logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण करे अधिकारी कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दिए सख्त निर्देश टीकमगढ़/स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण करें: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़ ब्लॉक के समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जनविश्वास अभियान, ई-विकास प्रणाली 2.0 सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर सीएसी एवं बीएसी द्वारा विद्यालयों का निरंतर एवं नियमित औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीएसी एवं बीएसी के निरीक्षण एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ई-विकास प्रणाली 2.0 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ई-विकास प्रणाली 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश राजस्व, मार्कफेड, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों पर प्रस्तुत किए जाने वाले जवाब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर बैठक में आगामी जनविश्वास अभियान शिविर की तैयारियों एवं पूर्व शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने टीकमगढ़ ब्लॉक के ग्राम समर्रा में आयोजित होने वाले आगामी जनविश्वास शिविर की कार्ययोजना की संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के साथ-साथ राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने पूर्व में प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान अंतर्गत किए गए निरीक्षणों में पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्वों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश बैठक में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के आयोजन के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी,रमेश परमार एवं श्रीमती अंजली शर्मा, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम बलदेवगढ़ निशांत भूरिया, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

18 hrs ago
user_रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
रिपोर्टर –अजय कुमार 6387476912
Media Consultant टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
cf95e2b0-4df7-48ce-aad7-badaf9fbf7a9

स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण करे अधिकारी कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने दिए सख्त निर्देश टीकमगढ़/स्कूलों का नियमित औचक निरीक्षण करें: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़ ब्लॉक के समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों, जनविश्वास अभियान, ई-विकास प्रणाली 2.0 सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया कि ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर सीएसी एवं बीएसी द्वारा विद्यालयों का निरंतर एवं नियमित औचक निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने निरीक्षण में पाई जाने वाली अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सीएसी एवं बीएसी के निरीक्षण एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ई-विकास प्रणाली 2.0 की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश बैठक में कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने ई-विकास प्रणाली 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश राजस्व, मार्कफेड, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले में वर्तमान में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग करें कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी जिलाधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों पर प्रस्तुत किए जाने वाले जवाब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर उनका नियमित रूप से अनुश्रवण करते हुए निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ अमले को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दें। समर्रा में लगेगा अगला जनविश्वास शिविर बैठक में आगामी जनविश्वास अभियान शिविर की तैयारियों एवं पूर्व शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने टीकमगढ़ ब्लॉक के ग्राम समर्रा में आयोजित होने वाले आगामी जनविश्वास शिविर की कार्ययोजना की संबंधित अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शिविर में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के साथ-साथ राजस्व अभिलेख सुधार से संबंधित प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने पूर्व में प्रत्येक शुक्रवार को जनविश्वास अभियान अंतर्गत किए गए निरीक्षणों में पाई गई अनियमितताओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्वों के आयोजन के संबंध में दिए निर्देश बैठक में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के आयोजन के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम, डिप्टी कलेक्टर शुभ्रता त्रिपाठी,रमेश परमार एवं श्रीमती अंजली शर्मा, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम बलदेवगढ़ निशांत भूरिया, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी रामबाबू गुप्ता, जिला लोक सेवा प्रबंधक अमन गोयल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.। पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जिससे महिलाओं को पानी भरने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे आए दिन फिसलकर गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत टोरिया में शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के समय लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके तथा ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन क
    1
    ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.।
ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों की परेशानी.।
पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत टोरिया में सड़क निर्माण न होने के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल जाती है, जिससे महिलाओं को पानी भरने के लिए कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इससे आए दिन फिसलकर गिरने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रख चुके हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क न होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत टोरिया में शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के समय लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके तथा ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन क
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दशकों पढ़ाया, अब फिर परीक्षा क्यों? TET के विरोध में शिक्षक कांग्रेस का हल्ला बोल 15 से 30 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को भेजा ज्ञापन; संज्ञान में नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी। टीकमगढ़। वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के सामने एक बार फिर परीक्षा की बाध्यता का मुद्दा खड़ा हो गया है। 15 से 30 वर्षों तक शासकीय सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है। शिक्षक कांग्रेस का तर्क है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अनेक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के तहत 15 से 30 वर्ष पहले हुई थी। इन शिक्षकों ने नियुक्ति के बाद लगातार सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्षों के अनुभव के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है। संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विभिन्न शासकीय नियमों और निर्धारित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें सेवा करते हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान उन्होंने लगातार अध्यापन कार्य किया और अपने विषय में अनुभव हासिल किया। शिक्षक कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और कार्य अनुभव को नजरअंदाज कर फिर से परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में असंतोष और मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है। ज्ञापन में शिक्षक कांग्रेस ने टीईटी की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए अनुभव और पूर्व में निर्धारित चयन प्रक्रिया को भी महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के हित में सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच बना असमंजस और असंतोष दूर हो सके। शिक्षक कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज मिश्रा, नसीम खान, अमानत उल्ला, हिदायत उल्ला खान, अमर शर्मा, अनुपम दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अशोक जैन क्रांतिकारी बल्देवगढ़,रईस खान, अशोक शर्मा, निखिल शर्मा, सदीक मोहम्मद, श्रीमती संगीता यादव,संतोष यादव, संजीव मिश्रा, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    4
    दशकों पढ़ाया, अब फिर परीक्षा क्यों? TET के विरोध में शिक्षक कांग्रेस का हल्ला बोल
15 से 30 वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को भेजा ज्ञापन; संज्ञान में नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी।
टीकमगढ़। वर्षों से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के सामने एक बार फिर परीक्षा की बाध्यता का मुद्दा खड़ा हो गया है। 15 से 30 वर्षों तक शासकीय सेवा दे चुके शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए बाध्य किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है।
शिक्षक कांग्रेस का तर्क है कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले अनेक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित नियमों और चयन प्रक्रिया के तहत 15 से 30 वर्ष पहले हुई थी। इन शिक्षकों ने नियुक्ति के बाद लगातार सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दी हैं और वर्षों के अनुभव के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें दोबारा पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए बाध्य करना उचित नहीं है।
संगठन के जिला अध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विभिन्न शासकीय नियमों और निर्धारित चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से नियुक्त हुए हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें सेवा करते हुए दो दशक से अधिक समय बीत चुका है। इस दौरान उन्होंने लगातार अध्यापन कार्य किया और अपने विषय में अनुभव हासिल किया। शिक्षक कांग्रेस का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की योग्यता और कार्य अनुभव को नजरअंदाज कर फिर से परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने से शिक्षकों में असंतोष और मानसिक दबाव की स्थिति बन रही है।
ज्ञापन में शिक्षक कांग्रेस ने टीईटी की बाध्यता को तत्काल समाप्त करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए अनुभव और पूर्व में निर्धारित चयन प्रक्रिया को भी महत्व दिया जाना चाहिए। शिक्षकों के हित में सरकार को इस विषय पर तत्काल निर्णय लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के बीच बना असमंजस और असंतोष दूर हो सके।
शिक्षक कांग्रेस ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संगठन का कहना है कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन को भी भेजी गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान धीरज मिश्रा, नसीम खान, अमानत उल्ला, हिदायत उल्ला खान, अमर शर्मा, अनुपम दीक्षित, बृजेश मिश्रा, अशोक जैन क्रांतिकारी बल्देवगढ़,रईस खान, अशोक शर्मा, निखिल शर्मा, सदीक मोहम्मद, श्रीमती संगीता यादव,संतोष यादव, संजीव मिश्रा, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा 25 अगस्त दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    1
    धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी

