटी दरगाह तक भ्रमण करते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान इस्लामी झंडे लहराते हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे। पैगंबर साहब के जन्मदिवस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और कई जगहों पर मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे, जो जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और खुशी मनाई। लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया है। उनका जन्मदिन हमें सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रशासन की सतर्कता और समुदाय के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    लखीसराय पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर पुरानी बाजार में निकला भव्य  जुलूस पुलिस रही मुस्तैद
लखीसराय। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर   पुरानी बाजार में भव्य और विशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नारे लगाते हुए पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जुलूस शहर के पुरानी बाजार इंग्लिश मुहल्ला से शुरू होकर विद्यापीठ चौक होते हुए पुरानी बाजार और छोटी दरगाह तक भ्रमण करते हुए संपन्न हुआ। इस दौरान इस्लामी झंडे लहराते हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे। पैगंबर साहब के जन्मदिवस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और कई जगहों पर मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे, जो जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और खुशी मनाई। लोगों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया है। उनका जन्मदिन हमें सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रशासन की सतर्कता और समुदाय के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    21 min ago
  • पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
    1
    पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?” “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    1
    “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
“स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    1
    मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक
मंगलवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के तहत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में शौचालय विहीन महादलित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए जीविका के माध्यम से प्रति लाभार्थी ₹10 हजार की ब्याजमुक्त राशि उपलब्ध कराने सहित अभियान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने, शौचालय निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र से अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका सरयुग कुमार, एसी जीविका, सीसी जीविका, सभी विकास मित्र एवं सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहे। बैठक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.