Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरली तरवा में आज पूर्ण आहुति भागवत कथा उपरान्त लम्भुआ विधानसभा
Ashok verma
मुरली तरवा में आज पूर्ण आहुति भागवत कथा उपरान्त लम्भुआ विधानसभा
More news from Pratapgarh and nearby areas
- *ब्रेकिंग न्यूज* *बाँदा* *रिपोर्ट* बांदा* *Slug* - *तेज हवा बारिश और ओले गिरने के चलते थाने का छज्जा ढहा फरियादी बुजुर्ग दंपति व पुलिसकर्मी हुए घायल इलाज जारी* Info - बाँदा में रविवार को तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश और ओले गिरने के चलते तिन्दवारी थाना की छत का एक छज्जा ठह गया जिसकी चपेट में आकर थाने में जनता की सुनवाई कर रहे पुलिसकर्मी व फरियादी बुजुर्ग दंपति घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि जनपद बाँदा अंतर्गत घटना तिन्दवारी थाना परिसर की है जहां पर एक बुजुर्ग दंपति अपनी समस्याओं को लेकर के पुलिस के पास पहुंचा था पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपति से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ले रहे थे तभी अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ ओले पडने लगे जिससे थाने के बाहर पोर्च का छज्जा भरभरा कर ठह गया जिससे फरियादी दंपति और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं आनन-फ़ानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है ,वहीं मौके पर कारीगरों को बुलाकर छज्जे को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। *बाइट -1घायल महिला का बेटा* *बाइट -2 शिवराज (एडिशनल एसपी बाँदा)*1
- *अफजल कानपुर के किडनी कांड का आरोपी है. मेरठ में अफजल और उसके साथी डॉ अमित और डॉ वैभव ने किडनी रैकेट से अकूत दौलत कमाई है. इनके पास सैकड़ों करोड़ की सम्पत्ति होने का पता चला है. कानपुर पुलिस ने उसके ठिकाने तलाश किये मगर वह और उसके साथी फरार है.*1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़2
- स्कूल चलो अभियान अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में करावों, निकाली गई रैली जौनपुर जिला के बदलापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेसहुपुर में आज स्कूल चलो अभियान के तहत सरकारी स्कूल में बच्चों का नामांकन करवाओ, रैली निकालकर सभी अभिभावकों व गांव वालों को जगृत किया गया जिसमें विद्यालय के सभी अध्यापक गढ़ आंगनवाड़ी शिक्षा मित्र के द्वारा रैली निकालकर गांव वालों को जागृत किया गया साथ में सभी स्कूल के बच्चे भी शामिल थे बच्चों ने पोस्टर लेकर हर गांव में गली-गली हर मोहल्ले में टहलकर सरकारी स्कूल में नामांकन करवाओ कराने के लिए लोगों से अपील की मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक उमेश चंद तिवारी, सहायक अध्यापक मोहम्मद इकलांक,आंगनबाड़ी पुष्पा सिंह, आंगनबाड़ी सहायिका नेंमा तिवारी शिक्षामित्र रंजना देवी पार्वती देवी आदि लोग मौके पर उपस्थित रहकर रैली में शामिल हुए2
- *जिले में लगातार गेहूं की फसलों में लग रही आग फायर ब्रिगेड की टीम को करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत * *अंबेडकर नगर* जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुकिया गांव में आज कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। जिनमें कुछ किसानों के नाम इस प्रकार है राम महेश प्रजापति, मोहम्मद अकील, राजित राम, राममिलन आदि किसानों का फसल जलकर राख हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बसखारी पुलिस भी मौजूद रही। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह*✍️1
- अमेठी जिले में रसोई गैस सिलेंडर के लिए इन दिनों उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग जा रही हैं, जहां लोग तेज धूप में घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके, कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित शिवांशु गैस सर्विस के बाहर रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस लेने के लिए उन्हें सुबह से लाइन लगानी पड़ती है, फिर भी वितरण में देरी हो रही है। इधर, अमेठी कस्बे की प्रकाश गैस एजेंसी को अनियमितताओं के चलते पूर्ति विभाग ने बंद करा दिया है और संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इसके बाद भी हालात में सुधार नहीं दिख रहा। भीड़ कम होने के बजाय और बढ़ती नजर आ रही है। स्थानीय निवासी बृजलाल जायसवाल और रिंकू दुबे समेत कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त स्टॉक के दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। लंबी लाइन, देरी और अव्यवस्था से लोग परेशान हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। लेकिन एजेंसियों के बाहर की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। अब बड़ा प्रश्न यही है कि जब स्टॉक पर्याप्त है, तो उपभोक्ताओं को घंटों धूप में क्यों खड़ा रहना पड़ रहा है।4
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- दर्शन करने चन्दिका देवी धाम जा रहे युवक को दबंगो ने बाईक रोक मारी गोली, दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था। जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद, पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- अमेठी पुलिस की सर्विलांस टीम में विभिन्न तिथियों में और विभिन्न कंपनियों के खोए हुए 178 मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल फोन के असली मालिकों को पुलिस कार्यालय सभागार बुलाकर उन्हें सुपर्द किया गया। एसपी अमेठी सरवणन टी ने बताया कि सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास करके जनहित में 178 खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई गई है। ये सभी खोए हुए मोबाइल फोन 122 लोक शिकायत एवं 56 CEIR PORTAL पर दर्ज थे। एक तरफ जहां मोबाइल मालिक फोन खो जाने के बाद उसे दुबारा पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे तो वहीं मोबाइल को पाने के बाद उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई। सभी मोबाइल मालिकों ने अमेठी पुलिस को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।3