औरैया डीएम ने त्यौहारों के लिए दिये यह निर्देश औरैया के जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मंगलवार को होलिका दहन, होली, ईद उल फितर, रामनवमी व रमजान को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सतर्कता बरतने और अव्यवस्थाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आमजन से मिलजुलकर त्योहार मनाने तथा नई परम्परा शुरू न करने की अपील की। धार्मिक व आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण, जुलूस मार्ग चिन्हांकन और होलिका दहन स्थलों की सूची व फोटोग्राफ सुरक्षित रखने को कहा। नवरात्रि पर मंदिरों में सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक अनुसार रखने के निर्देश दिए। वही बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक कमल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधिशासी अभियंता अमर सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।1
- Post by Subhash Chandra Rana4
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- *सेमी हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा, श्री राधा कृष्ण मंदिर* *श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम-लुहियापुर में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री व समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता के अथक प्रयास व ग्राम प्रधान श्री मनोज कुमार (भूरे) व ग्राम सचिव श्री पीयूष शुक्ला की सहमति पर सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश विधानमंडल मा. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के प्रस्ताव पर उनकी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से एक 30 फीट उंची सेमी हाईमास्ट लाईट की स्थापना हेतु आगरा के ठेकेदार द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी को उसका लोहे के फ्रेम के साथ सीमेंटेड फाउंडेशन बनाकर प्रारंभ हो गया हैं, जिससे मंदिर प्रांगण व आसपास का परिसर रात्रि में जगमग रहेगा, दिनांक 22 फरवरी रविवार को मंदिर प्रांगण में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा व समापन पर दिनांक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर के समीप स्थित मनकाशी धाम गेस्ट हाउस में प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, धार्मिक आयोजन में आप सादर आमंत्रित हैं। जन-सुविधा से संबद्ध विकास कार्य हेतु श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ग्राम-लुहियापुर के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।*2