अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बखरी में स्वास्थ्य मेला आयोजित बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक उत्सव के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बखरी द्वारा नगर परिषद बखरी के सभागार में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों महिलाओं तथा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को सामान्य चिकित्सा परामर्श, स्त्री रोग परामर्श, नर्सिंग देखभाल एवं प्रयोगशाला जांच जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित सभी लाभार्थी महिलाओं एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ प्राप्त किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य मेले में बीपी, डायबिटीज, यक्ष्मा स्क्रीनिंग तथा एनीमिया आदि की जांच भी की गई। जांच के दौरान दो लाभार्थियों में डायबिटीज रोग की पहचान की गई। वहीं दर्जनों योग्य लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया और जरूरतमंदों के बीच दवाइयों का वितरण किया गया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सभी महिलाओं को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वस्थ रहना पूरे परिवार के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि, रोहित कुमार, आयुष्मान ऑपरेटर राजू कुमार, सीएचओ पूजा कुमारी, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार तथा फार्मासिस्ट प्रभात कुमार ने स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 31 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.1
- Post by Focus Bihar News1
- बेगूसराय4
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरियाबरियारपुर राजेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक के साथ विद्यार्थी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम दिया गया है शिक्षक थाने से न्याय की गुहार लगाया है1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।1
- लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन और बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों को फर्जी चेक देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामला लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार छोटी दरगाह वार्ड संख्या 11 का है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि करीब 18 महीने पहले जमीन से जुड़े काम के लिए उन्होंने मोहम्मद परवेज को छह लाख रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया, लेकिन जांच में वह चेक फर्जी निकला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सरकारी शिक्षक मोहम्मद परवेज ने जमीन के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 11 लाख रुपये लिए थे और उसे भी फर्जी चेक थमा दिया था। इतना ही नहीं, एक महिला से बिजनेस के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का मामला भी सामने आया है।लगातार सामने आ रही शिकायतों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।1
- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से बुधवार की दोपहर 03:00 बजे कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों एवं गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जायेगी.1