Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
Journalist Anurag Srivastava
पूर्व विधायक राकेश सिंह विधानसभा की जनता की सुनते समस्या वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #RakeshSingh #Harchandpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। रायबरेली में आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आस्तीक मंदिर और भरवेश्वर मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने थाना भदोखर क्षेत्र में की पैदल गश्त, आम जनमानस को दिलाया सुरक्षा का एहसास अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोखर क्षेत्र अन्तर्गत की गई पैदल गश्त रायबेरली आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबेरली आलोक सिंह द्वारा थाना भदोखर पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गयी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।1
- कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur कल से शुरू हो रहे सावन से पहले अचलेश्वर मंदिर से रवाना हुए कांवड़ियों का पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह ने भव्य सम्मान किया। मिठाई, फल, अंगवस्त्र, पानी की बोतलें भेंट कर महिला श्रद्धालुओं का भी सम्मान किया, सेवा और आस्था की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा... #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #Harchandpur1
- सलोन, रायबरेली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग और विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम विवेक राजपूत को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। सदस्यों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने गरीब बस्तियों के लिए आए सोलर पंपों को अपने निजी प्रतिष्ठानों, व्यक्तिगत उपयोग की भूमि, निजी ईंट भट्ठे और रिश्तेदारों के यहां स्थापित करा दिया। यह न सिर्फ बड़ी अनियमितता है, बल्कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का दुरुपयोग भी है। इसके अलावा, सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाई गई इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग और निम्न स्तर के निर्माण का आरोप लगाया। विभिन्न गांवों में लगाई गई सीमेंटेड कुर्सियां और बेंच भी बहुत निम्न स्तर की बताई गई हैं। सदस्यों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत के नाम पर खोलकर गायब कर दिया गया है। उन्होंने इन सभी विषयों पर निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मनीष कौशल, विजय बहादुर, रामेंद्र प्रताप यादव, सोनू शुक्ला, राहुल पासी, संदीप कुमार, भोलेंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।1
- रायबरेली के शहीद स्मारक प्रांगण में सोमवार सुबह मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना और पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद भारत लाल ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 'डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। मातृभूमि सेवा मिशन के संयोजक प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, अनुशासन, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भागवत प्रताप सिंह, योग शिक्षक अनूप शर्मा, भारत लाल, राकेश, अरविंद, दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में योग साधक, महिलाएं, बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- एक वायरल वीडियो ने PhonePe के ज़रिए हुए कथित फ्रॉड को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं, लेकिन उसे पेमेंट की पुष्टि नहीं मिली। इस वीडियो के वायरल होने से लोगों में PhonePe की सेवाओं को लेकर अविश्वास बढ़ गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का कहना है कि उसने एक पेमेंट किया था, लेकिन उसे कोई पुष्टि नहीं मिली कि पेमेंट हुआ या नहीं। इस घटना ने लोगों को सतर्क कर दिया है और वे PhonePe के ज़रिए लेन-देन करने से पहले दो बार सोच रहे हैं।1
- 36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार , क्षेत्राधिकारी नगर ने दी जानकारी, सुनें वक्तव्य 36 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुत्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार रायबरेली पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण,बिक्री,तश्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना मिलएरिया द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब निष्कर्षण के संबंध में मुखबिरखास की सूचना पर 03 अभियुक्त 1. रोहित पुत्र रामफेर पासी 2. शुभम पुत्र श्त्रोहन 3. रामफेर पुत्र दयाराम निवासीगण मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली व 01 अभियुक्ता मंजू पत्नी श्त्रोहन निवासिनी मक्का का पुरवा थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली को कुल 36 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- रायबरेली: 'कलयुगी बहू' ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल रायबरेली l उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेदुरामऊ गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से घसीटते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। कथित तौर पर, यह महिला बुजुर्ग महिला की बहू है l वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 'कलयुगी बहू' अपनी सास को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रही है। वह बुजुर्ग महिला को जमीन पर घसीट रही है और उसके साथ मारपीट कर रही है। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और आरोपी बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस अक्सर वीडियो के आधार पर संज्ञान लेती है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करती है। घरेलू हिंसा और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के ऐसे मामले समाज में चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे और पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाएंगे।1