Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/JJX6681f7bA?si=HONt01Idr-ZPlTsb गोमाता की रक्षा करने सभी हिंदुओं को दलगत राजनीति से हटकर गो माता का संरक्षण करना चाहिए,शंकराचार्य #बड़ीखबर #गोमाता पूज्य महाराज श्री का सभी सनातन धर्मावलंबियो के लिए संदेश 🚩सनातन धर्मावलंबियो हिंदुओं को गोमाता की रक्षा करनी है तो,सभी हिंदुओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गोमाता के संरक्षण के लिए जाग्रत होना चाहिए। #पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज।। #गौमाता #जगद्गुरु #शंकराचार्य #स्वामी #श्री #सदानन्द_सरस्वती_जी #महाराज #शारदापीठम् #द्वारका #गुजरात #सनातन #हिंदू #धर्म #Jagadguru #Shankaracharya #Swami #shree #Sadanand_sarswatiji #maharaj #shardapeethm
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/JJX6681f7bA?si=HONt01Idr-ZPlTsb गोमाता की रक्षा करने सभी हिंदुओं को दलगत राजनीति से हटकर गो माता का संरक्षण करना चाहिए,शंकराचार्य #बड़ीखबर #गोमाता पूज्य महाराज श्री का सभी सनातन धर्मावलंबियो के लिए संदेश 🚩सनातन धर्मावलंबियो हिंदुओं को गोमाता की रक्षा करनी है तो,सभी हिंदुओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गोमाता के संरक्षण के लिए जाग्रत होना चाहिए। #पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज।। #गौमाता #जगद्गुरु #शंकराचार्य #स्वामी #श्री #सदानन्द_सरस्वती_जी #महाराज #शारदापीठम् #द्वारका #गुजरात #सनातन #हिंदू #धर्म #Jagadguru #Shankaracharya #Swami #shree #Sadanand_sarswatiji #maharaj #shardapeethm
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर के कलेक्टर कार्यालय में एक किस बल लेकर पहुंचा उसका कहना है कि उसके पास केवल 80 डिसमिल जमीन है जिस पर तीन हॉर्स पावर की पहले हर महीने ₹1100 बिल आता था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 4400 का बिल उसे दिया गया है कलेक्टर से विद्युत विभाग के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की1
- नरसिंहपुर शहर की शांति भंग करने वाले और कान फोड़ू आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नरसिंहपुर यातायात पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के कड़े निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एएसआई सुरेश पटेल और उनकी टीम ने पिछले 5 दिनों के भीतर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करने वाले 5 वाहन चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल ₹5000 का चालान वसूला है। साथ ही, वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 1
- कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम द्वारा ब्लॉक के ग्राम पाठई में संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत बायो-फोर्टीफाइड गेहूं की उन्नत खेती एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने किसानों को बायो-फोर्टीफाइड गेहूं के पोषण मूल्य एवं मानव आहार में उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बायो-फोर्टीफाइड गेहूं सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कुपोषण की समस्या को कम करने में सहायक है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के खेतों का अवलोकन कर फसल की वर्तमान स्थिति के अनुसार आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया। मृदा विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोलंकी ने संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण के महत्व तथा पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि उचित पोषक प्रबंधन से उत्पादन लागत कम होती है और फसल की गुणवत्ता एवं उपज में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में पादप प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. देवीदास पटेल ने जैविक कृषि पद्धतियों पर प्रकाश डालते हुए रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग और जैविक विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को टिकाऊ खेती के लिए जैविक उपायों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में किसानों ने विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए और बायो-फोर्टीफाइड गेहूं की उन्नत खेती अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम किसानों की आय बढ़ाने तथा पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।1
- आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह सागर मे कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद समाजसेवी एवं राजनीतिक गुरु रघु ठाकुर एवं पूर्व विधायक बडा तरवर लोधी के समक्ष बुंदेलखंड के स्वीकृत रेलमार्ग पर केंद्र सरकार की नीति और बेरोजगारी पर साधे निशाना1
- ग्राम ठीकरी में मकान विवाद को लेकर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज ग्राम शोभापुर के राजा वार्ड मंगलवारा बाजार निवासी फरियादी आकाश पिता केसर ठाकुर ने ईश्वरचंद्र पटेल एवं बृजलाल पटेल, दोनों निवासी ठीकरी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार वह वर्तमान में अपने परिवार सहित जिस मकान में निवास कर रहा है, वह मकान उसकी नानी स्वर्गीय बसंती शाह के नाम पर है। उक्त मकान पर ईश्वरचंद्र पटेल अपना स्वामित्व दावा कर रहा है। जिसे लेकर न्यायालय में आपत्ति प्रस्तुत कर प्रकरण विचाराधीन है। फरयादी ने बताया कि गत रात्रि लगभग 1:30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, तभी घर के दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलने पर सामने ईश्वरचंद्र पटेल एवं बृजलाल पटेल खड़े मिले। आरोप है कि दोनों ने मकान में जबरन रहने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।1
- शिव पुराण कथा का छठवां दिवस: कार्तिकेय एवं गणेश जन्म व विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन गोटेगांव नगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास कामथ वार्ड में चल रही शिव पुराण कथा के छठवें दिन कथा व्यास आचार्य प्रसून तिवारी (राम जी महाराज) के श्रीमुख से भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के जन्म तथा विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे। आज आयोजित पावन कथा में आचार्य श्री ने भगवान कार्तिकेय एवं भगवान गणेश के दिव्य जन्म प्रसंग के साथ-साथ उनके विवाह से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को सरल, सरस एवं हृदयस्पर्शी शैली में प्रस्तुत किया। उन्होंने दोनों दिव्य स्वरूपों की उत्पत्ति, आध्यात्मिक महत्व तथा लोककल्याणकारी भूमिका को विस्तार से समझाया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान कार्तिकेय धर्म रक्षा, शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक हैं, वहीं भगवान गणेश बुद्धि, सिद्धि एवं विघ्नों को दूर करने वाले प्रथम पूज्य देवता के रूप में पूजित हैं। भगवान गणेश के विवाह से जुड़ी दिव्य कथाओं तथा भगवान कार्तिकेय के जीवन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा श्रवण हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कथा स्थल भक्तिरस एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं एकाग्र भाव से कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।2
- सिवनी जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की मासूम बच्ची पर जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया पीड़ित कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और बेटी के अच्छे इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई1
- नरसिंहपुर के करेली में स्थित प्लाईवुड बनाने वाली ट्रिली फैक्ट्री में बीती रात ड्रायर के फट जाने से आग लग गई और इस हादसे में फैक्ट्री में कार्यरत चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि चार मजदूर झुलसे जिनका नरसिंहपुर के निजी अस्पताल लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस का कहना है की चार लोगों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- कोहानी रोड पर युवक से मारपीट, आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज सोहागपुर के बंगाली कॉलोनी सुभाष वार्ड निवासी जितेंद्र पिता अमर सिंह ठाकुर (22) की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम बमारी निवासी अखिलेश पुरविया के खिलाफ मारपीट एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र ने बताया कि वह रामाधार रघुवंशी के रेत के ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है। सुबह वह 8 बजे के लगभग अपने मोहल्ले के विकास ठाकुर के साथ मोटरसाइकिल से गोपालपुर कोहानी रोड होते हुए शोभापुर जा रहा था। बताया गया है कि कोहानी गांव के पहले नदी पुल के पास उन्हें रेत में ट्रैक्टर चलाने वाला अखिलेश पुरविया मिला। आरोप है कि उसने रास्ता रोककर गंदी-गंदी गालियां दीं, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट तथा SC / ST एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1