logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, महिला आरक्षण बिल लागू करने की उठी मांग

10 hrs ago
user_NATION MEDIA AB
NATION MEDIA AB
धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान, महिला आरक्षण बिल लागू करने की उठी मांग

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर। विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर डॉक्टर चित्रा बंसल नर्सिंग होम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 16 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया, जबकि 11 गर्भवती महिलाओं को फ्लू सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर, जिसे आम भाषा में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर कहा जाता है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर टीकाकरण के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस टॉक्साइड के अलावा अन्य आवश्यक टीकों के बारे में भी जानकारी दी गई और नियमित टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका अन्य कई प्रकार के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह वैक्सीन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उपयोगी है और उन्हें भी लगाया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और समय पर टीके लगवाने का संदेश दिया गया।
    2
    धौलपुर। विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर डॉक्टर चित्रा बंसल नर्सिंग होम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 16 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया गया, जबकि 11 गर्भवती महिलाओं को फ्लू सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर, जिसे आम भाषा में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर कहा जाता है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर टीकाकरण के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।
गर्भवती महिलाओं को टिटनेस टॉक्साइड के अलावा अन्य आवश्यक टीकों के बारे में भी जानकारी दी गई और नियमित टीकाकरण के महत्व पर जोर दिया गया।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका अन्य कई प्रकार के कैंसर से भी सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह वैक्सीन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उपयोगी है और उन्हें भी लगाया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक रहने और समय पर टीके लगवाने का संदेश दिया गया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि गौमाता को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
    1
    गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि गौमाता को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    पत्रकार धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के संत समाज महंत हनुमान दास महंत रणछोड़दास कथावाचक ऋषिकेश एव बालव्यास आदि संतो एवं गौमाता के सानिध्य में नागरिकों एवं गौसेवकों ने तहसीलदार धौलपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि गौमाता को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। गौ रक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को देशभर में 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर धौलपुर जिले की प्रत्येक तहसील सहित देशभर की लगभग पांच हजार तहसीलों में ज्ञापन दिए गए। धौलपुर में सुबह से ही ज्ञापन सौंपने की तैयारियां तेज थीं। गौ भक्तों और आम नागरिकों ने नए गणेश मंदिर भार्गव वाटिका के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए, निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा गौहत्या पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाए। इसके साथ ही गौमाता के लिए चारा-पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। अंत में सभी गौभक्तों ने संकल्प लिया कि वे गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
    4
    धौलपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के संत समाज महंत हनुमान दास महंत रणछोड़दास  कथावाचक ऋषिकेश एव बालव्यास आदि संतो एवं गौमाता के सानिध्य में नागरिकों एवं गौसेवकों ने तहसीलदार धौलपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने गौवंश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि गौमाता को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। गौ रक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को देशभर में 'गौ सम्मान दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर धौलपुर जिले की प्रत्येक तहसील सहित देशभर की लगभग पांच हजार तहसीलों में ज्ञापन दिए गए। धौलपुर में सुबह से ही ज्ञापन सौंपने की तैयारियां तेज थीं। गौ भक्तों और आम नागरिकों ने नए गणेश मंदिर भार्गव वाटिका के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर तहसील कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में गौशालाओं की संख्या बढ़ाई जाए, निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा गौहत्या पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाए। इसके साथ ही गौमाता के लिए चारा-पानी और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। अंत में सभी गौभक्तों ने संकल्प लिया कि वे गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by NATION MEDIA AB
    1
    Post by NATION MEDIA AB
    user_NATION MEDIA AB
    NATION MEDIA AB
