logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान धार में किला मैदान पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर : कलेक्टर ने दिए स्वामित्व पंजीयन और ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान धार में किला मैदान पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ धार। जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और शासकीय कार्यप्रणाली में तेजी लाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी सिलसिले में कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान शीर्ष प्राथमिकता पर होना चाहिए। धार स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित इस बैठक में कलेक्टर राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में जिला पंचायत सीईओ अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर संजीव केशव पाण्डेय तथा सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना, सेवा संकल्प अभियान, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान और छात्रावास व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना, 2026 के संबंध में निर्देश दिए कि सभी पात्र भूमिस्वामियों और संबंधित अधिकारियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय पर पूरा कराया जाए। पंचायत स्तर पर सचिव, रोजगार सहायक और सर्वेयर को प्रशिक्षण देने के साथ ही हितग्राहियों की तिथिवार सूची तैयार कर पंजीयन प्रक्रिया सुगम बनाने को कहा गया। प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा भी तय की गई। इसके अंतर्गत 17 सितंबर को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे: सुबह 10:00 बजे: डीआरपी लाइन में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण सुबह 10:30 बजे: स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण दोपहर 12:30 बजे: जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर दोपहर 1:00 बजे: भोज उद्यान में जैविक खेती हाट बाजार का शुभारंभ सायं 7:00 बजे: किला मैदान धार में नगर पालिका द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम कलेक्टर ने बालिका छात्रावासों के नियमित निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश देने के साथ ही आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने की बात कही। प्रशासन द्वारा तय की गई इस समयबद्ध कार्ययोजना और सघन अभियानों से आने वाले दिनों में न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिस्वामियों को भू-अधिकार और अभिलेख सुगमता से उपलब्ध होंगे, बल्कि विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के पात्र हितग्राहियों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच और जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।

1 hr ago
user_यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
61013798-3b5c-4839-834f-9a5ca073d4b5

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? क्या अब आपको सवर्णों का वोट नहीं चाहिए?? जब प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने सवाल कर ही दिया था तो इस संदर्भ में कुछ तो बोलना चाहिए, अच्छा या बुरा, एकदम से बायकॉट करने का क्या मतलब हुआ, क्या इस विषय के प्रति आप गंभीर नहीं हैं?? बड़ा सवाल उठता है, इस विषय और समाज पर भी आपकी ही जवाबदेही बनती है महोदया, आपको बोलना चाहिए और बोलना पड़ेगा !!!
    1
    UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? 
मध्य प्रदेश के  सिंगरौली जिले में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान UGC के सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागीं पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीती पाठक ?? क्या अब आपको सवर्णों का वोट नहीं चाहिए?? जब प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने सवाल कर ही दिया था तो इस संदर्भ में कुछ तो बोलना चाहिए, अच्छा या बुरा, एकदम से बायकॉट करने का  क्या मतलब हुआ, क्या इस विषय के प्रति आप गंभीर नहीं हैं?? बड़ा सवाल उठता है, इस विषय और समाज पर भी आपकी ही जवाबदेही बनती है महोदया, आपको बोलना चाहिए और बोलना पड़ेगा !!!
