logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी स्कूल में प्रतिभा का जलवा! किसी कान्वेंट स्कूल से काम नहीं खोटही के पीएम श्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव ने जीता सबका दिल

2 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सरकारी स्कूल में प्रतिभा का जलवा! किसी कान्वेंट स्कूल से काम नहीं खोटही के पीएम श्री विद्यालय में वार्षिक उत्सव ने जीता सबका दिल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीडीओ ने सीएचसी रामकोला का किया औचक निरीक्षणखामियां देख सीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार कुशीनगर सीडीओ ने सीएचसी रामकोला का किया औचक निरीक्षण खामियां देख सीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार बाहरी जांच और दवाएं लिखे जाने के सवाल पर सीएचसी प्रभारी के पास नहीं था जवाब रामकोला सीएचसी के डॉक्टर सुधारने का नहीं ले रहे नाम बीते सप्ताह बाहर से जांच लिखे जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ था हंगामा।
    2
    सीडीओ ने सीएचसी रामकोला का किया औचक निरीक्षणखामियां देख सीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार
कुशीनगर सीडीओ ने सीएचसी रामकोला का किया औचक निरीक्षण
खामियां देख सीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को लगाई कड़ी फटकार
बाहरी जांच और दवाएं लिखे जाने के सवाल पर सीएचसी प्रभारी के पास नहीं था जवाब रामकोला सीएचसी के डॉक्टर सुधारने का नहीं ले रहे नाम बीते सप्ताह बाहर से जांच लिखे जाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ था हंगामा।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुशीनगर जिले के रामकोला विकास खंड के खोटही (टोला भटवलिया बनकट) स्थित सरकारी विद्यालय—पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय—में नए शिक्षण सत्र के नामांकन एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गौड़, जिले की मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, एसडीएम कप्तानगंज, खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला सहित जिले भर के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चला, जिसमें कुल 12 प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति पर आधारित पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर, भक्ति के प्रतीक प्रह्लाद और मीरा के जीवन प्रसंग, कव्वाली, महंगाई और भ्रष्टाचार पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक सूर्य प्रताप, अमित कुमार, प्रमोद सिंह यादव, महेश पाल और दिनेश चौबे की अहम भूमिका रही। इनके साथ नीलम साहनी, गुंजा भास्कर, मोनी, सोनी और एजुकेटर रीमा पाल का योगदान भी सराहनीय रहा। इस दौरान शिक्षक सूर्य प्रताप ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बीते एक दशक में विद्यालय में छात्रों की संख्या 60 से बढ़कर 650 से अधिक हो गई है। हर वर्ष सैकड़ों छात्र जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, नए नामांकन हर साल 100 से अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस पर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी कर दी जाएगी। वहीं, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई वार्षिक उत्सव देखे हैं, लेकिन यहां शिक्षकों की रचनात्मकता और बच्चों की मेहनत सराहनीय है। पुलवामा और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुतियों ने भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से मुख्यमंत्री के “हर बच्चे को शिक्षित करने” के संकल्प को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों और बच्चों के मन में सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कायाकल्प योजना से विद्यालयों का स्वरूप बदला है और ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य करेंगे।
    4
    कुशीनगर जिले के रामकोला विकास खंड के खोटही (टोला भटवलिया बनकट) स्थित सरकारी विद्यालय—पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय—में नए शिक्षण सत्र के नामांकन एवं वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सैकड़ों अभिभावकों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक विनय प्रकाश गौड़, जिले की मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, एसडीएम कप्तानगंज, खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला सहित जिले भर के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम 4 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चला, जिसमें कुल 12 प्रस्तुतियां दी गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति पर आधारित पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर, भक्ति के प्रतीक प्रह्लाद और मीरा के जीवन प्रसंग, कव्वाली, महंगाई और भ्रष्टाचार पर व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक सूर्य प्रताप, अमित कुमार, प्रमोद सिंह यादव, महेश पाल और दिनेश चौबे की अहम भूमिका रही। इनके साथ नीलम साहनी, गुंजा भास्कर, मोनी, सोनी और एजुकेटर रीमा पाल का योगदान भी सराहनीय रहा।
इस दौरान शिक्षक सूर्य प्रताप ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बीते एक दशक में विद्यालय में छात्रों की  संख्या 60 से बढ़कर 650 से अधिक हो गई है। हर वर्ष सैकड़ों छात्र जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि, नए नामांकन हर साल 100 से अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस पर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि समायोजन प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी कर दी जाएगी। वहीं, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई वार्षिक उत्सव देखे हैं, लेकिन यहां शिक्षकों की रचनात्मकता और बच्चों की मेहनत सराहनीय है। पुलवामा और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुतियों ने भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से मुख्यमंत्री के “हर बच्चे को शिक्षित करने” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों और बच्चों के मन में सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। कायाकल्प योजना से विद्यालयों का स्वरूप बदला है और ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य करेंगे।
