ईद-मिलादुन्नबी पर अकीदत में डूबा जलालपुर, जुलूस में दिखा उत्साह जलालपुर (अंबेडकरनगर): पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर जलालपुर नगर में पारंपरिक जुलूसे मुहम्मदी और अंजुमनों का मुख्य नात-ख्वानी प्रोग्राम पूरी अकीदत और कामयाबी के साथ संपन्न हो गया। मरकजी कमेटी तहफ्फुज नामूसे रिसालत के तत्वावधान में इस भव्य कार्यक्रम का आगाज दलालटोला स्थित गंज शहीदा से बाद नमाज-ए-ईशा शुरू हुआ। इस उत्सव को लेकर पूरे जलालपुर नगर की मस्जिदों, और गली-मोहल्लों को खूबसूरत रोशनी और हरी झंडियों से सजाया गया इस पूरे आयोजन की मुख्य विशेषता नगर की करीब 18 अंजुमनों का नात-ख्वानी प्रोग्राम रहा। गंज शहीदा से शुरू होकर आयोजन समिति द्वारा तय किए गए 5 निर्धारित स्टॉप (पड़ावों) पर मुख्य अंजुमन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इन पांचों निर्धारित जगहों पर सजाकर अंजुमनों का प्रोग्राम हुआ, जहाँ हर अंजुमन ने बारी-बारी से पैगम्बर साहब की शान में एक से बढ़कर एक 'नात-ए-पाक' और धार्मिक कलाम पेश किए। अंजुमनों के इस शानदार नात-ख्वानी प्रोग्राम को सुनने के लिए इन पांचों स्टॉप्स पर अकीदतमंदों और स्थानीय निवासियों का भारी हुजूम उमड़ा। जैसे ही अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल रूहानी हो गया और लोगों ने झूमते हुए नजर आए इस दौरान जगह-जगह लंगर, शरबत और मिठाइयों के स्टॉल भी लगाए गए थे। धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हुए अंजुमनों का यह पूरा प्रोग्राम बेहद अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस बड़े प्रोग्राम को सफल बनाने में हाजी नबी अहमद, मेराजुल हक, मौलाना हबीबुर्रहमान, हबीब अहमद, हाजी अजहर, रब्बानी , सुब्हानी,इसरार अहमद, सुल्तान, मजहर, मोहसिन सहित अंजुमन मुहिब्बाने वतन के सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। वहीं, दलालटोला से लेकर सभी पांचों पड़ावों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। तन्जीम-ए-दावत-ए-इस्लामी के बैनर तले जुलूस-ए-मुहम्मदी व सुबह-ए-बहारान का नामी जुलूस मुहल्ला काजीपुरा स्थित फैजान ग्राउंड से शान शौकत के साथ निकला। दलाल टोला,उर्दू बाजार, पश्चिम तरफ,वाजिदपुर होते हुए जमालपुर चौराहा पहुंचा।वहां बसखारी रोड से पश्चिम तरफ होते हुए पुनः काजीपुरा में समाप्त हुआ। जुलूस में प्रमुख रूप से कारी गुलाम यासीन, मौलाना इमामुद्दीन,अजमल निजामी,हाजी मुकद्दसीन,हाजी अंसार अहमद,डॉ फारुक आदि शामिल रहे।
ईद-मिलादुन्नबी पर अकीदत में डूबा जलालपुर, जुलूस में दिखा उत्साह जलालपुर (अंबेडकरनगर): पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर जलालपुर नगर में पारंपरिक जुलूसे मुहम्मदी और अंजुमनों का मुख्य नात-ख्वानी प्रोग्राम पूरी अकीदत और कामयाबी के साथ संपन्न हो गया। मरकजी कमेटी तहफ्फुज नामूसे रिसालत के तत्वावधान में इस भव्य कार्यक्रम का आगाज दलालटोला स्थित गंज शहीदा से बाद नमाज-ए-ईशा शुरू हुआ। इस उत्सव को लेकर पूरे जलालपुर नगर की मस्जिदों, और गली-मोहल्लों को खूबसूरत रोशनी और हरी झंडियों से सजाया
गया इस पूरे आयोजन की मुख्य विशेषता नगर की करीब 18 अंजुमनों का नात-ख्वानी प्रोग्राम रहा। गंज शहीदा से शुरू होकर आयोजन समिति द्वारा तय किए गए 5 निर्धारित स्टॉप (पड़ावों) पर मुख्य अंजुमन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इन पांचों निर्धारित जगहों पर सजाकर अंजुमनों का प्रोग्राम हुआ, जहाँ हर अंजुमन ने बारी-बारी से पैगम्बर साहब की शान में एक से बढ़कर एक 'नात-ए-पाक' और धार्मिक कलाम पेश किए। अंजुमनों के इस शानदार नात-ख्वानी प्रोग्राम को सुनने के लिए इन पांचों स्टॉप्स पर अकीदतमंदों और स्थानीय निवासियों का भारी
