logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘पेन पिस्टल’ मास्टरमाइंड परवेज उर्फ मैगजीन गिरफ्तार मेरठ के कोतवाली थाना इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई Delhi Police Special Cell द्वारा की गई, जिसमें कुख्यात आरोपी परवेज उर्फ “मैगजीन” को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शाहघासा इलाके में संचालित इस फैक्ट्री से 25 पेन पिस्टल, अन्य पिस्टल, भारी मात्रा में पुर्जे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह फैक्ट्री गुपचुप तरीके से लंबे समय से संचालित की जा रही थी।

13 hrs ago
user_सत्य प्रकाश तिवारी
सत्य प्रकाश तिवारी
देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
e42ec385-3f68-46b7-a090-aba86a1e0e70

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘पेन पिस्टल’ मास्टरमाइंड परवेज उर्फ मैगजीन गिरफ्तार मेरठ के कोतवाली थाना इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई Delhi Police Special Cell द्वारा की गई, जिसमें कुख्यात आरोपी परवेज उर्फ “मैगजीन” को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शाहघासा इलाके में संचालित इस फैक्ट्री से 25 पेन पिस्टल, अन्य पिस्टल, भारी मात्रा में पुर्जे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। यह फैक्ट्री गुपचुप तरीके से लंबे समय से संचालित की जा रही थी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया में कचरे का संकट! वार्ड नंबर 20 में कचरे का अंबार लोगों के लिए आफत बन गया है। बदबू, धुआं और गंदगी से सांस लेना मुश्किल हो गया है। नालियों में जलजमाव और कीड़े-मकोड़ों के कारण डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
    1
    देवरिया में कचरे का संकट!
वार्ड नंबर 20 में कचरे का अंबार लोगों के लिए आफत बन गया है। बदबू, धुआं और गंदगी से सांस लेना मुश्किल हो गया है। नालियों में जलजमाव और कीड़े-मकोड़ों के कारण डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • देवरिया । बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा गांव की रहने वाली शाक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित कुमार मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शाक्षी मूल रूप से सोनभद्र जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत कमौजी गांव की निवासी थीं। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। परिवार में वह सबसे बड़ी थीं। उनके एक भाई इशलोक त्रिपाठी और छोटी बहन महिमा त्रिपाठी हैं। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
    2
    देवरिया । बनकटा क्षेत्र के सिकरहटा गांव की रहने वाली शाक्षी मिश्रा (21) पत्नी अमित कुमार मिश्रा  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल और मायके दोनों पक्षों में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि शाक्षी मूल रूप से सोनभद्र जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत कमौजी गांव की निवासी थीं। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। परिवार में वह सबसे बड़ी थीं। उनके एक भाई इशलोक त्रिपाठी और छोटी बहन महिमा त्रिपाठी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वाचल क्रांति दिवस के तहत मशाल जुलूस निकली जो विभिन्न रास्ते होते हुई रेलवे स्टेशन को पहुंची।
    2
    देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्वाचल क्रांति दिवस के तहत मशाल जुलूस निकली जो विभिन्न रास्ते होते हुई रेलवे स्टेशन को पहुंची।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुर्सी के मोह में पहले लोग नोएडा नहीं जाते थे। सीएम रहते अंधविश्वास के चलते वो कभी नोएडा नहीं गए लेकिन अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए वो आज नोएडा पहुंच गए। इनके चेहरे को देखिए। उस समय नोएडा के विकास के लिए इन्होंने बाधाएं खड़ी की और आज किस मुंह से विकास की बात करेंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    1
    कुर्सी के मोह में पहले लोग नोएडा नहीं जाते थे। सीएम रहते अंधविश्वास के चलते वो कभी नोएडा नहीं गए लेकिन अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए वो आज नोएडा पहुंच गए। इनके चेहरे को देखिए। उस समय नोएडा के विकास के लिए इन्होंने बाधाएं खड़ी की और आज किस मुंह से विकास की बात करेंगे : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2),61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका पुत्र हरीश उर्फ धर्मेन्द्र यादव साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 29.03.2026 को ग्राम फतेहपुर रामनगर टोला के सिवान मे स्थित शिवमंदिर शिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका के पास से 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.02.2026 को थाना रुद्रपुर पर वादी श्री विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.02.2026 को सायंकाल प्रार्थी व अन्य तीन लोग कार में बैठकर अहलादपुल मरकरी जा रहे थे, उसी समय उक्त अभियुक्त व कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर काशीपुर मोड़ के आगे वादी के कार को घेरकर अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए, जिसके संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *अवगत कराना है कि उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों क्रमशः 1. अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 2. ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 3. विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 02 बाल अपचारी को दिनांक 03.03.2026 को थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।*
