अज्ञात कारणों से लगी आग, फूस का मकान जलकर राख, गृहस्थी का सामान खाक अज्ञात कारणों से लगी आग, फूस का मकान जलकर राख, गृहस्थी का सामान खाक बैवाही (बहराइच)। चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में शनिवार की शाम अचानक लगी आग से एक गरीब परिवार का फूस का मकान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कमल किशोर गिरी के फूस के मकान में शनिवार को लगभग साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। शुरुआत में लोगों को जब तक आग की जानकारी हुई तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। गांव में शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फूस का मकान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित कमल किशोर गिरी ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि घर में रखी करीब 1500 रुपये की नगदी भी आग में जल गई। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। इस संबंध में हल्का लेखपाल श्याम प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है और वह मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️4
- Sakinaka Bhanushali hall Jo samachar video banaa raha hun yah Samaj ke liye banaa raha hai pure Hindustan ke liye video Uttar Pradesh mein jo nali aur sadak tamam jagah Kam nahin ho rahe hain Janata ko bevkuf banaa rahe hain kuchh log to vajah se Janata ko jyada pareshaniyan hoti hai1
- बहराइच: खैरीघाट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार खैरीघाट क्षेत्र के लौकीहा गांव के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना में अमृतलाल और सुरेश कुमार निवासी जंगलपुरवा, थाना हरदी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक लौकीहा गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे और शनिवार सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी शिवपुर के अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ | धौरहरा पत्रकार पर जानलेवा हमला, बेल्ट से किया प्रहार धौरहरा क्षेत्र के रामवाटिका मेले में जुआरियों का जमावड़ा लगने की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के बाद एक पत्रकार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए बेल्ट से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि मेले में खुलेआम जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन को देने के बाद नाराज जुआरियों ने पत्रकार को घेरकर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामवाटिका मेला जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी और पत्रकार की सुरक्षा की मांग की है। UP Gram Kranti News (धौरहरा)1
- नवनियुक्ति जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया सम्मानित।1
- #बहराइच #UPPOLICE की महिला पुलिस जो #महिलाओं को सरे-आम #पीट रहीं हैं..... #वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं1
- *बहराइच: अलविदा जुमा की नमाज़ अमन-ओ-अमान के साथ सकुशल संपन्न* *बहराइच* रमज़ान के आख़िरी जुमे यानी अलविदा जुमा के मौके पर जनपद की मस्जिदों में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा की। शहर की जामा मस्जिद और विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलविदा जुमा की नमाज़ के दौरान रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे जनपद में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ संपन्न कराई गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जगह-जगह निगरानी की व्यवस्था की गई थी। जिले भर में अलविदा जुमा की नमाज़ पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। 👇👇👇 *रिपोर्ट- अली शेर कादरी, OFFICIAL QADRI NEWS* #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan2026 #alvida1
- 🚨 बिग ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 #लखीमपुर_खीरी तहसील धौरहरा क्षेत्र के समैसा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गरीब किसान ने SDM धौरहरा और क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि उसकी पुस्तैनी जमीन पर फर्जी स्थगन आदेश जारी कर दिया गया, जबकि उसके पास जमीन से संबंधित बैनामा, चकबंदी के कागज, नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की रिपोर्ट तक मौजूद है। किसान का आरोप है कि स्थगन आदेश जारी होने के बाद SDM ने अपने CUG नंबर से फोन कर जमीन छोड़ने की सलाह दी। पीड़ित का दावा है कि SDM ने यह भी कहा कि आदेश विधायक के दबाव में पारित किया गया है, इसलिए मामले में विधायक से बात करने की सलाह दी गई। न्याय की गुहार लेकर किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ DM खीरी के दरबार पहुंचा और पूरे मामले की जांच की मांग की। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि SDM, विधायक और रसूखदार लोगों की मिलीभगत से उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। यह मामला धौरहरा तहसील क्षेत्र के समैसा गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 🎥 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल ✍️ तहसील रिपोर्टर – यज्ञ राज मौर्य वायरल वीडियो आवास1
- महसी/बहराइच जिले में मंदिर में खराब पड़े नल, शिवपुर ब्लॉक के रामपुर स्थित बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर में खराब पड़े नल, विभागीय लापरवाही से श्रद्धालुओ को समस्या1