तीन गांव की आस्था के मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गधों से ग्रामीण परेशान श्योपुर जिले के,,,, ग्राम पंचायत ऊँचाखेड़ा में हनुमान जी एवं भेरू बाबा मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह रास्ता गांव के अंदर से होकर मंदिर तक जाता है, जहां ऊँचाखेड़ा सहित तलावदा और बिचपुरी गांव के श्रद्धालु वर्षों से आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण मंदिर के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र तक भी आते-जाते हैं। कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर न तो पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। तीन गांवों की आस्था से जुड़े मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते की ऐसी स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आज की वीडियो में रास्ते की जमीनी हकीकत साफ दिखाई दे रही है।
तीन गांव की आस्था के मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता बदहाल, कीचड़ और गधों से ग्रामीण परेशान श्योपुर जिले के,,,, ग्राम पंचायत ऊँचाखेड़ा में हनुमान जी एवं भेरू बाबा मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह रास्ता गांव के अंदर से होकर
मंदिर तक जाता है, जहां ऊँचाखेड़ा सहित तलावदा और बिचपुरी गांव के श्रद्धालु वर्षों से आते-जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से महिलाएं, बच्चे और
ग्रामीण मंदिर के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र तक भी आते-जाते हैं। कीचड़ के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या पर न तो पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यान
है और न ही जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है। तीन गांवों की आस्था से जुड़े मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते की ऐसी स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। आज की वीडियो में रास्ते की जमीनी हकीकत साफ दिखाई दे रही है।
- सट्टे की खाई बाली करते हुए कोतवाली पुलिस ने ईदगाह कौलोनी से शख्स को किया गिरफ्तार ₹1050 किए जप्त हिंडौन कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टे की खाई वाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि सपा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मर जाप्ता द्वारा दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर ईदगाह कौलोनी शमसान घाट की तरफ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से सट्टे की खाईवाली करते हुये आरोपी श्यामसुन्दर पुत्र बालमुकुन्द कोली निवासी राजगिरीश अस्पताल के पास शीतला कौलोनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 1050 रूपये जप्त किए गए।1
- सैंड स्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम के खात्मे के लिए बूंदी में बनी साझा रणनीति, विभागों ने कसी कमर* सैंड स्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को बूंदी स्थित माय भारत केंद्र में एक उच्चस्तरीय विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) और एक्शनएड एसोसिएशन के संयुक्त सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए साझा खाका तैयार किया गया। बैठक के प्रमुख बिंदु: कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश: श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने स्पष्ट किया कि बालश्रम के मामलों में रेस्क्यू के दौरान तत्काल एफआईआर दर्ज हो, सख्त धाराएं लगें और पीड़ितों को त्वरित पुनर्वास प्रमाण-पत्र व सहायता राशि मिले। रेस्क्यू से आगे पुनर्वास पर जोर: एक्शनएड-आईएलओ के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि केवल रेस्क्यू काफी नहीं है; बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना आवश्यक है। एजेंसियों का मजबूत तालमेल: जिला बाल संरक्षण इकाई के गोविंद कुमार गौतम, एएचटीयू की एएसआई अमीना खान और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के प्रभारी रामनारायण ने बाल तस्करी व बालश्रम की त्वरित सूचना साझा करने और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर दिया। समुदाय और युवाओं की भागीदारी: महिला अधिकारिता विभाग की पूर्णिमा गौतम ने ग्रामीण स्तर पर 'जाजम बैठकों' के जरिए जागरूकता बढ़ाने, जबकि माय भारत केंद्र के शिवराज गुर्जर ने युवा मंडलों को इस मुहिम से जोड़ने की बात कही। टूलकिट और आजीविका सुरक्षा: आईएलओ प्रतिनिधि बृजेश पाठक और एक्शनएड स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी ने कार्यस्थल की सुरक्षा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए तैयार विशेष टूलकिट के जरिए अभियान को गति देने की रूपरेखा पेश की। बैठक में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए और खनन क्षेत्र से बालश्रम के पूर्ण खात्मे का संकल्प लिया।3
