Shuru
Apke Nagar Ki App…
रैंक कितनी भी हो, 18 लाख खर्च कीजिए, सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल जाएगी": यह दावा बिहार के एजेंट्स कर रहे हैं जो बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीट बेच रहे हैं; दैनिक भास्कर इन्वेस्टिगेशन में जानिए जिस NEET पेपरलीक को लेकर इतना बड़ा आंदोलन हुआ, एजेंट्स उसके आगे बढ़कर MBBS की सीट कैसे बेच रहे हैं...
अनन्त भारद्वाज
रैंक कितनी भी हो, 18 लाख खर्च कीजिए, सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल जाएगी": यह दावा बिहार के एजेंट्स कर रहे हैं जो बंगाल, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की MBBS सीट बेच रहे हैं; दैनिक भास्कर इन्वेस्टिगेशन में जानिए जिस NEET पेपरलीक को लेकर इतना बड़ा आंदोलन हुआ, एजेंट्स उसके आगे बढ़कर MBBS की सीट कैसे बेच रहे हैं...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #अलीगढ़ में कृष्णा रिसोर्ट पर पुलिस का बड़ा छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़ मालिक समेत 9 गिरफ्तार1
- हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही हाथरस-ब्रेकिंग हाथरस पुलिस की वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्यवाही यूपी-112 डेटा और गूगल मैप हॉटस्पॉट मैपिंग से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की 11 बाइक और एक स्कूटी समेत 12 दोपहिया वाहन बरामद पिछले 3-4 महीनों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का तकनीकी विश्लेषण कर पुलिस ने हॉटस्पॉट किए थे चिन्हित। किला खाई गौशाला के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर पुर्जे अलग कर कबाड़ में बेचते थे आरोपी। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जांच में जुटी। बाइट:- चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस।2
- रिपोर्टर अविनाश कुमार अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा! आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, युवतियों को आगरा से रिसोर्ट में बुलाए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी के दौरान मौके से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की भी जानकारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अलीगढ़ सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर पंजीकृत खोये/गिरे हुए 200 मोबाइल फोन को सर्विलांस सेल अलीगढ़ व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द उक्त के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-👇1
- अनूपशहर में बड़ा हादसा टला, चार फीट धंसी सड़क में फंसा खाद से लदा ट्रक अनूपशहर। थाना क्षेत्र के बायपास चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा पुल की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क अचानक जोरदार धमाके के साथ करीब चार फीट नीचे धंस गई। सड़क धंसने से करीब छह फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें खाद से लदा छह टायरा ट्रक फंस गया। हादसे में चालक और परिचालक सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब आठ बजे की है। बायपास चौराहे के पास अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे तो सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा दिखाई दिया और उसमें खाद से लदा ट्रक फंसा हुआ था। गनीमत रही कि सड़क धंसने के समय कोई अन्य वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। ट्रक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग का नवीनीकरण करीब दो वर्ष पहले ही कराया गया था। ऐसे में इतने कम समय में मुख्य सड़क के अचानक धंसने से निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क धंसने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।1
- डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश गाजियाबाद अपडेट डासना जेल में भी गूंजेगा कान्हा के जन्म का उल्लास, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देगा कैदियों को नई जिंदगी का संदेश झांकियों और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बंदियों को मिलेगा बुराई, नशे और दुर्भावना छोड़कर सकारात्मक बदलाव का संदेश गाजियाबाद। देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जहां श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं गाजियाबाद की डासना जेल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। डासना जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जेल परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इस आयोजन की सबसे खास बात केवल उत्सव नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपा बदलाव और सुधार का संदेश होगा। जेल अधीक्षक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल जेल में बंद लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने भीतर झांकने और स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि इंसान को अपने भीतर की नकारात्मक सोच, दुर्भावना और बुरे व्यवहार से दूर होने का प्रयास करना चाहिए। खास तौर पर नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए यह पर्व एक नई शुरुआत का संदेश लेकर आ सकता है। इस बार जन्माष्टमी के कार्यक्रम में पुरुष बंदियों के साथ महिला बंदी भी शामिल होंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, इंसान अपने विचार और व्यवहार में बदलाव लाकर जीवन को नई दिशा दे सकता है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव डासना जेल की दीवारों के भीतर सिर्फ उत्सव नहीं होगा, बल्कि उन लोगों के लिए उम्मीद का संदेश भी बनेगा, जो अपने जीवन में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। संदेश साफ है—गलती जीवन का अंत नहीं, बल्कि सुधार की शुरुआत हो सकती है। *बाइट,,, सीताराम शर्मा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जेल गाजियाबाद*4
- परशुराम धाम से निकली नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा, पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना अनूपशहर। आध्यात्मिक जन-जागरण और सद्भावना का संदेश लेकर मंगलवार को अनूपशहर स्थित परशुराम धाम से नौ दिवसीय सद्भावना यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह नजर आया। आयोजकों के अनुसार यात्रा एक सितंबर से नौ सितंबर तक विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। इस दौरान लोगों को आध्यात्मिकता, सद्भावना, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। यात्रा का समापन नौ सितंबर को बुलंदशहर के कालाआम स्थित कलश होटल में होगा। यह सद्भावना यात्रा सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के 75वें पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि आगामी 20 और 21 सितंबर को श्री प्रेमनगर आश्रम, ज्वालापुर, हरिद्वार में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यात्रा के निदेशक जिला प्रभारी महात्मा श्री शरणानंद जी और सहप्रभारी महात्मा श्री आत्मदर्शनानंद जी सहित जिले के संत-महात्माओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने यात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के साथ लोगों को सेवा और सद्भावना के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर की गई 30 वर्षीय पुष्पेंद्र की हत्या। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव। मृतक पुष्पेंद्र के परिजनों की तहरीर पर महिला और उसके पति समेत अज्ञातों पर दर्ज FIR। घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, पति की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनमई में हुई खूनी वारदात।1
- अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस का छापा, देह व्यापार का खुलासा! आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 5 युवतियों और 4 युवकों समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, युवतियों को आगरा से रिसोर्ट में बुलाए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी के दौरान मौके से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की भी जानकारी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।1