logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय संविधान के तहत उर्दू देश की उन 22 आधिकारिक भाषाओं में शामिल है उत्तर प्रदेश के कान्हा की नगरी मथुरा में रेलवे स्टेशन पर लगे नाम पट्टिका (साइनबोर्ड) से उर्दू भाषा को हटाने की मांग को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक शख्स द्वारा स्टेशन पर लगे बोर्ड से उर्दू नाम हटाने की मांग करते हुए दावा किया गया कि 'उर्दू हमारे देश की भाषा नहीं है', जिसके बाद सोशल मीडिया और भाषाई हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई है। इस घटना के बाद प्रबुद्ध वर्ग और भाषाविदों ने भारतीय संविधान और इतिहास का हवाला देते हुए याद दिलाया है कि उर्दू पूरी तरह से भारतीय उपमहाद्वीप की मिट्टी से जन्मी भाषा है और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर उर्दू में लिखे नाम को हटाने की मांग करते हुए वीडियो सामने आने के बाद बहस छिड़ गई। मांग करने वाले शख्स ने उर्दू को विदेशी भाषा बताते हुए सार्वजनिक स्थलों से इसे हटाने की वकालत की। भारतीय संविधान के तहत उर्दू देश की उन 22 आधिकारिक भाषाओं में शामिल है, जिन्हें आठवीं अनुसूची (8th Schedule) में मान्यता प्राप्त है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार भी स्टेशनों पर स्थानीय/प्रादेशिक भाषाओं के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और दूसरी राजभाषा (जैसे यूपी में उर्दू) में नाम अंकित किए जाते हैं।

2 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
2a117c19-7783-4a94-a9dc-048e097e7243

भारतीय संविधान के तहत उर्दू देश की उन 22 आधिकारिक भाषाओं में शामिल है उत्तर प्रदेश के कान्हा की नगरी मथुरा में रेलवे स्टेशन पर लगे नाम पट्टिका (साइनबोर्ड) से उर्दू भाषा को हटाने की मांग को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक शख्स द्वारा स्टेशन पर लगे बोर्ड से उर्दू नाम हटाने की मांग करते हुए दावा किया गया कि 'उर्दू हमारे देश की भाषा नहीं है', जिसके बाद सोशल मीडिया और भाषाई हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई है। इस घटना के बाद प्रबुद्ध वर्ग और भाषाविदों ने भारतीय संविधान और इतिहास का हवाला देते हुए याद दिलाया है कि उर्दू पूरी तरह से भारतीय उपमहाद्वीप की मिट्टी से जन्मी भाषा है और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर उर्दू में लिखे नाम को हटाने की मांग करते हुए वीडियो सामने आने के बाद बहस छिड़ गई। मांग करने वाले शख्स ने उर्दू को विदेशी भाषा बताते हुए सार्वजनिक स्थलों से इसे हटाने की वकालत की। भारतीय संविधान के तहत उर्दू देश की उन 22 आधिकारिक भाषाओं में शामिल है, जिन्हें आठवीं अनुसूची (8th Schedule) में मान्यता प्राप्त है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार भी स्टेशनों पर स्थानीय/प्रादेशिक भाषाओं के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और दूसरी राजभाषा (जैसे यूपी में उर्दू) में नाम अंकित किए जाते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    1
    बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।
बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 
पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा पडरौना ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    1
    नोनिया पट्टी से निकला जुलूस, नात और नारों से गुंजा  पडरौना 
ईद मिलादुन्नबी पर नोनिया पट्टी से निकला भव्य जुलूस, नात की गूंज और झंडों की कतारों से सुभाष चौक से तिलक चौक तक सजा पडरौना
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    1
    15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान
कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    2
    प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत
बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ
अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
जुलूस का जगह-जगह स्वागत
दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
लंगर का आयोजन
नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
मरीजों को फल और बिस्किट वितरित
बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया।
प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    1
    चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला

देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई है। वहीं राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    1
    तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है।
इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई है। वहीं राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    1
    चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला! डिस्क्रिप्शन: प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇 🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला! डिस्क्रिप्शन: प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇
    1
    🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला!
डिस्क्रिप्शन:
प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।
क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇

🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला!
डिस्क्रिप्शन:
प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।
क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.