दिगौड़ा 25 अगस्त

दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। 

आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले में पहाड़ी तिलवारन मडूमर रोड़ पर बरसात के मौसम में एक ट्रक नियंत्रित रूप से फिसल कर पलट गया मौका पर तुरंत जेसीबी मशीन से सीधा कर ले जाया गया
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
टीकमगढ़ जिले में पहाड़ी तिलवारन मडूमर रोड़ पर बरसात के मौसम में एक ट्रक नियंत्रित रूप से फिसल कर पलट गया मौका पर तुरंत जेसीबी मशीन से सीधा कर ले जाया गया
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है। मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
    1
    शराब के नशे में धुत स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरी कार्रवाई की जांच तत्काल निलंबित
शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे शिक्षक पर कलेक्टर की गिरीं कार्रवाई की गाज, तत्काल निलंबन
टीकमगढ़। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और विद्यार्थियों व अभिभावकों से गाली-गलौज करने के आरोप जांच में सही पाए जाने के बाद कलेक्टर ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला अब शिक्षक के निलंबन तक पहुंच गया है।
मामला शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना, संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहर का है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के प्रतिवेदन और विकासखंड शिक्षा अधिकारी बल्देवगढ़ की जांच के आधार पर शिक्षक देवेन्द्र श्रीवास्तव के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जांच रिपोर्ट में ग्रामीणों के कथन एवं पंचनामा के आधार पर सामने आया कि शिक्षक शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि जब बच्चे अपने माता-पिता को लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई।
जांच में आरोप सही पाए जाने को शासकीय सेवक का अशोभनीय एवं नियमों के विपरीत कृत्य मानते हुए कलेक्टर ने सख्त कदम उठाया। आदेश में कहा गया कि शिक्षक का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3(1)(2)(3) के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
कलेक्टर के आदेश के अनुसार देवेन्द्र श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं। बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए। बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है। फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।
    1
    कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर
कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर
मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं।
बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए।
बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है।
फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! शिक्षक हुआ निलंबित शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक! 
शिक्षक हुआ निलंबित
शराब के नशे में विद्यालय पहुंचा शिक्षक!
बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम ढड़कना (अहार)के मिडिल स्कूल में शिक्षक के कथित रूप से शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो अभिभावकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। मामले में शिक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी दिगौड़ा टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    1
    धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी
धामना गांव में लाखों की चोरी, सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर, दिगौड़ा पुलिस जांच में जुटी
दिगौड़ा 
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धामना में बीती  रात को अज्ञात चोरों ने रविराज यादव के मकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की गई। 
आज सुबह पीड़ित युवक अपने परिजनों व ग्रामवासियों के साथ पुलिस थाने में पहुंचा और चोरी की घटना की जानकारी दी। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की गई है और परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.