- गंगापुर सिटी के अमृत उद्यान स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में निशुल्क दंत चिकित्सा परामर्श शिविर1
- ब्रैकिग शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया, महिलाओं का गुस्सा फूटा। शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत समोहा ग्राम में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पढ़ा जब उन्होंने एक व्यक्ति को रंगेहाथ अवैध शराब सप्लाई करते वक्त धर दबोचा, गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने पहले तो अवैध शराब जप्त कर आग के हवाले कर दी उसके बाद अवैध शराब सप्लाई कर रहे व्यक्ति की भी खबर ले डाली! महिलाओं का आरोप है कि ग्राम में कोई वैध शराब दुकान नही है बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से बाहर से कमीशन पर शराब लाकर ग्राम में विक्रय करते है। ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर पुलिस को दिया कि गांव में अवैध शराब नहीं बिचना चाहिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- सैंडस्टोन सप्लाई चेन से बालश्रम का होगा पूरी तरह उन्मूलन: विभागों ने बनाई साझा रणनीति, बूंदी। सैंडस्टोन सप्लाई चेन में बालश्रम की रोकथाम, बच्चों के संरक्षण, रेस्क्यू, पुनर्वास और श्रमिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए माय भारत केंद्र, बूंदी में एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। आईएलओ (ILO) के बृजेश पांडे एवं एक्शनएड एसोसिएशन की स्टेट हेड सिओन कोनगाड़ी के सानिध्य तथा श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बालश्रम के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर सहमति बनी। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने रेस्क्यू के दौरान एफआईआर दर्ज कराने, सख्त धाराएं लगाने, बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास प्रमाण-पत्र और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्शनएड-आईएलओ जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने स्पष्ट किया कि केवल रेस्क्यू पर्याप्त नहीं है; बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने से ही स्थायी बदलाव आएगा। चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), मानव तस्करी विरोधी यूनिट (AHTU), महिला अधिकारिता विभाग और माय भारत केंद्र मिलकर ग्रामीण स्तर पर 'साथिनों', जाजम बैठकों और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में बाल संरक्षण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सैंडस्टोन क्षेत्र में बालश्रम मुक्त माहौल बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।1
- तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सैकड़ों बीघा धान की फसलें खेतों में बिछीं श्योपुर। जिले के सोई क्षेत्र में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। ददुनी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें बिछ गईं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार ददुनी एवं आसपास के गांवों में तेज हवाओं का असर सबसे अधिक देखने को मिला। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसलें हवा के झोंकों से जमीन पर गिर गईं। किसानों के मुताबिक सैकड़ों बीघा क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में खेतों में गिरी फसल के दाने खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।वहीं तेज तूफान के दौरान ददुनी गांव में एक पेड़ मकान पर गिर गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।नुकसान का वास्तविक आकलन राजस्व एवं कृषि विभाग के सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में तैयार फसल के बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है।1
- गंगापुर सिटी में सवर्ण संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए हम निर्णय आईए जानते हैं1
- ब्रैकिग सबलगढ -मुरैना जिले के सबलगढ़ डिवीजन के लिए नई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सुश्री रोशनी कुर्मी ने पदभार ग्रहण के बाद रामपुर कलां थाने का औचक निरीक्षण किया।1
- सोई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बालक का चिंता का विषय शव मिला देहात थाना पुलिस मौके पर जांच शुरू।सोई गांव में बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना बेहद चिंता का विषय है। मामले की वास्तविक स्थिति और मौत के कारण की पुष्टि पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। श्योपुर देहात थाना पुलिस द्वारा मौके पर जांच की जा रही है। सोशल मीडिया के लिए संदेश: 🙏 सोई गांव में बालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच से ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। सभी लोग अफवाहों से बचें और पुलिस जांच में सहयोग करें। **बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से — दिवंगत बालक के परिवार के प्रति संवेदना। 🙏💐**1