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    Padrauna, Kushi Nagar•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर:कसया तहसील क्षेत्र से उजाड़े गए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन एसडीएम के झूठे रिपोर्ट का आरोप
    1
    कुशीनगर:कसया तहसील क्षेत्र से उजाड़े गए लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन एसडीएम के झूठे रिपोर्ट का आरोप
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
    4
    देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे।
सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी
    1
    देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है
    3
    देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी
ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए
ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में  केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज के लिये आये हुए मरीजों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है कुशीनगर जिला मुख्यालय पर मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर मे इलाज के लिये आये हुए मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क भोजन कराने का काम किया जाता है।आपको बता दें कि मानव सेवा संस्थान लग़भग 25 वर्षों से लगातार गरीब असहाय लोगो की सेवा मे लगे हुए है। यह पुनित कार्य सुरेन्द्र शर्मा के अथक प्रयास व कुशीनगर जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाज सेवियों से सहयोग लेकर इस काम को पूरा किया जाता है। हर रोज कोई न कोई अधिकारी, समाज सेवी ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा को धन व खाद्य सामग्रियों का सहयोग करते है तब जा कर गरीब असहाय मरीजों के तीमारदारों को भोजन कराने का काम पूर्ण होता है।यह पुनित कार्य हर रोज जिला अस्पताल मे होता है। इस तरह का आयोजन लोग किसी विशेष दिन या फिर त्यौहार पर भंडारा के रूप में करते हैं लेकिन समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा द्वारा रोज इस तरह गरीबों को भोजन कराना अत्यंत सराहनीय है।
    2
    मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल में  इलाज के लिये आये हुए मरीजों को निःशुल्क भोजन कराया जाता है 
कुशीनगर जिला मुख्यालय पर  मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर मे इलाज के लिये आये हुए मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क भोजन कराने का काम किया जाता है।आपको बता दें कि मानव सेवा संस्थान लग़भग 25 वर्षों से लगातार गरीब असहाय लोगो की सेवा मे लगे हुए है। यह पुनित कार्य सुरेन्द्र शर्मा के अथक प्रयास व कुशीनगर जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाज सेवियों से सहयोग लेकर इस काम को पूरा किया जाता है। हर रोज कोई न कोई अधिकारी, समाज सेवी ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा को धन व खाद्य सामग्रियों का सहयोग करते है तब जा कर गरीब असहाय मरीजों के तीमारदारों को भोजन कराने का काम पूर्ण होता है।यह पुनित कार्य हर रोज जिला अस्पताल मे होता है। इस तरह का आयोजन लोग किसी विशेष दिन या फिर त्यौहार पर भंडारा के रूप में करते हैं लेकिन समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा द्वारा रोज इस तरह गरीबों को भोजन कराना अत्यंत सराहनीय है।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर जिला मुख्यालय पर मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर मे इलाज के लिये आये हुए मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क भोजन कराने का काम किया जाता है।आपको बता दें कि मानव सेवा संस्थान लग़भग 25 वर्षों से लगातार गरीब असहाय लोगो की सेवा मे लगे हुए है। यह पुनित कार्य सुरेन्द्र शर्मा के अथक प्रयास व कुशीनगर जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाज सेवियों से सहयोग लेकर इस काम को पूरा किया जाता है। हर रोज कोई न कोई अधिकारी, समाज सेवी ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा को धन व खाद्य सामग्रियों का सहयोग करते है तब जा कर गरीब असहाय मरीजों के तीमारदारों को भोजन कराने का काम पूर्ण होता है।यह पुनित कार्य हर रोज जिला अस्पताल मे होता है। इस तरह का आयोजन लोग किसी विशेष दिन या फिर त्यौहार पर भंडारा के रूप में करते हैं लेकिन समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा द्वारा रोज इस तरह गरीबों को भोजन कराना अत्यंत सराहनीय है।
    2
    कुशीनगर जिला मुख्यालय पर  मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा के द्वारा प्रति दिन संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर मे इलाज के लिये आये हुए मरीजों के तीमारदारों को निःशुल्क भोजन कराने का काम किया जाता है।आपको बता दें कि मानव सेवा संस्थान लग़भग 25 वर्षों से लगातार गरीब असहाय लोगो की सेवा मे लगे हुए है। यह पुनित कार्य सुरेन्द्र शर्मा के अथक प्रयास व कुशीनगर जनपद के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाज सेवियों से सहयोग लेकर इस काम को पूरा किया जाता है। हर रोज कोई न कोई अधिकारी, समाज सेवी ट्रस्ट के संचालक सुरेन्द्र शर्मा को धन व खाद्य सामग्रियों का सहयोग करते है तब जा कर गरीब असहाय मरीजों के तीमारदारों को भोजन कराने का काम पूर्ण होता है।यह पुनित कार्य हर रोज जिला अस्पताल मे होता है। इस तरह का आयोजन लोग किसी विशेष दिन या फिर त्यौहार पर भंडारा के रूप में करते हैं लेकिन समाजसेवी सुरेंद्र शर्मा द्वारा रोज इस तरह गरीबों को भोजन कराना अत्यंत सराहनीय है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। ‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। *मंत्रियों ने किया संबोधन* जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे। *जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    1
    देवरिया
आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* 
मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है।
*मंत्रियों ने किया संबोधन* 
जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे।
*जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* 
सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* 
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई।
उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.