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार में मंगलवार सुबह उस समय तनाव और गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने ‘वराह मार्च’ से जुड़े सनातन प्रहरी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लेना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सनातन प्रहरी के नेता आशीष बसु और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बसु ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, “पहले आप बताओ कि मुझे कहां ले जा रहे हो, कहीं रास्ते में आप मेरा एनकाउंटर कर दोगे तो।” जिले भर में सोमवार रात से ही शुरू हुई इस प्रशासनिक धरपकड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। ​कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई धार जिले में मंगलवार, 15 सितंबर को प्रस्तावित ‘वराह मार्च बाइक रैली’ के मद्देनजर की गई। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद संभावित जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन प्रहरी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद व थानों में रखना शुरू किया। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के अनुसार, वराह मार्च के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब तक अलग-अलग स्थानों से प्रमुख लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​हिरासत में लिए गए प्रमुख नाम: ​आशीष बसु ​विकास जाट ​लोकेश यादव नालछा ​सत्यनारायण रघुवंशी उर्फ टूटू ठाकुर ​संदीप यादव ​बाला उर्फ विक्रम (उम्र 46 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, धार) ​बाला उर्फ स्वप्निल सितौले (उम्र 35 वर्ष, निवासी आनंद डिसोर मार्ग, धार) ​दीपक उर्फ रोहित साँठे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जम्मूरखेड़ी, थाना कोतवाली, धार) ​सत्यम पटेल (निवासी डहिवर रोड, धामनोद) ​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धार शहर में 800 से 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ऐहतियात के तौर पर विजय मंदिर (लॉट मस्जिद) को मंगलवार के लिए बंद कर दिया है और परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरे शहर, विशेषकर प्रस्तावित मार्च मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरों, हाई-राइज इमारतों और ड्रोनों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ​प्रशासन की इस सख्ती और व्यापक धरपकड़ का सीधा असर शहर की सामान्य गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पड़ा है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर कड़ी नाकेबंदी के चलते आने वाले घंटों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।
    3
    धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात

धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात
धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात
धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज। धार में मंगलवार सुबह उस समय तनाव और गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने ‘वराह मार्च’ से जुड़े सनातन प्रहरी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लेना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सनातन प्रहरी के नेता आशीष बसु और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बसु ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, “पहले आप बताओ कि मुझे कहां ले जा रहे हो, कहीं रास्ते में आप मेरा एनकाउंटर कर दोगे तो।” जिले भर में सोमवार रात से ही शुरू हुई इस प्रशासनिक धरपकड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
​कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई धार जिले में मंगलवार, 15 सितंबर को प्रस्तावित ‘वराह मार्च बाइक रैली’ के मद्देनजर की गई। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद संभावित जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन प्रहरी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद व थानों में रखना शुरू किया।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के अनुसार, वराह मार्च के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब तक अलग-अलग स्थानों से प्रमुख लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
​हिरासत में लिए गए प्रमुख नाम:
​आशीष बसु
​विकास जाट
​लोकेश यादव नालछा
​सत्यनारायण रघुवंशी उर्फ टूटू ठाकुर
​संदीप यादव
​बाला उर्फ विक्रम (उम्र 46 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, धार)
​बाला उर्फ स्वप्निल सितौले (उम्र 35 वर्ष, निवासी आनंद डिसोर मार्ग, धार)
​दीपक उर्फ रोहित साँठे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जम्मूरखेड़ी, थाना कोतवाली, धार)
​सत्यम पटेल (निवासी डहिवर रोड, धामनोद)
​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धार शहर में 800 से 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ऐहतियात के तौर पर विजय मंदिर (लॉट मस्जिद) को मंगलवार के लिए बंद कर दिया है और परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरे शहर, विशेषकर प्रस्तावित मार्च मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरों, हाई-राइज इमारतों और ड्रोनों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
​प्रशासन की इस सख्ती और व्यापक धरपकड़ का सीधा असर शहर की सामान्य गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पड़ा है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर कड़ी नाकेबंदी के चलते आने वाले घंटों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर शहर और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने कहा कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ लोग खजराना गणेश के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है।
    1
    कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है। 
