logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता

3 hrs ago
user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
SUNDARAM EXPRESS NEWS
Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू, सुरक्षा एजेंसियों का मंथन जारी इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आयोजकों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। आयोजकों से कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुरक्षा बिंदुओं पर सहमति बनने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यक्रम की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। वीओ–1 इंदौर में 19 सितंबर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन स्थल तय होने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम के आयोजकों से लगातार चर्चा कर रही हैं और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा समझी जा रही है। इसी बीच कार्यक्रम की अनुमति को लेकर पुलिस प्रवक्ता एडिशनल डीसीपी डॉ. राजेश दंडोतिया ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। बाइट डॉ. राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी एवं पुलिस प्रवक्ता

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ
    1
    ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया प्लान लेकर आई है अब ₹2000 पर देना होगा चार्ज यूपीआई ट्रांजैक्शन पर
    1
    मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया प्लान लेकर आई है अब ₹2000 पर देना होगा चार्ज यूपीआई ट्रांजैक्शन पर
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई। इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।
    1
    इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन                             इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला   ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई।
इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।* *लोकेशन - इंदौर* *Shahnawaz khan* *सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत* *इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।*
    4
    *लोकेशन - इंदौर*
*Shahnawaz khan*

*सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत*

*इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।*
*लोकेशन - इंदौर*
*Shahnawaz khan*
*सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाला पुल 40 साल से जर्जर, कई पार्षद-विधायक बदले पर नहीं बदली पुल की किस्मत*
*इंदौर। विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड नंबर 9 में विकास के दावों की हकीकत देखनी हो तो सिकंदराबाद कॉलोनी से गाडराखेड़ी को जोड़ने वाले नाले के पुल को देख लीजिए। पिछले 40 सालों से इस पुल का कभी विकास ही नहीं हुआ है।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड से कई पार्षद और विधायक बनकर निकल गए, लेकिन आज तक इस पुल को नहीं बनवाया गया। यह पुल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।यही एकमात्र रास्ता है जिससे सैकड़ों लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसी पुल से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। कई बार बुजुर्ग और बच्चे इस पुल से गिरकर घायल हो चुके हैं, फिर भी जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली।रहवासियों का आरोप है कि पुल का टेंडर पास हो चुका है लेकिन ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया। तीन बार इस पुल की ओपनिंग भी हो चुकी है, नेता आए, नारियल फोड़ा और चले गए, लेकिन पुल आज भी खस्ताहाल है।चुनाव से पहले विधायकों ने भी बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देता। जनता का कहना है कि वोट लेने के लिए नेता आते हैं लेकिन काम कोई नहीं करता। हम कई सालों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पार्षद राहुल जायसवाल से भी कई बार शिकायत की गई है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।*
    user_Shahnawaz khan
    Shahnawaz khan
    Media house इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन करवाया। श्री अग्रसेन क्लब प्रमुख मार्गदर्शक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापिका राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन, अग्रसेन चौराहे के पास कराया गया। 35 महिलाओं ने उद्यापन किया । श्री अग्रसेन क्लब के क्लब स्तंभ मीना नारायण गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल अध्यक्ष उमेश सपना मंगल कार्यकारिणी गायत्री नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश कंसल, साधना बंसल, सीमा गोयल, राधा अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, नीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली थी। अखंड धाम से 20 से ज्यादा ऋषि वह अन्य विद्यालयो से 100 से ज्यादा ऋषि उपस्थित हुए । उद्यापन की महिलाओं ने विधि विधान से ऋषि पंचमी की पूजा पाठ किया। हवन पूजन कर ऋषियों को उपहार स्वरूप उनके वस्त्र, किताब, गोपीचंद माला और जरूरत का सामान सभी ऋषियों को दिया। कार्यक्रम का संयोजक आशीष मित्तल ने किया आभार राकेश प्रीति गोयल ने माना
