logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैदल जा रही महिला कार चालक ने कु*च*ला, घायल, रेफर सीसीटीवी में कैद हुई घ*ट*ना, फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे के समीप बुधवार शाम एक महिला कार की च*पे*ट में आकर गंभीर रूप से घा*य*ल हो गई। घ*ट*ना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर टोला जनकजोत निवासी सुभावती किसी कार्य से फरेंदा कस्बे आई थीं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह विष्णु मंदिर तिराहे के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें ट*क्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घा*यल हो गईं। घ*ट*ना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घा*यल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गं*भी*र स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दु*र्घ*टना की पूरी घ*ट*ना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।स्थानीय लोगों ने दु*र्घट*ना स्थल पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घ*ट*ना*ओं पर अंकुश लगाया जा सके। #Maharajganj #accident #police #traffic #rule #CCTV #viralreelsシ #video

1 hr ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पैदल जा रही महिला कार चालक ने कु*च*ला, घायल, रेफर सीसीटीवी में कैद हुई घ*ट*ना, फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे के समीप बुधवार शाम एक महिला कार की च*पे*ट में आकर गंभीर रूप से घा*य*ल हो गई। घ*ट*ना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जाता है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर टोला जनकजोत निवासी सुभावती किसी कार्य से फरेंदा कस्बे आई थीं। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह विष्णु मंदिर तिराहे के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक कार ने उन्हें ट*क्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घा*यल हो गईं। घ*ट*ना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घा*यल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गं*भी*र स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दु*र्घ*टना की पूरी घ*ट*ना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं घायल महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।स्थानीय लोगों ने दु*र्घट*ना स्थल पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घ*ट*ना*ओं पर अंकुश लगाया जा सके। #Maharajganj #accident #police #traffic #rule #CCTV #viralreelsシ #video

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महाराजगंज जनपद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और जिला मजिस्ट्रेट (DM) के नाम नायब तहसीलदार को तीन-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में हुआ। ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन माँगें उठाई गईं: किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए; बरसात से पहले नहरों, नालों, तालाबों और पोखरों की सफाई कराई जाए; और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए शहर से गाँव तक दवा का छिड़काव किया जाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं है, लेकिन निजी दुकानों पर इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। इस प्रदर्शन में जाहिद अली के साथ राधेश्याम यादव, सत्तार अली, दशरथ प्रजापति, विद्यासागर सिंह, ओमकार मिश्रा, सुदामा लॉरी, रिंकेश भारती, मुसाफिर, राजेश हुसैन, रामआसरे, मुर्तुजा, इंद्रजीत यादव, परमानंद, कृष्णमुरारी, सीताराम सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    1
    महाराजगंज जनपद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और जिला मजिस्ट्रेट (DM) के नाम नायब तहसीलदार को तीन-सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में हुआ।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन माँगें उठाई गईं: किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए; बरसात से पहले नहरों, नालों, तालाबों और पोखरों की सफाई कराई जाए; और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए शहर से गाँव तक दवा का छिड़काव किया जाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी गोदामों में खाद उपलब्ध नहीं है, लेकिन निजी दुकानों पर इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।

इस प्रदर्शन में जाहिद अली के साथ राधेश्याम यादव, सत्तार अली, दशरथ प्रजापति, विद्यासागर सिंह, ओमकार मिश्रा, सुदामा लॉरी, रिंकेश भारती, मुसाफिर, राजेश हुसैन, रामआसरे, मुर्तुजा, इंद्रजीत यादव, परमानंद, कृष्णमुरारी, सीताराम सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • महाराजगंज में मोहर्रम पर कड़ी निगरानी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई UP Muharram Guidelines: महाराजगंज में मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएंगे। हथियारों के प्रदर्शन, तेज आवाज में डीजे और नई परंपराओं पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की है।
    1
    महाराजगंज में मोहर्रम पर कड़ी निगरानी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
UP Muharram Guidelines: महाराजगंज में मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जुलूस परंपरागत तरीके से ही निकाले जाएंगे। 
हथियारों के प्रदर्शन, तेज आवाज में डीजे और नई परंपराओं पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • गोरखपुर में एक खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के बाद, प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर उतर आए। यह घटना गोरखपुर जिले से संबंधित है।
    1
    गोरखपुर में एक खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के बाद, प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर उतर आए। यह घटना गोरखपुर जिले से संबंधित है।
    user_Nihal
    Nihal
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सिद्धार्थनगर जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया, यह कहते हुए कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि वैज्ञानिक तरीकों और प्राकृतिक खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। विधायक जय प्रताप सिंह ने किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं विधायक विनय वर्मा ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया, और टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय के साथ कृषि वैज्ञानिक, किसान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सिद्धार्थनगर जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को एक जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया, यह कहते हुए कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर दिया कि वैज्ञानिक तरीकों और प्राकृतिक खेती से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। विधायक जय प्रताप सिंह ने किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, वहीं विधायक विनय वर्मा ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया, और टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय के साथ कृषि वैज्ञानिक, किसान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उभरते सितारे 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सीनियर टीम के साथ संभावित टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के लिए चुना गया है, और BCCI ने निर्णय लिया है कि वैभव के माता-पिता भी इस दौरे पर उनके साथ जाएंगे ताकि युवा खिलाड़ी नए माहौल में सहज महसूस कर सकें। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह निर्णय वैभव की कम उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इतनी कम उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के बीच रहना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सैकिया के अनुसार, परिवार की उपस्थिति कई संभावित समस्याओं को कम कर सकती है और स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक दौरों की तरह ही अभिभावकों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव अगले दो से तीन दशकों तक भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, इसलिए बोर्ड उनकी प्रगति और मानसिक संतुलन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सैकिया ने 1989 के पाकिस्तान दौरे का भी जिक्र किया, जब 16 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मिला था। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में श्रेयस अय्यर (जो सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी संभाल रहे हैं), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। भारत-ए टीम के कप्तान तिलक वर्मा और राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा हैं, जिनके नेतृत्व में वैभव हाल ही में खेल चुके हैं। इस बीच, हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में समाप्त हुए मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलांबागे को धक्का दे दिया था। वर्तमान में वैभव श्रीलंका में चल रही ट्राई-नेशन सीरीज में भारत-ए का हिस्सा हैं और अफगानिस्तान-ए पर बड़ी जीत के बाद भारत-ए टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। वैभव अभी भी अपने पहले लिस्ट-ए अर्धशतक की तलाश में हैं और यूके रवाना होने से पहले उनकी नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी, जिसके बाद वह भारतीय सीनियर टीम के साथ अपने करियर के सबसे बड़े चरण की शुरुआत करेंगे।
    1
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उभरते सितारे 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सीनियर टीम के साथ संभावित टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के लिए चुना गया है, और BCCI ने निर्णय लिया है कि वैभव के माता-पिता भी इस दौरे पर उनके साथ जाएंगे ताकि युवा खिलाड़ी नए माहौल में सहज महसूस कर सकें।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह निर्णय वैभव की कम उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इतनी कम उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के बीच रहना किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सैकिया के अनुसार, परिवार की उपस्थिति कई संभावित समस्याओं को कम कर सकती है और स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक दौरों की तरह ही अभिभावकों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वैभव अगले दो से तीन दशकों तक भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, इसलिए बोर्ड उनकी प्रगति और मानसिक संतुलन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सैकिया ने 1989 के पाकिस्तान दौरे का भी जिक्र किया, जब 16 वर्षीय सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और उन्हें सीनियर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन मिला था।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम में श्रेयस अय्यर (जो सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी संभाल रहे हैं), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। भारत-ए टीम के कप्तान तिलक वर्मा और राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा हैं, जिनके नेतृत्व में वैभव हाल ही में खेल चुके हैं। इस बीच, हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में समाप्त हुए मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाड़ी विशेन हलांबागे को धक्का दे दिया था। वर्तमान में वैभव श्रीलंका में चल रही ट्राई-नेशन सीरीज में भारत-ए का हिस्सा हैं और अफगानिस्तान-ए पर बड़ी जीत के बाद भारत-ए टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। वैभव अभी भी अपने पहले लिस्ट-ए अर्धशतक की तलाश में हैं और यूके रवाना होने से पहले उनकी नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी, जिसके बाद वह भारतीय सीनियर टीम के साथ अपने करियर के सबसे बड़े चरण की शुरुआत करेंगे।
    user_क्रिकेट अपडेट्स
    क्रिकेट अपडेट्स
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महराजगंज पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 505 वाहन चालकों पर कार्रवाई महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 505 वाहनों का चालान किया। बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
    1
    महराजगंज पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 505 वाहन चालकों पर कार्रवाई
महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 505 वाहनों का चालान किया। 
बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। 
पुलिस ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में सरयू नहर परियोजना पर पिछले तीन-चार साल से चल रहा किसानों का संघर्ष अब सफल होता दिख रहा है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान अपने साथियों के साथ इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो रही थीं। अब न्याय मिलने के साथ ही परियोजना का कार्य प्रगति पर दिखाई दे रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी गोरखपुर, उप जिलाधिकारी बांसगांव, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को लिखित शिकायतें की गई थीं। इसके अलावा, मां करवल देवी के स्थान पर धरना प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था। अब मां करवल देवी की कृपा से निर्माण कार्य करके पानी को रोकने की उचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे क्षेत्र के सभी किसान भाई बहुत खुश नजर आ रहे हैं। दिलीप किसान ने सरयू नहर के अधिकारियों, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, जिलाधिकारी गोरखपुर और उप जिलाधिकारी बांसगांव का भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति और किसान साथियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति अपने क्षेत्र और जिले के किसी भी किसान भाई की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हर संभव मदद व संघर्ष करेगा।
    3
    गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में सरयू नहर परियोजना पर पिछले तीन-चार साल से चल रहा किसानों का संघर्ष अब सफल होता दिख रहा है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पूर्वांचल प्रभारी दिलीप किसान अपने साथियों के साथ इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रहे थे, जिसके कारण किसानों की फसलें काफी बर्बाद हो रही थीं। अब न्याय मिलने के साथ ही परियोजना का कार्य प्रगति पर दिखाई दे रहा है।

