मुजफ्फरनगर/एम-47ःः लूटी गई कैंटर के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार एम-47ःः लूटी गई कैंटर के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार मीरापुरः पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई केंटर लूट का राजफाश करते हुए तीन बदमाशों को तमंचे व छुरी समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 26 मार्च की अलसुबह बदमाशों ने खतौली रोड पर स्थित राजवाहे के निकट से सहारनपुर निवासी नसीम की केंटर लूट ली थी। नसीम जयपुर से पुट्टी के कट्टे लेकर नजीबाबाद जा रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने भुम्मा चौकी के निकट चैकिंग के अभियान के दौरान लूटी गई केंटर गाडी को मय माल सहित बरामद करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मरगूब पुत्र युनुस, जुबेर पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम ललियाना, थाना किठौर जिला मेरठ तथा रागीब पुत्र खुर्शीद निवासी सिंभावली, जिला हापुड बताया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे व एक छुरी मिली। पुलिस ने तीनों बदमाशों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहां उसे उन्हे जेल भेजा गया। --- चोरी का मुकदमा, राजफाश लूट का 26 मार्च की अलसुबह जब बदमाशों ने चालक से 410 पुट्टी के कट्टों से भरी केंटर लूटी थी। इसके बाद पुलिस ने पीडित नसीम की तहरीर पर उक्त घटना को चोरी में दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने अब राजफाश करते हुए उक्त चोरी की घटना को लूट दर्शाते हुए खुद ही अपनी पीठ थपथपाने का काम कर लिया है। हालाकिं पुलिस ने माल सहित केंटर बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि चालक ने जांच के दौरान लूट होने के बयान दिए हैं, जिसके आधार पर चोरी के मुकदमें को लूट में तरमीम किया गया है। ---

- Post by Vijay rathi1
- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चरथावल के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.04.2026 को ग्राम सैदपुर कलां में सहबाब पुत्र मोहसिन की बहन की शादी थी, शादी में सालिम पुत्र राशिद की सहबाब उपरोक्त से कहासुनी हुई तथा फिर झगडा हो गया था। दोनो पक्षो का ग्राम समाज के सभ्रांत व्यक्तियो द्वारा दोनो पक्षो का समझौता करा दिया था किन्तु दिनांक 03.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस को ग्राम सैदपुर कलां में उन दोनो पक्षों में दोबारा झगडा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उ0नि0 श्री परविन्द्र मय पुलिस बल ग्राम सैदपुर कलां में बड़ी मस्जिद के पास पहुँचे तो काफी लोग एक दूसरे को गाली गलौच करते हुए लाठी डंडो से जान से मारनेे की नियत से मारपीट कर रहे थे। थाना चरथावल पुलिस द्वारा दोनो पक्षों का बीच बचाव करते हुए जानलेवा हमला करने वाले प्रथम पक्ष के 1. राशिद पुत्र रशीद, 2. रिहान पुत्र राशिद, 3. साजिद पुत्र रशीद निवासीगण सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व 4. मोमीन पुत्र आलीमौहम्मद 5. फिरोज पुत्र कय्यूम निवासीगण मौ0 नूरबफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर व द्वितीय पक्ष के 1.सादाब पुत्र अनीश 2. सहबाब पुत्र मौहसीन 3. अनीश पुत्र रज्जाक 4. अलीम पुत्र नफीस निवासीगण ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर 5. साकिब पुत्र जाकिर निवासी मौ0 खाली कूकड़ा थाना नईमण्डी, मुजफ्फरनगर को तस्दीक किया गया तथा घटना में शामिल कुछ व्यक्ति भीड का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस टीम द्वारा झगडे के दौरान घायल अनीस पुत्र रज्जाक व उनके भाई नफीस को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रथम पक्ष के राशिद, रिहान, साजिद, मोमीन उपरोक्त व द्वितीय पक्ष के सादाब, सहबाब, अनीश, अलीम उपरोक्त को मौक से गिरफ्तार किया गया। मौके से फिरोज व साकिब अपने कुछ अज्ञात साथियो के साथ झगड़ा करते हुए फरार हो गये। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 डण्डे बरामद किये गये। उ0नि0 श्री परविन्द्र की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 190,191(1),191),109(1),118(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* राशिद पुत्र रशीद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *2.* रिहान पुत्र राशिद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *3.* साजिद पुत्र रशीद निवासी सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *4.* मोमीन पुत्र आलीमौहम्मद निवासी मौ0 नूरबफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *5.* सादाब पुत्र अनीश निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर *6.* सहबाब पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर *7.* अनीश पुत्र रज्जाक निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर *8.* अलीम पुत्र नफीस निवासी ग्राम सैदपुरकला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर *बरामदगी का विवरण-* ✔️ 06 डण्डे(घटना में प्रयुक्त) *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1.* प्र0नि0 श्री सत्यनारायण दहिया *2.* उ0नि0 श्री परविन्द्र थाना चरथावल पुलिस टीम1
- अब जो भी बाबा साहब की मूर्ति के साथ तोडेंगा उसे पर कड़ी से कड़ी सजा दी जायगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बड़ा ऐलान1
- जनपद के किरतपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आलोपुर निवासी एक व्यक्ति की कीटनाशक का सेवन कर लेने से मृत्यु हो जाने पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बिजनौर द्वारा बताया गया।1
- मुजफ्फरनगर में शांति सेना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के विरोध में कचहरी परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने वैश्विक शांति की अपील करते हुए भारत सरकार से तटस्थ नीति अपनाने की मांग की।2
- सोशल मीडिया पर जो ये मामला संज्ञान मैं आया है बहुत पीड़ा दायक है. इसने मेरे दिल को झकझोर कर रख दिया. इन लोगों को किसने हक़ दिया किसी के बच्चों को इस तरीके से मारा जाये. इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये. अभी और रिमांड पर लिया जाये और विभिन्न धाराओं मैं इनका चालान करना चाहिये और ज़मानत नहीं होनी चाहिये. मदरसों को अपने बाप का राज समझ रखा है. मेरी उच्च अधिकारीयों से निवेदन है की इनकी खातिर दारी और अच्छे से करनी चाहिये. धन्यवाद. भीम वार्ता संवाददाता जिला संगठन मंत्री राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति.1
- मुजफ्फरनगर आज शुक्रतीर्थ श्रीमद् भागवत कथा आचार्य अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा के महामंत्री श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास मथुरा के प्रदेश प्रवक्ता अजय कृष्णा जी महाराज का आगमन हमारे निवास स्थान पर हुआ 🙏 श्रीमती पूनम शर्मा पत्नी श्री मनोज शर्मा राष्ट्रीय लोकदल मुजफ्फरनगर1
- Post by Vijay rathi1