logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अल्ट्रासाउंड सुविधा से सुदृढ़ हुआ करसोग का स्वास्थ्य तंत्र मुख्यमंत्री की घोषणा ने लिया मूर्तरूप रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति से मरीजों को बड़ी राहत, प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को मिल रही जांच की सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के आरंभ होने से करसोग क्षेत्र के लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर जांच करवाने या दूरस्थ शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं रही है। गौरतलब है कि गत अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने करसोग दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती सुनिश्चित की है। इसके परिणामस्वरूप अस्पताल में अब नियमित रूप से मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड जांच चिकित्सा क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण जांच मानी जाती है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। पूर्व में इस सुविधा के अभाव में करसोग क्षेत्र के लोगों को मंडी, शिमला अथवा अन्य बड़े शहरों में जाकर यह जांच करवानी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त व्यय होता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में नागरिक चिकित्सालय करसोग में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि इस सुविधा की क्षेत्र में लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब यह मांग पूरी होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ-साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में मेडिसन, गायनी, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, डेंटल, मनोरोग, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे करसोग उपमंडल के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। नागरिक चिकित्सालय करसोग में अल्ट्रासाउंड सुविधा का आरंभ होना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह प्रदेश सरकार की उस प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसके तहत ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनका विश्वास भी सुदृढ़ हो रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश सरकार ने नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

on 17 March
user_Manish Rajput
Manish Rajput
Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मंडी में यूथ कांग्रेस का ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ 🔥 US ट्रेड डील और नई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Mandi News
    1
    मंडी में यूथ कांग्रेस का ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ 🔥 US ट्रेड डील और नई नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Mandi News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देखें वीडियो किस तरह हुआ बंजार हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन,,,,, प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई। सभी की तत्परता, समन्वय और साहस के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका
    1
    देखें  वीडियो किस तरह हुआ बंजार हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन,,,,,
प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई। सभी की तत्परता, समन्वय और साहस के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    3 hrs ago
  • Crafted in wood, designed for timeless living. This wooden dining table blends warmth, durability, and modern elegance—perfect for everyday moments and special gatherings. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    1
    Crafted in wood, designed for timeless living.
This wooden dining table blends warmth, durability, and modern elegance—perfect for everyday moments and special gatherings.
For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors
📩 DM for inquiries
📞 Contact us: 9821545511
📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
    user_Decoory Interiors
    Decoory Interiors
    Interior designer कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश
    1
    देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिला मुख्यालय में 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की स्मृति में उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक प्रभावी मॉक ड्रिल तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने की। यह आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बिलासपुर के सौजन्य से किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों की आपात स्थिति में तत्परता और समन्वय का आकलन करना रहा। इस अवसर पर डीडीएमए के स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। रैली के माध्यम से लोगों को सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित स्थानों की पहचान के बारे में जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड के जवानों ने भूकंप की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया। इस समन्वित अभ्यास ने आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास न केवल विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आमजन को भी आपदा के प्रति जागरूक और सतर्क बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
    3
    जिला मुख्यालय में 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की स्मृति में उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक प्रभावी मॉक ड्रिल तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने की।
यह आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) बिलासपुर के सौजन्य से किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न विभागों की आपात स्थिति में तत्परता और समन्वय का आकलन करना रहा।
इस अवसर पर डीडीएमए के स्वयंसेवकों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। रैली के माध्यम से लोगों को सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित स्थानों की पहचान के बारे में जागरूक किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान होमगार्ड के जवानों ने भूकंप की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों का सजीव प्रदर्शन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया। इस समन्वित अभ्यास ने आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी तालमेल और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यास न केवल विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आमजन को भी आपदा के प्रति जागरूक और सतर्क बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर के विश्व प्रसिद्ध काली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना हवन इत्यादि करने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया मंदिर परिसर के बाहर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बताते चले की मंदिर कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र संपन्न होने के बाद वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित हुआ भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में विशेष पूजा पाठ हवन इत्यादि करवाया गया यहां पंडित आचार्य संजय शर्मा द्वारा तमाम वैदिक रस्मों को निभाते हुए सर्वजन मंगल कल्याण की कामना की गई
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • IIT मंडी vs माइंड ट्री स्कूल विवाद ⚠️ छात्रों का भविष्य खतरे में | हाई कोर्ट में मामला लंबित | Mandi News
    1
    IIT मंडी vs माइंड ट्री स्कूल विवाद ⚠️ छात्रों का भविष्य खतरे में | हाई कोर्ट में मामला लंबित | Mandi News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.