कुशीनगर: आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह तंवर (जिलाधिकारी) ने की, जबकि केशव कुमार (पुलिस अधीक्षक) की विशेष उपस्थिति रही। रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि एवं रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। **डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश** जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। पुराने विवादों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। होली के दौरान जबरन रंग लगाने तथा शराब पीकर अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन स्थलों से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की गई। रमजान के दौरान नमाज स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही बजाई जाएगी। त्योहारों के दौरान ओवरलोड व भारी वाहनों पर रोक रहेगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ा चालान किया जाएगा। **एसपी ने की अपील** पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर पाबंद किया जाएगा। सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी, नमाज केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी। प्रशासन और पुलिस ने सभी धर्मों के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनपद कुशीनगर में सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।

- कुशीनगर – बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही अनियमितता, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां कुशीनगर जनपद में बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले ही अनियमितता का मामला सामने आया है। परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र विभागीय गाड़ियों से भेजे जाने का स्पष्ट नियम है, लेकिन इसके विपरीत एक प्राइवेट गाड़ी में परीक्षा पेपर ले जाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र पडरौना स्थित कन्या इंटर कॉलेज से भेजा जाना था। इसी दौरान प्रिंसिपल द्वारा स्वयं प्रश्न पत्र लेकर चक्कर लगाए जाने की सूचना भी सामने आई है, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है। नियमों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों का परिवहन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय वाहनों के माध्यम से किया जाना अनिवार्य है,U ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनी रहे। ऐसे में प्राइवेट वाहन के उपयोग से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। यदि मामले की पुष्टि होती है तो यह परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पूरे प्रकरण में क्या कार्रवाई करता है।1
- नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक गरीब पिता ने विदेश भेजने वाले एजेंट पर बेटे को विदेश में बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई है। लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामप्रवेश यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि धर्मपुर गांव का रहने वाला एजेंट ने करीब छह माह पूर्व उनके बेटे संजय यादव को दुबई में एक कंपनी में वेल्डर के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। उन्होंने गहने और खेत बंधक रखकर 75000 हजार रुपए एजेंट को दिये। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे को वेल्डर कार्य करने की बात कह कर भेजा गया। वहां स्टरींग लेबर कार्य पर लगा दिया गया है, विरोध किया तो एजेंट ने उसका वीजा, पासपोर्ट छीन लिये है। पिता ने आरोप लगाया है कि उसे बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा है। एजेंट से बेटे को वापस बुलाने की बात कही एजेंट ने 2 फरवरी को टिकट के नाम पर ₹36,500 हजार रुपये अपने खाते में मंगवा लिए लेकिन बेटे को घर नहीं भेजा गया। अब एजेंट ने पुनः वापसी भेजने के नाम पर ₹1,00,000 लाख रुपये की मांग की जा रही हैं ।पूरा परिवार सदमे और भय में है। पिता ने बताया कि संजय मैट्रिक पास है। वह गुजरात में रह कर एक कम्पनी में वेल्डर का कार्य करता था। लेकिन मजदूरी कम होने के चलते वह सुनहरे सपने लेकर विदेश गया था। लेकिन एजेंट ने फसा दिया है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर बेटे को सकुशल वापसी कराने और मामले की जांच करा एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।3
- साधु की वेशभूषा पहनकर अब्दुल हि....दू लड़की के साथ पकड़ा गया// ये अपने काम में हर तरीके से लगे है1
- याद करो1
- भारत का पहला पत्र जिसने भूत का इंटरव्यू लिए है1
- बेतिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिले भर में व्यापक समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 17 फरवरी मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 11अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने छापेमारी कर 81.280लीटर अवैध शराब भी बरामद की। यह अभियान जिले में अपराध और अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें पुलिस की टीमों ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी1
- मौत के कुएं में बड़ा हादसा आपस में टकराई कार कई लोग घायल मेले में 'मौत के कुएं' के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। स्टंट कर रही कारें तेज रफ्तार के कारण आपस में टकरा गईं और सीधे नीचे जा गिरीं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या आयोजन के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे।1
- जिस बजरंगदल को तुम गुंडे कहते हो वो तुम्हारी माँ बेटियों की दिन रात रक्षा करते है मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोहम्मद शकील पर कई 10 वर्षीय हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार करने का आरोप है। बजरंग दल ने उसे एक होटल से पकड़ा और नंगा कर बाजार में उसकी जमके सेवा की।1