भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित । डूंगरपुर। वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत (दिनांक 10.10.2026) को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायालय, डूंगरपुर की माननीय अध्यक्ष श्रीमती दीपा गुर्जर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्यालय एवं तालुका में पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि न्यायालय वार अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 1,060 प्रकरण चिह्नित किए जा चुके हैं। • धारा 138 एन.आई. एक्ट के लंबित मामलों में चिह्नित प्रकरणों में जारी किए गए नोटिसों तथा तामील के बाद प्राप्त नोटिसों की संख्या की समीक्षा की गई। • मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चेक अनादरण एवं पारिवारिक मामलों (तलाक को छोड़कर) में राजीनामे के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु रालसा की मंशा के अनुरूप विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पारिवारिक न्यायाधीश श्रीमती नीतू आर्य, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (डूंगरपुर) प्रवीण कुमार, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सागवाड़ा) श्रीमती सुनीता नसवारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) हरिश मेनारिया, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) श्रीमती आशा चौहान, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सागवाड़ा) मदनलाल बालोतिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट (आसपुर) श्रीमती मोनिका धनोल, न्या्यिक मजिस्टेंट सीमलवाडा श्री अनिल चावला अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) सुश्री जान्हवी आहूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री किरण कुमार चौहान उपस्थित थे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती दीपा गुर्जर ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती है और जमा की गई कोर्ट फीस भी पक्षकारों को पुनः लौटा दी जाती है। उन्होंने आमजन से अपने राजीनामा योग्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निस्तारण करवाने की अपील की है।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 की सफलता हेतु डूंगरपुर में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित । डूंगरपुर। वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत (दिनांक 10.10.2026) को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायालय, डूंगरपुर की माननीय अध्यक्ष श्रीमती दीपा गुर्जर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला मुख्यालय एवं तालुका में पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि न्यायालय वार अब तक राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 1,060 प्रकरण चिह्नित किए जा चुके हैं। • धारा 138 एन.आई. एक्ट के लंबित मामलों में चिह्नित प्रकरणों में जारी किए गए नोटिसों तथा तामील के बाद प्राप्त नोटिसों की संख्या की समीक्षा की गई। • मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चेक अनादरण एवं पारिवारिक मामलों (तलाक को छोड़कर) में राजीनामे के माध्यम से अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु रालसा की मंशा के अनुरूप विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पारिवारिक न्यायाधीश श्रीमती नीतू आर्य, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (डूंगरपुर) प्रवीण कुमार, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सागवाड़ा) श्रीमती सुनीता नसवारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) हरिश मेनारिया, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) श्रीमती आशा चौहान, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सागवाड़ा) मदनलाल बालोतिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट (आसपुर) श्रीमती मोनिका धनोल, न्या्यिक मजिस्टेंट सीमलवाडा श्री अनिल चावला अति. न्यायिक मजिस्ट्रेट (डूंगरपुर) सुश्री जान्हवी आहूजा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री किरण कुमार चौहान उपस्थित थे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती दीपा गुर्जर ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों की कोई अपील नहीं होती है और जमा की गई कोर्ट फीस भी पक्षकारों को पुनः लौटा दी जाती है। उन्होंने आमजन से अपने राजीनामा योग्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से अधिक से अधिक निस्तारण करवाने की अपील की है।
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन 151 दीपमालिकाओं से जगमगाया सलारेश्वर धाम, भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिवस एंकर इंट्रो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौरासी संयोजक ईश्वर लबाना व मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 151 दीपमालिकाएं सजाई गईं, जिससे पूरा सलारेश्वर धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। दीपमालिकाओं से सजे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा चौरासी मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। 151 दीपमालिकाओं की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय एवं प्रकाशमय नजर आया।3
- बिजली कटौती को लेकर दूसरे दिन धरना जारी। विधायक घोगरा ने SE का फूंका पुतला अघोषित बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लगाएं सरकार के खिलाफ नारे, विधायक घोगरा ने कहा जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं , सरकार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, SE के खिलाफ जमकर नारें।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 गरड़ा से अंबाजी धाम के लिए क्षत्रिय समाज की धार्मिक यात्रा रवाना, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत और विदाई डूंगरपुर (गरड़ा): जिले के गरड़ा गांव से क्षत्रिय समाज द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अंबाजी धाम के लिए एक भव्य और अनुशासित धार्मिक यात्रा भक्तिमय माहौल में रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत पर पूरे गांव में धर्म, श्रद्धा और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला। तिलक और माला पहनाकर किया सम्मान यात्रा पर प्रस्थान कर रहे माता-पिता तुल्य बुजुर्गों, युवाओं और श्रद्धालुओं का गांववासियों ने माला पहनाकर, तिलक लगाकर और आत्मीय सम्मान के साथ भव्य विदाई दी। इस दौरान पूरा माहौल माता रानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां अंबाजी के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र, समाज और समस्त परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य जीवन की मंगल कामना की। संस्कार व परंपरा का अनूठा संगम यह यात्रा राजपूत क्षत्रिय परंपरा, उच्च संस्कारों और मातृशक्ति के प्रति अगाध आस्था की एक सुंदर मिसाल बनी। गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एक साथ मिलकर जिस श्रद्धा भाव से बुजुर्गों को विदा किया, वह समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु और ग्रामवासी मौजूद रहे।1
- डूंगरपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए दबाव बनाने के आरोप डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व सांसद ताराचंद भोगोरा, पूर्व राज्य मंत्री शंकर यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा दबाव व प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाया है। पूर्व राज्य मंत्री शंकर यादव कहा कि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों को प्रभावित करने और उन्हें भाजपा के पक्ष में जाने के लिए दबाव बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अपनी स्वतंत्र इच्छा से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने का पूरा अधिकार है। कांग्रेसी नेताओ ने पुलिस प्रशासन से ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच कराने और किसी भी प्रकार के दबाव, प्रताड़ना और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोकने की मांग की है। इसके अलावा ज्ञापन में कांग्रेस समर्थित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों की सुरक्षा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभा सकें।1
- डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर डूंगरपुर में झमाझम: बीती रात्रि से हो रही लगातार बारिश से लबालब हुए जलाशय, किसानों को मिली बड़ी राहत डूंगरपुर: जिले में पिछले एक महीने से जारी सूखे के बाद आखिरकार मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात्रि से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से पूरे क्षेत्र के प्रमुख जलाशय, नदियां और एनिकट पानी से लबालब भर गए हैं। बारिश न होने के कारण पिछले एक माह से किसान फसलें खराब होने की आशंका से बेहद परेशान थे। इस झमाझम बारिश ने मुरझाती फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई है। मौसम सुहावना होने के साथ ही पेयजल और सिंचाई संकट की चिंता भी पूरी तरह दूर हो गई है।3
- इंद्रदेव की बरसी कृपा जिले के करौली गांव में बरसात में पहली बार निकली नदी किसानो के चेहरे पर आई खुशहाली रात को जमकर बरसी बारिश से डूंगरपुर जिले के करौली गांव में पहली बार निकली नदी इंद्रदेव की कृपा से नदी के ऊफान आने पर चारों ओर हरियाली छा गई यह नजारा देखकर किसानों के चेहरे पर खुशहाली लोट आई। यह वीडीयो मे मिट्टी वाला पानी और चारों तरफ हरा-भरा नजारा देखकर साफ नजर आ रहा है कि अब मानसून पूरी तरह से मेहरबान है।1
- बारिश के चलते बेणेश्वर धाम बना टापू : सोम, माही और जाखम नदियों का जलस्तर बढ़ा, धाम को जोड़ने वाले तीनों पुलों पर 2 से 5 फीट पानी की चादर; आवागमन बंद संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रसिद्ध आस्था स्थल बेणेश्वर धाम एक बार फिर टापू में तब्दील हो गया। सोम, माही और जाखम नदियों में जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले साबला, वलाई और बांसवाड़ा पुलों पर पानी की तेज चादर चल रही है। तीनों पुलों पर करीब 2 से 5 फीट तक पानी बहने के कारण धाम की ओर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नदियों में लगातार पानी की आवक बढ़ने से बेणेश्वर धाम चारों ओर से जलधाराओं से घिर गया है। पुलों पर पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों की आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए लोगों को पुल पार नहीं करने की हिदायत दी है। वहीं, साबला थाना पुलिस के जवानों को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है, ताकि पानी के तेज बहाव के बीच कोई व्यक्ति पुल पार करने का प्रयास नहीं करे। पुलिसकर्मी मौके पर निगरानी रखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रहे हैं। बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बेणेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं तथा आसपास के ग्रामीणों को फिलहाल आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर कम होने और पुलों से पानी का बहाव रुकने के बाद ही आवागमन सामान्य होने की संभावना है।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 सभापति चुनाव की तस्वीर साफ: सुशीला गुप्ता और भरत नागदा आमने-सामने पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के प्रभु पंड्या ने नामांकन लिया वापस, सोमवार को होगा मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शुक्रवार को तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के बाद अब भाजपा की सुशीला गुप्ता और कांग्रेस के भरत नागदा के बीच सीधा मुकाबला होगा। सभापति पद के लिए सोमवार को पार्षद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। नगर परिषद में वर्तमान संख्या के अनुसार भाजपा के साथ एक निर्दलीय पार्षद सहित कुल 25 पार्षद हैं। वहीं कांग्रेस के 12 और बीएपी के 3 पार्षद हैं। ऐसे में सभापति चुनाव में कुल 40 पार्षद मतदान करेंगे। सभापति पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया हुई थी। कांग्रेस की ओर से भरत नागदा ने नामांकन दाखिल किया था, जबकि भाजपा की ओर से प्रभु पंड्या ने नामांकन भरा था। इसके बाद गुरुवार को भाजपा ने सुशीला गुप्ता को पार्टी का अधिकृत सभापति प्रत्याशी घोषित किया। शुक्रवार को प्रभु पंड्या के नामांकन वापस लेने के साथ ही अब मुकाबला सुशीला गुप्ता और भरत नागदा के बीच रह गया है। सोमवार को होने वाले मतदान में दोनों दलों के साथ बीएपी के तीन और निर्दलीय पार्षद की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। मतदान के बाद ही डूंगरपुर नगर परिषद को नया सभापति मिलेगा।3
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 भारी बारिश के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे एक बार फिर जाम, यात्रियों की बढ़ीं परेशानियां । साबला/डूंगरपुर। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते बांसवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर यातायात व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह से ठप हो गई है। जलभराव और भारी वर्षा के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बसों, निजी वाहनों और मालवाहक गाड़ियों में सवार लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मार्ग में यातायात को सुचारू कराने तथा जल निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं। 2