बाढ़ की आशंका के मद्देनजर कोटेदारों को पर्याप्त राशन रखने के निर्देश हरपालपुर, हरदोई नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील गांवों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कोटेदारों को पर्याप्त राशन का अग्रिम स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पूर्ति निरीक्षक अशोक द्विवेदी ने क्षेत्र के विभिन्न बाढ़-संवेदनशील गांवों के राशन दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पूर्ति निरीक्षक ने अरवल, परचौली, दयालपुर और बेहटा लाखी गांवों के कोटेदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी दुकानों पर गेहूं, चावल समेत अन्य आवश्यक खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक पहले से सुरक्षित रखें, ताकि जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर ग्रामीणों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े।पूर्ति निरीक्षक अशोक द्विवेदी ने कोटेदारों से कहा कि आपदा या आपात स्थिति उत्पन्न होने पर जरूरतमंद एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल राशन उपलब्ध कराया जाए। वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या आने पर इसकी सूचना तत्काल विभागीय अधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई और राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति में खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की ओर से राशन दुकानों के स्टॉक और वितरण व्यवस्था पर निगरानी भी रखी जाएगी, ताकि प्रभावित ग्रामीणों को समय से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान कोटेदार संघ हरपालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पांडेय भी मौजूद रहे।

- खाद्य विभाग की टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।1
- दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण1
- उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा1
- viralvideo : UP में चीनी की कोई कमी नहीं 7 महीने का स्टॉक है- CM Yogi | UP News | UP Politics | Zee1
- अदब और एहतराम के साथ निकाला गया ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस शाहाबाद, हरदोई। ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार सुबह बस स्टैंड स्थित अनवारे मुस्तफा से अदबो-एहतराम के साथ जुलूसे ईद-मिलादुन्नबी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की और नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद की पैदाइश की खुशी का इज़हार किया। अनवारे मदरसा के मुफ्ती शहादत हुसैन और जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन की कयादत में निकला जुलूस बस स्टैंड, ब्लॉक चौराहा, तहसील मुख्यालय, नवीन गल्ला मंडी, अल्लाहपुर तिराहा, नगर पालिका, स्टेट बैंक, बड़ी बाजार और सदर बाजार से होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा। जामा मस्जिद में इमाम और मुफ्ती की तकरीर के बाद दुआ के साथ जुलूस का इख्तिताम हुआ। इस दौरान शहर में अमनो-अमान और भाईचारे का माहौल कायम रहा। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस बल के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर पुतान खां, इजहार खां, पीरा खां, अजीम सिद्दीकी, अय्याज खां आदि मौजूद रहे।4
- रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।1
- शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत: पत्रकार आलोक सिंह जागो न्यूज #पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh1