भिंड लाहौर में पत्रकारों ने दिखाई एक जुटता बोले जरूरतमंद की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता नारद मुनि की तरह समाज हित में करें पत्रकारिता मदद के लिए 24 घंटे तैयार है संगठन भिंड अरविंद सिंह उर्फ दीपक जादौन **लहार में पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता, बोले- जरूरतमंद की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता** **राजकुमार दुबे बोले- नारद मुनि की तरह समाजहित में करें पत्रकारिता, मदद के लिए 24 घंटे तैयार संगठन** भिंड /लहार:- थाने के पीछे स्थित चौहान मैरिज गार्डन में मंगलवार दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की लहार ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और समाजहित में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति प्रहलाद सिंह भदौरिया और चंबल संभागीय अध्यक्ष सतेन्द्र परमार मौजूद रहे। अध्यक्षता भिंड जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास ने की,कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेश मिश्रा, संभागीय सचिव मनोज श्रीवास्तव, संभागीय महासचिव कमल सिंह तोमर, शहर कार्यकारी अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम जादौन और महासचिव असगर खान सहित जिले एवं संभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का आयोजन लहार ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा किया गया। **नारद मुनि की तरह समाजहित में करें पत्रकारिता **: दुबे मुख्य अतिथि राजकुमार दुबे ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनना पत्रकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को नारद मुनि की तरह समाजहित को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए, ताकि जिस उद्देश्य से पत्रकारिता की जा रही है, वह सफल हो सके। उन्होंने पत्रकार साथियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर किसी भी समय फोन करें, संगठन उनके साथ खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा, "लहार हमारा ममाना है और हम लहार के लिए समर्पित हैं।" **एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें :** भदौरिया विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह भदौरिया ने लहार ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों का एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों के हित और उनकी समस्याओं के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। **चंबल संभागीय अध्यक्ष**सतेन्द्र परमार ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जब किसी जरूरतमंद की पीड़ा जनसुनवाई में नहीं सुनी जाती, तब पत्रकार उसकी समस्या को खबर के माध्यम से जनता और प्रशासन के सामने लाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को साफ-सुथरी, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। **पत्रकार साथी के साथ किसी भी परिस्थिति में खड़ा रहूंगा :** श्रीवास कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिंड जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास ने कहा कि संगठन ने जब से उन्हें भिंड जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, तब से वह संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी पत्रकार साथी के साथ कोई घटना घटित होती है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, "आपके साथ किसी भी परिस्थिति में मैं पूर्ण रूप से खड़ा रहूंगा और पत्रकार साथियों के हित में हमेशा समर्पित रहूंगा।" बैठक में लहार ब्लॉक के सूर्य प्रताप सिंह चौहान, राजू मुढ़ोतिया, विवेक दुबे, नितिन त्रिपाठी, मोनू उपाध्याय, संजीव चौधरी, उत्तम चौधरी, तन्मय पाराशर, देवानंद नायक, हिमांशु खरे, संतोष त्यागी, पंकज सिरोठिया, इमरान अली खान, राघवेंद्र ऊमरी, अर्पित गुप्ता, रविंद्र शर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, पंकज करैया, साकेत विरथरिया, अटल तिवारी, पवन शुक्ला, सचिन शर्मा, अभिषेक पांडे, संतोष कुशवाहा, दिलीप नायक, कुंज बिहारी कौरव, मिथुन बघेल, आनंद दुबे, गोल्डी त्रिपाठी, सुधांशु मुद्गल, अजय त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, दीपक सिंह जादौन, ललित कुमार तिवारी, आदित्य बोहरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। **शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह से किया सम्मान** बैठक के समापन अवसर पर लहार ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से जिले, संभाग एवं प्रदेश से पहुंचे पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। **कार्यक्रम समापन पर भदौरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया** लहार ब्लॉक में कार्यक्रम समापन के दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक प्रहलाद सिंह भदौरिया का जन्मदिन लहार के पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम समापन के दौरान धूमधाम से मनाया जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने बड़ी-बड़ी से उन्हें माला और मिठाई खिलाकर सम्मान किया!
