logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुत्र श्री युत के साले के निधन पर हेमावास गाँव पहुँचकर शोक संतप्त गहलोत परिवार को बँधाया ढाँढस पाली,मनीष राठौड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शनिवार को पाली जिले के हेमावास गाँव पहुँचे। वे यहाँ अपने संबंधी सोहनलाल गहलोत के पुत्र जयंत गहलोत की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत गहलोत का आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया था। मृतक जयंत गहलोत मदन राठौड़ के बड़े पुत्र श्रीयूत राठौड़ के साले थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही प्रदेशाध्यक्ष ने जयपुर में अपने आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए और सीधे हेमावास पहुँचे। वहाँ उन्होंने अपने समधी एवं पूरे गहलोत परिवार से भेंट कर उन्हें ढाँढस बँधाया। अंतिम संस्कार में पाली शहर सहित पूरे हेमावास गांव के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, उप सरपंच नेमसिंह रावलवास, समाजसेवी सूरजपाल सिंह रावलवास, बाबूलाल बोराणा, यशपाल सिंह कुम्पावत, पूर्व सरपंच मोहनलाल,जीतू भाई गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रतनू और सदर थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
3 hrs ago

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुत्र श्री युत के साले के निधन पर हेमावास गाँव पहुँचकर शोक संतप्त गहलोत परिवार को बँधाया ढाँढस पाली,मनीष राठौड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ शनिवार को पाली जिले के हेमावास गाँव पहुँचे। वे यहाँ अपने संबंधी सोहनलाल गहलोत के पुत्र जयंत गहलोत की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत गहलोत का

आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया था। मृतक जयंत गहलोत मदन राठौड़ के बड़े पुत्र श्रीयूत राठौड़ के साले थे। इस दुखद समाचार के मिलते ही प्रदेशाध्यक्ष ने जयपुर में अपने आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए और सीधे हेमावास पहुँचे। वहाँ उन्होंने अपने समधी एवं पूरे गहलोत परिवार से भेंट कर उन्हें ढाँढस बँधाया। अंतिम संस्कार में पाली शहर सहित पूरे हेमावास गांव के

सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, उप सरपंच नेमसिंह रावलवास, समाजसेवी सूरजपाल सिंह रावलवास, बाबूलाल बोराणा, यशपाल सिंह कुम्पावत, पूर्व सरपंच मोहनलाल,जीतू भाई गहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर, सीओ ग्रामीण अमरसिंह रतनू और सदर थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • 8 मार्च को राजस्थान रोड़वेज बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा 🎉🚌🎁 #womensday #2026 #aapno_jilo_beawar #rajasthan #8march
    1
    8 मार्च को राजस्थान रोड़वेज बसों में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा 🎉🚌🎁
#womensday #2026 #aapno_jilo_beawar #rajasthan #8march
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) बर ग्राम में 10 मार्च को शीतला सप्तमी के अवसर पर भव्य डांडिया गेर का होगा आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार की गेर के आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में डांडिया गेर के आयोजन में विभिन्न स्थानों से गेर सहित नृत्य कलाकार पहुंचेंगे गेर में विभिन्न वेशभूषा में और स्वांग रचकर और अच्छा नृत्य करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
बर ग्राम में 10 मार्च को शीतला सप्तमी के अवसर पर भव्य डांडिया गेर का होगा आयोजन
हर वर्ष की भांति इस बार की गेर के आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में 
डांडिया गेर के आयोजन में विभिन्न स्थानों से गेर सहित नृत्य कलाकार पहुंचेंगे गेर में 
विभिन्न वेशभूषा में और स्वांग रचकर और अच्छा नृत्य करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सड़क के बीचो-बीच बनी नाली में फंसा पानी के कैंपर से भरा टेम्पो, बड़ा हादसा टला रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। कस्बे के गणेश मंदिर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानी के कैंपर से भरा एक टेम्पो सड़क के बीचो-बीच बनी नाली में फंस गया। टेम्पो के फंसते ही उसमें रखे कई पानी के कैंपर सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान बीच सड़क में बनी नाली और उसका चौड़ा आकार हादसों का कारण बन रहा है। वाहन चालकों को नाली का सही अंदाजा नहीं लगने से आए दिन वाहन उसमें फंस जाते हैं और दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिकों ने रायपुर नगर पालिका से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान देकर नाली का उचित निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।
    1
    सड़क के बीचो-बीच बनी नाली में फंसा पानी के कैंपर से भरा टेम्पो, बड़ा हादसा टला
रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर। कस्बे के गणेश मंदिर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानी के कैंपर से भरा एक टेम्पो सड़क के बीचो-बीच बनी नाली में फंस गया। टेम्पो के फंसते ही उसमें रखे कई पानी के कैंपर सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान बीच सड़क में बनी नाली और उसका चौड़ा आकार हादसों का कारण बन रहा है। वाहन चालकों को नाली का सही अंदाजा नहीं लगने से आए दिन वाहन उसमें फंस जाते हैं और दुर्घटना की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय नागरिकों ने रायपुर नगर पालिका से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान देकर नाली का उचित निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रायपुर गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पानी केम्पर भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है, जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं। रायपुर नगर पालिका से अनुरोध है कि इस पर ध्यान दें और नालियों का निर्माण करवाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    1
    रायपुर गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पानी केम्पर भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है, जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं।
रायपुर नगर पालिका से अनुरोध है कि इस पर ध्यान दें और नालियों का निर्माण करवाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter Jhoontha•
    11 hrs ago
  • जालौर शनिवार को नागरिक बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुभारंभ समारोह को संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मोहन पाराशर ललित दवे सहित बैंक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
    4
    जालौर शनिवार को नागरिक बैंक के नवीन भवन का शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने शुभारंभ समारोह को संबोधित किया इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर मोहन पाराशर ललित दवे सहित बैंक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सेंदड़ा (ब्यावर) पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलटा, बड़ा हादसा टला रायपुर में गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । जब पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है । जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं। जिसको लेकर लोगों ने रायपुर नगर पालिका से इस तरफ शीघ्र ध्यान देने की अपील की।
    1
    सेंदड़ा  (ब्यावर)
पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलटा, बड़ा हादसा टला 
रायपुर में गणेश मंदिर के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । जब पानी के केम्पर से भरा टेम्पो पलट गया। यह हादसा गांव में सड़कों का निर्माण हो जाने के बावजूद नालियों के बनावटी आकार चौड़े होने के कारण हुआ है । जिससे रोज आये दिन हादसे होते हैं। जिसको लेकर लोगों ने 
रायपुर नगर पालिका से इस तरफ शीघ्र ध्यान देने की अपील की।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रायपुर के मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर में चोरी, हनुमानजी की प्रतिमा से आभूषण ले उड़ा चोर; वारदात सीसीटीवी में कैद शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर। रायपुर थाना क्षेत्र में NH-162 स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चुरा कर फरार हो गया। घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार चोर मंदिर परिसर में घुसकर हनुमानजी की प्रतिमा पर लगे आभूषण उतारकर अपने साथ ले गया। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता जताई और प्रशासन से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की भी मांग की है।
    1
    रायपुर के मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर में चोरी, हनुमानजी की प्रतिमा से आभूषण ले उड़ा चोर; वारदात सीसीटीवी में कैद
शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर। रायपुर थाना क्षेत्र में NH-162 स्थित प्रसिद्ध मनोकामना सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी की प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चुरा कर फरार हो गया। घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार चोर मंदिर परिसर में घुसकर हनुमानजी की प्रतिमा पर लगे आभूषण उतारकर अपने साथ ले गया। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मंदिर से जुड़े लोगों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंता जताई और प्रशासन से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की। वहीं मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां इस तरह की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की भी मांग की है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.