हुजूम उमड़ा। जैसे ही अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल रूहानी हो गया और लोगों ने झूमते हुए नजर आए इस दौरान जगह-जगह लंगर, शरबत और मिठाइयों के स्टॉल भी लगाए गए थे। धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हुए अंजुमनों का यह पूरा प्रोग्राम बेहद अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस बड़े प्रोग्राम को सफल बनाने में हाजी नबी अहमद, मेराजुल हक, मौलाना हबीबुर्रहमान, हबीब अहमद, हाजी अजहर, रब्बानी , सुब्हानी,इसरार अहमद, सुल्तान, मजहर, मोहसिन सहित अंजुमन मुहिब्बाने वतन के सभी पदाधिकारी
और सदस्य पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे। वहीं, दलालटोला से लेकर सभी पांचों पड़ावों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। तन्जीम-ए-दावत-ए-इस्लामी के बैनर तले जुलूस-ए-मुहम्मदी व सुबह-ए-बहारान का नामी जुलूस मुहल्ला काजीपुरा स्थित फैजान ग्राउंड से शान शौकत के साथ निकला। दलाल टोला,उर्दू बाजार, पश्चिम तरफ,वाजिदपुर होते हुए जमालपुर चौराहा पहुंचा।वहां बसखारी रोड से पश्चिम तरफ होते हुए पुनः काजीपुरा में समाप्त हुआ। जुलूस में प्रमुख रूप से कारी गुलाम यासीन, मौलाना इमामुद्दीन,अजमल निजामी,हाजी मुकद्दसीन,हाजी अंसार अहमद,डॉ फारुक आदि शामिल रहे।
- दो सगी बहनों ने नदी में लगाया छलांग - स्थानीय गोताखोरों ने एक को बचाया - दूसरी की तलाश है जारी अंबेडकर नगर के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाहेड़ाघाट पर बड़ी बहन ने नदी में छलांग लगाया छोटी बहन उसको बचाने के लिए कूद पड़ी स्थानीय गोताखोरों ने छोटी बहन को बचा लिया वही बड़ी बहन की तलाश जारी है।1
- आकाशीय बिजली की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, बसखारी में हादसा, प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील #viral #followers #dmambedkarnagar #ambedkar_nagar1
- अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में मरीजों का तांता — ओपीडी में रोज पहुंच रहे 1500 मरीज, सीएमएस डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया निरीक्षण1
- ♥️❤️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️💐💐💐💐🦅🐅🦅🦅🦅♥️♥️♥️ 💐🌹💐💐1
- Holi ka bhakti aur unka Hanuman chalisa unka Hanuman chalisa suno aapko atma ko Shanti milega1
- यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं1
- *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* * कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है। पूरा मामला क्या है? झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं: राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है? निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।1
- नशे के चंगुल से कैसे निकले बाहर! बर्बाद होने से बचे !देखिए... खास इंटरव्यू डॉ अमित गुप्ता के साथ अंबेडकर नगर के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन हुआ । नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित गुप्ता से खास बातचीत की कैसे नाश से मुक्ति पाए ? कैसे जीवन को बेहतर बनाएं ?1