झुंझार धाम से भव्य खाटू निशान पदयात्रा श्रद्धा संग हुई रवाना सीकर। धोद रोड, सुंदरिया धर्मशाला के पास स्थित श्री बालाजी श्री झुंझार जी शहीद श्री अमरचंद धाम में पावन खाटू निशान यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को श्याममय बना दिया। धाम के वरिष्ठ सदस्य रामावतार कलावटिया व महिला मंडल की अनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम धाम के महंत श्री अनिल जी पारीक के सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा, विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुए। प्रथम दिवस महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन, फाल्गुनी धमाल एवं मंगल गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के गगनभेदी जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। विधिवत निशान पूजन, आरती एवं सामूहिक संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर झूमते नजर आए। द्वितीय दिवस धाम प्रांगण से भव्य एवं विशाल निशान पदयात्रा रवाना हुई। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पावन निशान धारण किए, श्याम नाम का गुणगान करते हुए आगे बढ़े। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में जगह-जगह शीतल जल, प्रसादी एवं सेवा व्यवस्थाएँ भी की गईं, जिससे सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट झलकती रही। निर्धारित स्थल से बसों द्वारा मढ़ा धर्मशाला पहुंचने के पश्चात पुनः पैदल यात्रा प्रारंभ की गई। श्रद्धालु हर कदम पर “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “जय श्री श्याम” का संकीर्तन करते हुए अंततः पावन तीर्थ खाटू धाम पहुंचे। वहाँ पहुंचकर भक्तों ने विधिपूर्वक बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित कर स्वयं, परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि व शांति की मंगलकामना की।पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना और गहरी धार्मिक आस्था का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- नवलगढ़। कस्बे के गणेशपुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह सांडों के आतंक से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन सांडों का झुंड गली में आ गया और आपस में लड़ने लगा। देखते ही देखते लड़ते हुए सांड घर के बाहर खड़ी कार पर जा गिरे, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट-फूट गया। सुबह करीब 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी मालिक ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह शोर मचाकर सांडों को वहां से भगाया, लेकिन तब तक कार को भारी नुकसान हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेशपुरा समेत नवलगढ़ के कई इलाकों में सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है।1
- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by विनोद कुमार मीणा1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1