भिंड लाहौर में पत्रकारों ने दिखाई एक जुटता बोले जरूरतमंद की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता नारद मुनि की तरह समाज हित में करें पत्रकारिता मदद के लिए 24 घंटे तैयार है संगठन भिंड अरविंद सिंह उर्फ दीपक जादौन **लहार में पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता, बोले- जरूरतमंद की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता** **राजकुमार दुबे बोले- नारद मुनि की तरह समाजहित में करें पत्रकारिता, मदद के लिए 24 घंटे तैयार संगठन** भिंड /लहार:- थाने के पीछे स्थित चौहान मैरिज गार्डन में मंगलवार दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की लहार ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और समाजहित में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति प्रहलाद सिंह भदौरिया और चंबल संभागीय अध्यक्ष सतेन्द्र परमार मौजूद रहे। अध्यक्षता भिंड जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास ने की,कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेश मिश्रा, संभागीय सचिव मनोज श्रीवास्तव, संभागीय महासचिव कमल सिंह तोमर, शहर कार्यकारी अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम जादौन और महासचिव असगर खान सहित जिले एवं संभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का आयोजन लहार ब्लॉक अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय, महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा किया गया। **नारद मुनि की तरह समाजहित में करें पत्रकारिता **: दुबे मुख्य अतिथि राजकुमार दुबे ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति की आवाज बनना
पत्रकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को नारद मुनि की तरह समाजहित को प्राथमिकता देते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए, ताकि जिस उद्देश्य से पत्रकारिता की जा रही है, वह सफल हो सके। उन्होंने पत्रकार साथियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन के पदाधिकारी उनकी मदद के लिए 24 घंटे तैयार हैं। जरूरत पड़ने पर किसी भी समय फोन करें, संगठन उनके साथ खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा, "लहार हमारा ममाना है और हम लहार के लिए समर्पित हैं।" **एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें :** भदौरिया विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह भदौरिया ने लहार ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों का एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों के हित और उनकी समस्याओं के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। **चंबल संभागीय अध्यक्ष**सतेन्द्र परमार ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जब किसी जरूरतमंद की पीड़ा जनसुनवाई में नहीं सुनी जाती, तब पत्रकार उसकी समस्या को खबर के माध्यम से जनता और प्रशासन के सामने लाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को साफ-सुथरी, निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता देनी चाहिए। **पत्रकार साथी के साथ किसी भी परिस्थिति में खड़ा रहूंगा :** श्रीवास कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिंड जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास ने कहा कि संगठन ने जब से उन्हें भिंड जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, तब से वह संगठन के लिए पूरी निष्ठा और
समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी पत्रकार साथी के साथ कोई घटना घटित होती है तो संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, "आपके साथ किसी भी परिस्थिति में मैं पूर्ण रूप से खड़ा रहूंगा और पत्रकार साथियों के हित में हमेशा समर्पित रहूंगा।" बैठक में लहार ब्लॉक के सूर्य प्रताप सिंह चौहान, राजू मुढ़ोतिया, विवेक दुबे, नितिन त्रिपाठी, मोनू उपाध्याय, संजीव चौधरी, उत्तम चौधरी, तन्मय पाराशर, देवानंद नायक, हिमांशु खरे, संतोष त्यागी, पंकज सिरोठिया, इमरान अली खान, राघवेंद्र ऊमरी, अर्पित गुप्ता, रविंद्र शर्मा, महेंद्र त्रिपाठी, पंकज करैया, साकेत विरथरिया, अटल तिवारी, पवन शुक्ला, सचिन शर्मा, अभिषेक पांडे, संतोष कुशवाहा, दिलीप नायक, कुंज बिहारी कौरव, मिथुन बघेल, आनंद दुबे, गोल्डी त्रिपाठी, सुधांशु मुद्गल, अजय त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, दीपक सिंह जादौन, ललित कुमार तिवारी, आदित्य बोहरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। **शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह से किया सम्मान** बैठक के समापन अवसर पर लहार ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से जिले, संभाग एवं प्रदेश से पहुंचे पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। **कार्यक्रम समापन पर भदौरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया** लहार ब्लॉक में कार्यक्रम समापन के दौरान अनुशासन समिति के प्रदेश संयोजक प्रहलाद सिंह भदौरिया का जन्मदिन लहार के पत्रकार साथियों ने कार्यक्रम समापन के दौरान धूमधाम से मनाया जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने बड़ी-बड़ी से उन्हें माला और मिठाई खिलाकर सम्मान किया!
- ई-रिक्शा में महिला का 17वीं बटालियन गेट के पास मंगलसूत्र चोरी, एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रोज ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 17वीं बटालियन गेट के पास की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय लोगों की मदद से एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव, निवासी मातादीन का पुरा, थाना देहात, अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा से जा रही थीं। बताया गया है कि इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने चालक से बच्चों के लिए दवा लेने जाने की बात कही और 17वीं बटालियन गेट तक जाने को कहा।पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में तीनों महिलाओं में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और इसके बाद महिलाएं भागने लगीं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और तीन संदिग्ध महिलाओं में से एक को पकड़ लिया। बाद में उसे शहर कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार, मंगलसूत्र करीब 6 ग्राम वजन का था, जिसमें सोने के मोती लगे हुए थे। घटना के दौरान तीन सोने के मोती गायब होने की बात भी सामने आई है। मंगलसूत्र की अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही मंगलबार की रोज सुबह करीब 10 बजे से पुलिस पकड़ी गई संदिग्ध महिला से पूछताछ के आधार पर अन्य महिलाओं की भूमिका तथा चोरी गए आभूषण के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।1
- रक्त की कमी से पीड़ित महिला की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी गौरव तोमर भिंड में 62 वर्षीय महिला को गंभीर रूप से रक्त की कमी हो गई थी डॉक्टरों ने तत्काल ब्लड की व्यवस्था करने के लिए परिवारजनों से बोल दिया था ऐसे में समाज से भी गौरव तोमर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश उत्सव को समाज सेवा के रूप में करने के लिए आगे आए और महिला को रक्त दिया1
- आखिर चल ही गया आज नगर पालिका का बुलडोजर भिण्ड में नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू। आखिर चल ही गया आज नगर पालिका का बुलडोजर भिण्ड में नगर पालिका प्रशासन एवं यातायात पुलिस का शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू।3
- ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।1
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम में ज़िला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह जी ने दी बाज़ार हस्त क्षेप योजना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी1
- आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी1
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते हुई मौत शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन बाली गली में युबक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।दरअसल मंगलबार की रोज सुबह करीब 6 बजकर 20 मिंट पर आरिफ नामक युबक अपने घर पर था तभी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा तो परिजन तुरन्त ही आरिफ नामक युबक को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे तो जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण करते ही आरिफ नामक युबक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक आरिफ नामक युबक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह पुलिस ने भेज कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुच कर मृतक आरिफ नामक युबक के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया गया1