Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में पीएम आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जमीन पर लेट गए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बल उन्हें जमीन से उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव सहित कई अन्य नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया है।
समय व्यूज राष्ट्रीय समाचार
दिल्ली में पीएम आवास के बाहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जमीन पर लेट गए। मौके पर मौजूद सुरक्षा बल उन्हें जमीन से उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव सहित कई अन्य नेताओं को अरेस्ट कर लिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के गोंडा में एसओजी टीम और नवाबगंज पुलिस की गौ-तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में फरार आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुफीद के दाहिने पैर में गोली लगी है। नवाबगंज पुलिस ने इससे पहले एक डीसीएम गाड़ी में लेकर जाए जा रहे 10 बैलों को बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी अयाज को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी मुफीद मौके से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने अब मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है।2
- दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कलेक्ट्रेट गेट पर रात दस बजे सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।1
- हनुमान गढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज होने के बयान पर बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर सामने आए हैं। इस मामले पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की बात काटने का प्रश्न ही नहीं उठता और उनकी बात काटने की कोई भावना भी नहीं है।1
- पूर्व सांसद बृजभूषण हनुमानगढ़ी नमाज वाले अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सही है और 52 बीघा परिसर में ही नमाज पढ़ी गई थी। बृजभूषण के अनुसार, मुख्यमंत्री का बयान, साधु-संतों का बयान और उनका अपना बयान भी सही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे बस इतनी गलती हुई कि वे हनुमानगढ़ी को लेकर खुद को रोक नहीं पाए और बोल बैठे। इसके साथ ही पूर्व सांसद ने कहा कि यदि उनकी कही गई बात से किसी को भी तकलीफ हुई हो, तो वे इसके लिए क्षमा चाहते हैं।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती के सीताद्वार पहुंचे। उन्होंने यहाँ सीताद्वार मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता जानकी का आशीर्वाद लिया और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस दौरे के दौरान श्रावस्ती जनपद के विकास के लिए 396 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 83 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस विकास पैकेज में 176 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण और 220 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी, आयुष्मान कार्ड, छात्राओं को किट और सहायता राशि भी वितरित की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है, जो अब आकांक्षी नहीं बल्कि एक प्रेरणादायी जिला बनकर उभर रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ रेल, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मुख्यमंत्री को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रामफेरन पाण्डेय, एमएलसी साकेत मिश्रा, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अशोक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग मौजूद रहे।1
- गोण्डा कलेक्ट्रेट के जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम खीराभा में अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान दो स्थानों पर अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां संचालित पाई गईं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। इस सघन कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 400 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। अवैध शराब के निर्माण और संचालन में संलिप्त पाए गए दो व्यक्तियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत थाना कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही जनसामान्य से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनहित और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जनपद में यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।3
- ज़ुल्म की उम्र कभी लंबी नहीं होती है। समय अंततः हर तानाशाही से उसका हिसाब ज़रूर लेता है।1