ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा और राजस्व नुकसान पर रोक लग सके। *कौशांबी में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध बालू परिवहन, कार्रवाई पर उठे सवाल* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशाम्बी। जिले में मानक विहीन ट्रैक्टर ट्रालियों में ओवरलोड अवैध बालू ढुलाई का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि परिवहन और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मौन बने हुए हैं।बताया जा रहा है कि नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। खासतौर पर NH-19 टांडा रोड, अटसराय, ऊंचरावा और करेंटी जैसे क्षेत्रों में यह वाहन लगातार फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये ओवरलोड वाहन फतेहपुर और कौशांबी से होते हुए प्रतापगढ़ की ओर निकलते हैं। आरोप यह भी है कि इन वाहनों को सुरक्षित पास कराने के लिए तथाकथित “पासर गैंग” भी सक्रिय है, जो अधिकारियों की लोकेशन की जानकारी लेकर ओवरलोड वाहनों को रास्ता दिलाने का काम करते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा और राजस्व नुकसान पर रोक लग सके।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा और राजस्व नुकसान पर रोक लग सके। *कौशांबी में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध बालू परिवहन, कार्रवाई पर उठे सवाल* *कौशांबी संदेश नेटवर्क* कौशाम्बी। जिले में मानक विहीन ट्रैक्टर ट्रालियों में ओवरलोड अवैध बालू ढुलाई का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि परिवहन और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मौन बने हुए हैं।बताया जा रहा है कि नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। खासतौर पर NH-19 टांडा रोड, अटसराय, ऊंचरावा और करेंटी जैसे क्षेत्रों में यह वाहन लगातार फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ये ओवरलोड वाहन फतेहपुर और कौशांबी से होते हुए प्रतापगढ़ की ओर निकलते हैं। आरोप यह भी है कि इन वाहनों को सुरक्षित पास कराने के लिए तथाकथित “पासर गैंग” भी सक्रिय है, जो अधिकारियों की लोकेशन की जानकारी लेकर ओवरलोड वाहनों को रास्ता दिलाने का काम करते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क सुरक्षा और राजस्व नुकसान पर रोक लग सके।
- महबूब उल्ला ।साकिब बोसचैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश😡2 hrs ago
- युवाओं के अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर वे मजबूती से अपनी बात रख रहे हैं। #UGCRollBack #पत्रकार_शुभम_पांडेय1
- कौशाम्बी...पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को सुना ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।1
- Post by Shuru Niws1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र भरवारी नगर पालिका परिषद श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के गांव छितानी के पुरवा में शिव मंदिर से लेकर गांव के बाहर तक लगा गन्दगी अम्बार गांव में आने जाने वाले राहगीरों को बहुत ही ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है और स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली कि सफाई एक दो बार अपने आप किए है और कई महीनों से सफाई कर्मी गांव में दिखाई भी नही दिया है गांव के लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिला है रोड में बने पुलिया कचड़े से जाम हो गई है जिससे नाली से पानी निकल नही पाता और गंदी नालियों से बदबू आ रही है जिससे लोग बीमारी का शिकार हो सकते है1
- चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर हाजीपुर ग्राम सभा में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की बैठक व किसान पंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने पहुंचकर बैठक की शुरुआत की और किसानों की समस्याएं सुनीं। पंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर घर नल–हर घर जल योजना के तहत चार वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन आज तक वह पूरी नहीं हो सकी है। गांव की गलियों को खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई, मगर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। किसानों ने टंकी का निर्माण जल्द पूरा कराने और गांव में नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। किसान पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और किसान रात-दिन खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों ने चायल तहसील में गेहूं की खरीद का समय नजदीक होने के बावजूद क्रय केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाए जाने पर भी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र बढ़ाए जाना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो। पंचायत में चायल खास क्षेत्र में फायर ब्रिगेड केंद्र न होने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने बताया कि हर साल शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से सैकड़ों बीघा फसल जल जाती है, ऐसे में फायर ब्रिगेड केंद्र की स्थापना आवश्यक है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि तहसील के तीनों ब्लॉकों में वितरित गेहूं के बीज में कई प्रकार के बीजों का मिश्रण पाया गया है, जिससे किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है। इसकी जांच कराने की मांग की गई। इन सभी समस्याओं को लेकर संगठन की ओर से 5 सूत्रीय ज्ञापन भी तैयार किया गया। बैठक के बाद तिल्हापुर मोड़ से ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जो गांव में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष का ग्रामीणों और किसानों ने जोरदार स्वागत किया तथा फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी और ग्राम प्रधान अध्यक्ष राजेश पाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राजन उपाध्याय, नरेश सिंह गौड़, मोहम्मद शाहिद, सनि यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद, आशीष शुक्ला, मैकूलाल पटेल, राकेश कुशवाह समेत बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।3
- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अप्पे वाहन गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अप्पे का शीशा टूट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद अप्पे सड़क किनारे खंती में पलट गया, जिससे उसमें सवार कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में चार महिलाएं प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि दो लोग कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव के बताए जा रहे हैं। Shubham Pande buro chief shrey tv 9737416155 #पत्रकार_शुभम_पांडेय #श्रेय_tv1
- Post by Shuru Niws1
- कौशांबी ... आज दिनांक 9.3.2026 को भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की मासिक बैठक वि.खं. सरसावा में तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अगवाई में बैठक संपन्न हुई जिसमे किसानों द्वारा निम्न बिंदुओं पर विचार विमर्श गंभीरता से किया गया जो ब्लॉक से जुड़ी हुई समस्याएं निम्न है / 1,ग्राम सभा चंदेराई मे मनऊहा कुआं (महाजन टोला ) से शीतल मौर्य के घर तक रास्ता बहुत खराब है व गंदगी है इसे तत्काल सही किया जाए अन्यथा स्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा 2, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेगरहा में रात्रि में कोई नर्स की व्यवस्था नहीं रहती है जिससे महिलाओं व गर्भवती को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है/ 3,ग्राम सभा सेगरहा मे ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए सरकारी धन के बंदर बांट वह भ्रष्टाचार की जांच की दोबारा जांच में नामित किए गए जिला विकास अधिकारी कौशांबी व वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशांबी व सहायक अभियंता लोक निर्माण अधिकारी प्रांतीय खंड अधिकारी कौशांबी को नामित किया गया है जो 3 महीने पूर्व में नामित किए गए हैं लेकिन आज तक उनके द्वारा जांच नहीं की गई है अगर समय रहते उपरोक्त बिंदुओं पर ध्यान ना दिया गया तो भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ता 20 3.2026 के बाद उनके कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी उक्त अधिकारियों की होगी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण व नरेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष मंझनपुर वह जिला महासचिव तथा मनीष सिंह बचालालसरोज उदयमान यादव सीताराम यादव विजय बहादुर कुलदीप त्रिपाठी लवकुश राम प्रसादधोबी हनुमानदीन आकाश आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे. ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1