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाडी सर्व हिंदू समाज द्वारा SDM कार्यालय पहुंच कर दिया गया ज्ञापन, धौलपुर गौ सम्मान के आवाहन अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन, ज्ञापन में रखी गई विभिन्न मांग, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, गौ संरक्षण, गौ हत्या एवं गौ तस्करी के विरुद्ध फांसी की मांग की, माता के मंदिर से शुरू होते हुए SDM कार्यालय पहुंची रैली, डॉ जितेन्द्र शर्मा ने दी जानकारी
    1
    बाडी सर्व हिंदू समाज द्वारा SDM कार्यालय पहुंच कर दिया गया ज्ञापन,
धौलपुर गौ सम्मान के आवाहन अभियान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन, 
ज्ञापन में रखी गई विभिन्न मांग, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा, गौ संरक्षण,  गौ हत्या एवं गौ तस्करी के विरुद्ध फांसी की मांग की,
माता के मंदिर से शुरू होते हुए SDM कार्यालय पहुंची रैली,
डॉ जितेन्द्र शर्मा ने दी जानकारी
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मुरैना में दर्दनाक हादसा: बेरियल चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर हड़कंप 📰 खबर: मुरैना में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान कमला निवासी बरीका पूरा के रूप में हुई है। घटना बेरियल चौराहे की बताई जा रही है, जहां चंबल बस सर्विस की बस (MP06 P 1655) ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिससे महिला को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह सीधे बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और बस को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मुरैना में दर्दनाक हादसा: बेरियल चौराहे पर तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर हड़कंप
📰 खबर:
मुरैना में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान कमला निवासी बरीका पूरा के रूप में हुई है।
घटना बेरियल चौराहे की बताई जा रही है, जहां चंबल बस सर्विस की बस (MP06 P 1655) ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। बस की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिससे महिला को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और वह सीधे बस की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और बस को अपने कब्जे में ले लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर इकाई ने बीए, बीएससी एवं बीसीए के परीक्षा परिणामों में कथित त्रुटियों के विरोध में जिला कलेक्टर को बृज विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परिणामों में शीघ्र सुधार की मांग की। ज्ञापन में परिषद ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण (बैक) घोषित कर दिया गया है। परिषद का कहना है कि सेमेस्टर के तुरंत बाद कम समय में परीक्षाएं आयोजित किए जाने के कारण न तो नियमित कक्षाएं संचालित हो सकीं और न ही विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी का अवसर मिला। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस स्थिति को नजरअंदाज किया गया, जिससे विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ा है और उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। परिषद ने मांग की है कि जिन विद्यार्थियों को गलत तरीके से अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, उनके परिणामों में तत्काल संशोधन किया जाए। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माना जाए, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। इसके अलावा, सभी संदिग्ध परिणामों की निष्पक्ष पुनः जांच कराने की भी मांग की गई है। इस दौरान प्रज्ञान डागोर ने बीसीए के ‘कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड आर्किटेक्चर’ विषय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब विद्यार्थियों के अंक संतोषजनक हैं, तब उन्हें बैक देना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र 80 अंकों का होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा 120 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किए जाने की बात कही जा रही है, जो विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं, जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि यह समस्या बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रभावित कर रही है, इसलिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष तान्या समाधिया ने कहा कि इस समस्या से छात्राओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शीघ्र समाधान की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुस्कान, साक्षी चौधरी, निधि, हरप्रीत, डॉली, विसंजन शर्मा, शुभाशी, नैतिक, सचिन, कन्हैया शर्मा, अर्चित, योगेश, सौरव, कुलदीप, सागर सहित अनेक विद्यार्थी एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई गई।
    2
    धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) धौलपुर इकाई ने बीए, बीएससी एवं बीसीए के परीक्षा परिणामों में कथित त्रुटियों के विरोध में जिला कलेक्टर को बृज विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परिणामों में शीघ्र सुधार की मांग की।
ज्ञापन में परिषद ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण (बैक) घोषित कर दिया गया है। परिषद का कहना है कि सेमेस्टर के तुरंत बाद कम समय में परीक्षाएं आयोजित किए जाने के कारण न तो नियमित कक्षाएं संचालित हो सकीं और न ही विद्यार्थियों को पर्याप्त तैयारी का अवसर मिला। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस स्थिति को नजरअंदाज किया गया, जिससे विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ा है और उनके शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