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर शहर और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 
मीडिया से बातचीत में कलेक्टर ने कहा कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है और मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें।
उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ लोग खजराना गणेश के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि खजराना गणेश की इंदौर शहर पर असीम कृपा है।
    user_प्रधान संपादक कदम राजपूत
    प्रधान संपादक कदम राजपूत
    Photographer सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • बेटमा में हरतालिका तीज महोत्सव के अंतर्गत भव्य श्याम कीर्तन आयोजित *👉📡 बेटमा - बेटमा में हरतालिका तीज महोत्सव--✍️* *👉📡 भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया--- ✍️* *👉📡 हरतालिका तीज महोत्सव के अंतर्गत हुए श्याम कीर्तन में भजनों पर देर रात तक धिरके श्रद्धालु --✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/ UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटअप बॉक्स के चैनल नंबर 362 के साथ ही OTT--OYSTS--PLAY प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है ✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️* *👉📡 खबर भारत 360 न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*
    1
    बेटमा में हरतालिका तीज महोत्सव के अंतर्गत भव्य श्याम कीर्तन आयोजित 
*👉📡 बेटमा - बेटमा में हरतालिका तीज महोत्सव--✍️*
*👉📡 भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया--- ✍️*
*👉📡 हरतालिका तीज महोत्सव के अंतर्गत हुए श्याम कीर्तन में भजनों पर देर रात तक  धिरके श्रद्धालु --✍️*
*👉📡 खबरें देखें सबसे पहले   खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/ UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटअप बॉक्स के चैनल नंबर 362 के साथ ही OTT--OYSTS--PLAY प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है ✍️*
*👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️*
*👉📡 खबर भारत 360 न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️*
*👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    18 hrs ago
  • श्रेष्ठ मानव शरीर धारण करके इंसान का मस्तक पर टीका कुंकुम तिलक चंदन आदि लगाना अच्छी आदत है।
    1
    श्रेष्ठ मानव शरीर धारण करके इंसान का मस्तक पर टीका कुंकुम तिलक चंदन आदि लगाना अच्छी आदत है।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer हातोद, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट
    1
    नमस्कार में निडर भारत न्यूज़ से ओर आप देख रहे है सच निडरता से ग्राम लिमडी खोदर्रा अपनी मूल भूत सुविधा से कोसों दूर है परेशान होकर महिलाएं ओर पुरुषों ने आज महू  तहसील पहुंच दिया ज्ञापन ओर  कहां सहाब न हॉस्पिटल है न स्कूल है न रोड है न पीने का पानी 80 साल की एक वृद्ध अम्मा ने अपने गांव की सारी हकीकत बताई वहीं जनसुनवाई में हरसोला भगोरा की जनता भी पहुंच अपनी समस्या को लेकर  निडर भारत से विजय डावर की रिपोर्ट

    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए। छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों। ✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज** टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    1
    महू के छात्रों की आवाज़ भी अब इंदौर में गूंजेगी राहुल गांधी कार्यक्रम में शामिल होंगे
महू lमेडिकैप्स यूनिवर्सिटी पहुँचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले **‘छात्रों की गूंज’** कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करवाए।
छात्रों की आवाज़ को मजबूती देने और उनकी समस्याओं को देश के सामने रखने के लिए **आदरणीय श्री राहुल गांधी जी** के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवा साथी शामिल हों।
✊📚 **छात्रों की गूंज — बदलाव की गूंज**
टीम-शक्ति सिंह महू विधानसभा क्षेत्र
    user_Dinesh Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बेटमा में गणेश उत्सव की धूम दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ बेटमा में गणेश उत्सव की धूम दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ बेटमा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गणेश चतुर्थी बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाई गई, घरों में एवं गली मोहल्ले में विधि विधान के साथ गणेश जी की स्थापना की गई । वही बेटमा नगर के प्राचीन गणेश मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा । नगर के आवास कॉलोनी में क्षत्रपति शिवाजी महाराज नवयुग मंडल द्वारा गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई साथ ही पूरा बाजार, थाना परिसर सहित नगर में अनेकों जगह गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई । आवास कॉलोनी स्थित बेटमा के राजा की आरती में विधायक पुत्र नीरल मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
    1
    बेटमा में गणेश उत्सव की धूम 
दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ
बेटमा में गणेश उत्सव की धूम 
दस दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ
बेटमा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी गणेश चतुर्थी बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाई गई, घरों में एवं गली मोहल्ले में विधि विधान के साथ गणेश जी की स्थापना की गई ।
वही बेटमा नगर के प्राचीन गणेश मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा । 
नगर के आवास कॉलोनी में क्षत्रपति शिवाजी महाराज नवयुग मंडल द्वारा गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की गई साथ ही पूरा बाजार, थाना परिसर सहित नगर में अनेकों जगह गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई ।
आवास कॉलोनी स्थित बेटमा के राजा की आरती में विधायक पुत्र नीरल मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.