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2),61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका पुत्र हरीश उर्फ धर्मेन्द्र यादव साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को आज दिनांक 29.03.2026 को ग्राम फतेहपुर रामनगर टोला के सिवान मे स्थित शिवमंदिर शिवाला के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम यादव उर्फ बिट्टू उर्फ राका के पास से 01 अवैध तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.02.2026 को थाना रुद्रपुर पर वादी श्री विकास तिवारी निवासी श्रीनगर कोल्हुआ थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 26.02.2026 को सायंकाल प्रार्थी व अन्य तीन लोग कार में बैठकर अहलादपुल मरकरी जा रहे थे, उसी समय उक्त अभियुक्त व कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर काशीपुर मोड़ के आगे वादी के कार को घेरकर अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिए, जिसके  संबंध में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 97/2026 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस  का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। 
*अवगत कराना है कि उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्तों क्रमशः 1. अर्जुन निषाद पुत्र इन्द्रजीत निषाद साकिन रामचक थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 2. ऋषि मौर्या पुत्र रमेश मौर्या साकिन अकटहिया उर्फ मटियरी थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 3. विकास निषाद पुत्र रामसमुझ निषाद साकिन महराजगंज भरटोली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया व 02 बाल अपचारी को दिनांक 03.03.2026 को थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।*
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • इजरायली सेना सैनिकों की भारी कमी से कभी भी 'ढह' सकती है, खुद IDF चीफ ने सरकार के सामने रखे '10 रेड फ्लैग' ईरान जंग के बीच इजरायल की राजनीति में भी फूट नजर आने लगी है. इजरायल के मुख्य विपक्षी नेता यायर लैपिड ने कहा है कि सरकार सेना को युद्ध के मैदान में घायल छोड़ रही है. गाजा में हमास से जंग, लेबनान में हिजबुल्लाह से जंग और अब एक महीने से ईरान से जंग... इजरायल एक साथ कई मोर्चे में लगातार युद्ध में उलझा हुआ है. आलम अब यह है कि खुद इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने चेतावनी दी है कि सैन्य दबाव और जवानों की भारी कमी के कारण इजरायली सेना "अंदरूनी तौर पर ढह" सकती है. सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान जमीर ने मंत्रियों के सामने '10 रेड फ्लैग' (खतरे के संकेत) रखे. उन्होंने कहा कि सेना पर मिशन का बोझ बढ़ रहा है, जबकि सैनिकों की संख्या घट रही है. इतना ही नहीं अब इजरायल की राजनीति में भी फूट नजर आने लगी है. इजरायल के मुख्य विपक्षी नेता यायर लैपिड ने कहा है कि सरकार सेना को युद्ध के मैदान में घायल छोड़ रही है.
    1
    इजरायली सेना सैनिकों की भारी कमी से कभी भी 'ढह' सकती है, खुद IDF चीफ ने सरकार के सामने रखे '10 रेड फ्लैग'
ईरान जंग के बीच इजरायल की राजनीति में भी फूट नजर आने लगी है. इजरायल के मुख्य विपक्षी नेता यायर लैपिड ने कहा है कि सरकार सेना को युद्ध के मैदान में घायल छोड़ रही है.
गाजा में हमास से जंग, लेबनान में हिजबुल्लाह से जंग और अब एक महीने से ईरान से जंग... इजरायल एक साथ कई मोर्चे में लगातार युद्ध में उलझा हुआ है. आलम अब यह है कि खुद इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने चेतावनी दी है कि सैन्य दबाव और जवानों की भारी कमी के कारण इजरायली सेना "अंदरूनी तौर पर ढह" सकती है. सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान जमीर ने मंत्रियों के सामने '10 रेड फ्लैग' (खतरे के संकेत) रखे. उन्होंने कहा कि सेना पर मिशन का बोझ बढ़ रहा है, जबकि सैनिकों की संख्या घट रही है. इतना ही नहीं अब इजरायल की राजनीति में भी फूट नजर आने लगी है. इजरायल के मुख्य विपक्षी नेता यायर लैपिड ने कहा है कि सरकार सेना को युद्ध के मैदान में घायल छोड़ रही है.
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा रोड का है, जहां सड़क किनारे गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    1
    देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामला सुरौली थाना क्षेत्र के सिसवा रोड का है, जहां सड़क किनारे गेहूं के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देवरिया नवरात्रि के अवसर पर राखी हुई दुर्गा प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की कूड़ा उढ़ाने वाली गाड़ियों में रख कर विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग तेज हो चुकी हैं।
    2
    देवरिया नवरात्रि के अवसर पर राखी हुई दुर्गा प्रतिमाओं को नगर पालिका परिषद की कूड़ा उढ़ाने वाली गाड़ियों में रख कर विसर्जन करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की मांग तेज हो चुकी हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.