Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोहतक को भाजपा बर्बाद करने पर तुली हैं; Kuldeep KD | Badshah विवाद में बोले ऐसे सिंगर्स को देश से निकाल देना चाहिए!
Digital Bhoomi
रोहतक को भाजपा बर्बाद करने पर तुली हैं; Kuldeep KD | Badshah विवाद में बोले ऐसे सिंगर्स को देश से निकाल देना चाहिए!
More news from Haryana and nearby areas
- दिल्ली के पालम ईलाके में एक ईमारत में लगी भयंकर आग1
- जुलाना: क्षेत्र के पौली गांव के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक इको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ड्रेन में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शादीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सुमन, जो टिटौली स्थित पंचरत्न कंपनी में कार्यरत थी, रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर रोहतक से जुलाना की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पौली गांव के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और इको गाड़ी अचानक सड़क से नीचे उतरकर ड्रेन में जा गिरी।गंभीर रूप से घायल सुमन को रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति सुशील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गाड़ी चालक राजपाल, जो कि शादीपुर गांव का ही रहने वाला है, वाहन को लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद आरोपी चालक घायल महिला को अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोटो कैप्शन: 19 जुलाना 01: पौली गांव के पास क्षतिग्रस्त गाड़ी।1
- जनपद में नवरात्र के पावन पर्व पर महिलाएं काफी संख्या में मंदिरों में जाती हैं, श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ड्यूटी तैनात की जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जाएगा। श्रद्धालुओं को आवागमन हेतु सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ किया जाएगा। श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट सूर्य प्रकाश पाण्डेय की खास रिपोर्ट भदोही से1
- कोल्डड्रिंक पीने से बेहतर है नारियल का पानी या गन्ने का जूस पियो। आप खुद देखें कैसे बनती है कोल्डड्रिंक 😷1
- ek mahine se hum sweepers ko bol rahe h koi fark ni pad raha1
- राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- #नगीना सांसद एडवोकेट चन्दर शेखर आज़ाद ने #पार्टी से जुड़ने के लिए जारी किया #मोबाइल नंबर 72920600601
- जुलाना: कस्बे में एक व्यापारी के अपहरण के प्रयास के मामले में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे व्यापारियों में भारी रोष देखा जा रहा है। मामले को लेकर बुधवार को पुरानी अनाजमंडी में व्यापारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कैलाश सिंगला ने की, जबकि इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के इतने समय बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना गंभीर चिंता का विषय है। कैलाश सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे व्यापारी सुशील के अपहरण का प्रयास किया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह घटना मंडी चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, इसके बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्य बाजार और मंडी क्षेत्र में ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस ने वीरवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो शुक्रवार को जुलाना बाजार के सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो रोड़ जाम किया जाएगा। बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी विक्रम जोशन ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार नाकेबंदी की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बावजूद व्यापारी संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब उन्हें केवल कार्रवाई चाहिए, न कि आश्वासन। व्यापारियों ने कहा कि वीरवार को शाम तक अगर पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पाती है तो वीरवार को बैठक कर शुक्रवार को बाजार की सभी दुकानें बंद रखी जाएंगी। फोटो कैप्शन: 3 जुलाना 01: बैठक में भाग लेते व्यापारी।1