logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक सटोरिया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार* सिवनी - सिवनी.जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के सख्त रुख के बाद कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 5 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंझावाड़ा रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा है और इंटरनेट साइट के माध्यम से रुपयों का लेनदेन कर रहा है। सूचना मिलते ही एसपी सुनील मेहता एवं एएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी ने अपना मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा। चेन्नई और बैंगलोर के मैच पर लग रहा था दांव पकड़े गए आरोपी की पहचान अभय तिडके (उम्र 36 वर्ष), निवासी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, सिवनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा था। उसने बताया कि सट्टे के लिए ऑनलाइन आईडी उसे सागर सुराना नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी। जब्ती और फरार आरोपी की तलाश पुलिस ने आरोपी अभय के पास से ₹5000 नगद और एक रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी सागर सुराना (उम्र 37 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उल्लेखनीय है कि फरार आरोपी सागर सुराना एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा एक्ट के तहत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहना इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज पाल, आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया और मुकेश चौरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

16 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 'सुपरमॉम' का जलवा, शावकों संग मस्ती का वीडियो वायरल
    1
    पेंच टाइगर रिजर्व में 'सुपरमॉम' का जलवा, शावकों संग मस्ती का वीडियो वायरल
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    47 min ago
  • *छिंदवाड़ा(चांद ) में किसानों का फूटा गुस्सा: खरीदी में देरी, बैंक ब्याज और FIR से नाराज़ — आंदोलन की चेतावनी* लोकेशन चांद (छिंदवाड़ा) संवाददाता - मोहित यादव 9584667143 *ज्ञापन सौंपकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 60% किसान डिफॉल्टर बनने का दावा* छिंदवाड़ा जिले के चांद में भारतीय किसान संघ (मध्यप्रदेश) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि सरकार की नीतियों से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ नीतियां उल्टा असर डाल रही हैं।सबसे बड़ा मुद्दा सहकारी बैंकों का सामने आया है। किसानों के अनुसार 0% ब्याज का दावा किया जाता है, लेकिन 28 मार्च के बाद लोन की तारीख नहीं बढ़ाई गई, जिसके चलते किसानों पर 7% ब्याज और 14% तक पेनल्टी लग गई। जबकि गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल कर दी गई, ऐसे में किसान समय पर पैसा जमा नहीं कर पाए और करीब 60% किसान डिफॉल्टर बन गए। पिछले साल ब्याज माफी का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।इसके साथ ही पराली जलाने पर किसानों पर FIR दर्ज करने को लेकर भी भारी नाराज़गी है। किसान संघ ने इसे गलत बताते हुए कहा कि किसानों को जेल भेजना और जुर्माना लगाना सरकार की असंवेदनशीलता को दिखाता है। हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं में जिन किसानों की फसल जली है, उनके लिए तुरंत सर्वे और उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के पंजीयन को जल्द शुरू करने की मांग रखी गई है।अंत में किसान संघ ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। *प्रमुख पदाधिकारी* जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नूरसिंह पवार- छिंदवाड़ा में किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। अगर सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है।
    4
    *छिंदवाड़ा(चांद ) में किसानों का फूटा गुस्सा: खरीदी में देरी, बैंक ब्याज और FIR से नाराज़ — आंदोलन की चेतावनी*
लोकेशन चांद (छिंदवाड़ा) 
संवाददाता - मोहित यादव 
9584667143
*ज्ञापन सौंपकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 60% किसान डिफॉल्टर बनने का दावा*
छिंदवाड़ा जिले के  चांद में भारतीय किसान संघ (मध्यप्रदेश) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि सरकार की नीतियों से किसान आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं।किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ नीतियां उल्टा असर डाल रही हैं।सबसे बड़ा मुद्दा सहकारी बैंकों का सामने आया है। किसानों के अनुसार 0% ब्याज का दावा किया जाता है, लेकिन 28 मार्च के बाद लोन की तारीख नहीं बढ़ाई गई, जिसके चलते किसानों पर 7% ब्याज और 14% तक पेनल्टी लग गई। जबकि गेहूं खरीदी की तारीख 10 अप्रैल कर दी गई, ऐसे में किसान समय पर पैसा जमा नहीं कर पाए और करीब 60% किसान डिफॉल्टर बन गए। पिछले साल ब्याज माफी का वादा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है।इसके साथ ही पराली जलाने पर किसानों पर FIR दर्ज करने को लेकर भी भारी नाराज़गी है। किसान संघ ने इसे गलत बताते हुए कहा कि किसानों को जेल भेजना और जुर्माना लगाना सरकार की असंवेदनशीलता को दिखाता है।
हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं में जिन किसानों की फसल जली है, उनके लिए तुरंत सर्वे और उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है। साथ ही ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के पंजीयन को जल्द शुरू करने की मांग रखी गई है।अंत में किसान संघ ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
*प्रमुख पदाधिकारी*
जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नूरसिंह पवार- छिंदवाड़ा में किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। अगर सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो यह मामला बड़ा आंदोलन बन सकता है।
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • बिनावर बदायूँ पीड़ित महिला ने बैंक रिकवरी एजेंट पर (एक लाख दस हजार रुपया) के गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह एजेंट
    1
    बिनावर बदायूँ पीड़ित महिला ने बैंक रिकवरी एजेंट पर (एक लाख दस हजार रुपया) के गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह एजेंट
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकलहरा में गायत्री परिवार परासिया द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी, जनपद पंचायत परासिया उपाध्यक्ष जमील खान जी। *गायत्री परिवार द्वारा आयोजित एक आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसमें पाँच यज्ञ कुण्डों के माध्यम से गायत्री मंत्र की आहुतियां दी जाती हैं। यह कार्यक्रम,पर्यावरण शुद्धि एवं व्यक्तिगत चेतना के उन्नयन के लिए आयोजित किया जाता है।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकलहरा में गायत्री परिवार परासिया द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी, जनपद पंचायत परासिया उपाध्यक्ष जमील खान जी।
*गायत्री परिवार द्वारा आयोजित एक आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जिसमें पाँच यज्ञ कुण्डों के माध्यम से गायत्री मंत्र की आहुतियां दी जाती हैं। यह कार्यक्रम,पर्यावरण शुद्धि एवं व्यक्तिगत चेतना के उन्नयन के लिए आयोजित किया जाता है।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • भाजपा स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा में नवीन कार्यालय का भूमि पूजन! छिंदवाड़ा में आज सोमवार दोपहर एक बजे भाजपा स्थापना दिवस पर नवीन भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वरिष्ठजन, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई।
    1
    भाजपा स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा में नवीन कार्यालय का भूमि पूजन!
छिंदवाड़ा में आज सोमवार दोपहर एक बजे भाजपा स्थापना दिवस पर नवीन भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान वरिष्ठजन, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई।
    user_KB live News
    KB live News
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • छिंदवाड़ा सौसर महू गांव हवेली की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से
    1
    छिंदवाड़ा सौसर महू गांव हवेली की खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तेज रफ्तार का तांडव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला-युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
    1
    तेज रफ्तार का तांडव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला-युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड सियाल घोघरी कोयला खदान (आरसीसीपीएल) के द्वारा हिंगलाज मंदिर परिसर में लगभग 5लाख
    1
    बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड सियाल घोघरी कोयला खदान (आरसीसीपीएल) के द्वारा हिंगलाज मंदिर परिसर में लगभग 5लाख
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकलहरा में गायत्री परिवार परासिया द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकलहरा में गायत्री परिवार परासिया द्वारा आयोजित 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.