परिषद ने मांग की है कि जिन विद्यार्थियों को गलत तरीके से अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, उनके परिणामों में तत्काल संशोधन किया जाए। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने के लिए पात्र माना जाए, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। इसके अलावा, सभी संदिग्ध परिणामों की निष्पक्ष पुनः जांच कराने की भी मांग की गई है।
इस दौरान प्रज्ञान डागोर ने बीसीए के ‘कंप्यूटर ऑर्गेनाइजेशन एंड आर्किटेक्चर’ विषय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब विद्यार्थियों के अंक संतोषजनक हैं, तब उन्हें बैक देना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र 80 अंकों का होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा 120 अंकों के आधार पर मूल्यांकन किए जाने की बात कही जा रही है, जो विद्यार्थियों के साथ अन्याय है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं, जिला कार्यालय मंत्री करुणा शर्मा ने कहा कि यह समस्या बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को प्रभावित कर रही है, इसलिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष तान्या समाधिया ने कहा कि इस समस्या से छात्राओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मुस्कान, साक्षी चौधरी, निधि, हरप्रीत, डॉली, विसंजन शर्मा, शुभाशी, नैतिक, सचिन, कन्हैया शर्मा, अर्चित, योगेश, सौरव, कुलदीप, सागर सहित अनेक विद्यार्थी एवं परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई गई।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर में रविवार को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर में संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया। शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार डॉ राजेश शर्मा यमुनानगर, हरियाणा से पधारे जिन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    4
    धौलपुर में रविवार को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा भव्य सहजयोग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे डॉ मीमांशा चांसोरिया के निवास उम्मेदी नगर धौलपुर से आरंभ होकर काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होती हुई गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन  माताजी निर्मला देवी जी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे तथा पीछे  माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। यात्रा में सभी सहजयोगी भाई बहन "सहजयोग-सहजयोग आज का महायोग", सहजयोग में आना है, जीवन सफल बनाना है" जैसे अनेक भक्तिमय नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के मार्ग में हरदेव नगर में संजय बंसल एडवोकेट द्वारा सभी सहजयोगियों के लिए ठंडाई का प्रबंध किया गया, जहां सभी ने शीतल ठंडाई का आनंद लिया।  शोभा यात्रा के दौरान गौरव गर्ग ने बताया की भीषण गर्मी होने के बावजूद भी सभी सहजयोगियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ बिना थके हुए नृत्य तथा नारे आदि लगाते हुए शोभायात्रा के लंबे पैदल मार्ग का पूर्ण आनंद के साथ भरपूर लाभ लिया। शोभायात्रा में डॉ मीमांशा, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल, सपना गर्ग, नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका, सुरभि, राधावल्लभ, सुधांशु, कृष्णावतार विजय, गौरव गर्ग, संजय बंसल, कृष्णा, समर्थ, यश सहित अनेक संख्या में सहजयोगी भाई बहन उपस्थित थे। शाम को सहजयोग परिवार धौलपुर द्वारा सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार  डॉ राजेश शर्मा यमुनानगर, हरियाणा से पधारे जिन्होंने विभिन्न मनमोहक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिनका उपस्थित श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान कुछ श्रोता नृत्य करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा, अन्य कलाकार जैसे रहमान, रेशमा, रजनी जी आदि ने भी अपनी-अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्वालियर से पधारे श्री चिंटू जैन जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। सहजयोग परिवार धौलपुर के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले सभी कलाकारों को पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगी भाई-बहनों तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल एडवोकेट तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम हेतु पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। कार्यक्रम में धौलपुर तथा अन्य क्षेत्रों से पधारे सहजयोगियों के अलावा डॉ रामअवतार अग्रवाल, डॉ रेनू अग्रवाल, डॉ आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, संजय शर्मा, अंशु शर्मा, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, वीरेंद्र त्यागी, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, अंशु बंसल, विजय बंसल, रंजीत दिवाकर, रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सरमथुरा उपखण्ड के जंगलों में आगजनी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग धौलपुर सरमथुरा उपखण्ड के विभिन्न जंगल क्षेत्रों में हाल ही में तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर संदेह और चिंता व्यक्त की जा रही है।
    1
    सरमथुरा उपखण्ड के जंगलों में आगजनी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग
धौलपुर सरमथुरा उपखण्ड के विभिन्न जंगल क्षेत्रों में हाल ही में तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर संदेह और चिंता व्यक्त की जा रही है।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.