इस संबंध में जिलाधिकारी गोरखपुर, उप जिलाधिकारी बांसगांव, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को लिखित शिकायतें की गई थीं। इसके अलावा, मां करवल देवी के स्थान पर धरना प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था। अब मां करवल देवी की कृपा से निर्माण कार्य करके पानी को रोकने की उचित व्यवस्था की जा रही है, जिससे क्षेत्र के सभी किसान भाई बहुत खुश नजर आ रहे हैं। दिलीप किसान ने सरयू नहर के अधिकारियों, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, जिलाधिकारी गोरखपुर और उप जिलाधिकारी बांसगांव का भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति और किसान साथियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति अपने क्षेत्र और जिले के किसी भी किसान भाई की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हर संभव मदद व संघर्ष करेगा।
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाराजगंज पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 105 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। इन बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत 31 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इन फोनों को ट्रेस करने और बरामद करने के लिए तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिनके मोबाइल फोन खो गए थे या चोरी हो गए थे।
    1
    महाराजगंज पुलिस ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 105 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। इन बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इन फोनों को ट्रेस करने और बरामद करने के लिए तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिनके मोबाइल फोन खो गए थे या चोरी हो गए थे।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर में बीते दो महीने से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की गरीब मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डॉ. संजय निषाद से न्याय की गुहार लगाई है। मां ने भावुक होते हुए कहा कि उसका बेटा ही बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
    1
    गोरखपुर में बीते दो महीने से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की गरीब मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डॉ. संजय निषाद से न्याय की गुहार लगाई है।

मां ने भावुक होते हुए कहा कि उसका बेटा ही बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.