    1
    श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया
श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कराया
इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब द्वारा 35 से ज्यादा वैश्य समाज की महिलाओं ने ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन करवाया।
श्री अग्रसेन क्लब प्रमुख मार्गदर्शक निखिल शीतल अग्रवाल संस्थापिका राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा बंसल ने बताया कि ऋषि पंचमी का सामूहिक उद्यापन कच्छ पाटीदार भवन, अग्रसेन चौराहे के पास कराया गया। 35 महिलाओं ने उद्यापन किया ।
श्री अग्रसेन क्लब के क्लब स्तंभ मीना नारायण गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल अध्यक्ष उमेश सपना मंगल कार्यकारिणी गायत्री नंदकिशोर अग्रवाल, मुकेश कंसल, साधना बंसल, सीमा गोयल, राधा अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, नीता अग्रवाल ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली थी।
अखंड धाम से 20 से ज्यादा ऋषि वह अन्य विद्यालयो से 100 से ज्यादा ऋषि उपस्थित हुए ।
उद्यापन की महिलाओं ने विधि विधान से ऋषि पंचमी की पूजा पाठ
किया। हवन पूजन कर ऋषियों को उपहार स्वरूप उनके वस्त्र, किताब, गोपीचंद माला और जरूरत का सामान सभी ऋषियों को दिया।
कार्यक्रम का संयोजक आशीष मित्तल ने किया आभार राकेश प्रीति गोयल ने माना
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Indore: 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन | पूर्णाहुति और विशाल भंडारा | Indore News
    1
    Indore: 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन | पूर्णाहुति और विशाल भंडारा | Indore News
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वाइन शॉप पर युवक को डराकर बीयर खरीदवाई, फिर लूटे 55,700 रुपये; तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर एक युवक के साथ लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले युवक को धमकाकर अपने लिए बीयर खरीदवाई और फिर दुकान से बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछकर क्रेडिट कार्ड एवं बैंक खाते से कुल 55 हजार 700 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वीओ–1 बाणगंगा पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर-136 निवासी दुर्गेश 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर पहुंचे थे। यहां मौजूद तीन युवकों ने उन्हें डराया और अपने लिए बीयर खरीदने के लिए मजबूर किया। इसके बाद आरोपी दुर्गेश को दुकान से बाहर ले गए और उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, पर्स तथा एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड छीन लिया। बाइट रुबीना मिजवानी, एसीपी बाणगंगा
    1
    वाइन शॉप पर युवक को डराकर बीयर खरीदवाई, फिर लूटे 55,700 रुपये; तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर एक युवक के साथ लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले युवक को धमकाकर अपने लिए बीयर खरीदवाई और फिर दुकान से बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने मोबाइल का पासवर्ड और यूपीआई पिन पूछकर क्रेडिट कार्ड एवं बैंक खाते से कुल 55 हजार 700 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वीओ–1
बाणगंगा पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर-136 निवासी दुर्गेश 29 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे एमआर-10 ब्रिज के पास स्थित वाइन शॉप पर पहुंचे थे। यहां मौजूद तीन युवकों ने उन्हें डराया और अपने लिए बीयर खरीदने के लिए मजबूर किया। इसके बाद आरोपी दुर्गेश को दुकान से बाहर ले गए और उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन, पर्स तथा एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड छीन लिया।
बाइट
रुबीना मिजवानी, एसीपी बाणगंगा
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनसुनवाई में आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंची बुद्धि को लेकर कलेक्टर साहब से लगाई गुहार
    1
    जनसुनवाई में आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंची बुद्धि को लेकर कलेक्टर साहब से लगाई गुहार
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुलिस थाना राऊ इंदौर ने किया 27 लाख की चोरी का खुलासा मालिक की क्रेटा कार से 27 लाख उड़lने वाला नौकर गिरफ्तार ▪️*पुलिस थाना राऊ इंदौर ने किया ₹27 लाख की चोरी का खुलासा...* ▪️*मालिक की क्रेटा कार से ₹27 लाख उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार* ▪️*CCTV व तकनीकी साक्ष्यों से खुला सनसनीखेज चोरी का राज, ₹24.50 लाख बरामद* इंदौर। शहर में चोरी/ नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ एवं पुलिस टीम ने थाना राऊ क्षेत्र में विकास स्वीट्स के सामने खड़ी क्रेटा कार से ₹27 लाख चोरी कर फरार हुए आरोपी को, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- का मश्रुका बरामद कर लिया है। *घटना का विवरण* दिनांक 24.08.2026 को फरियादी गौरव मित्तल द्वारा थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी क्रेटा कार में रखे ₹27,00,000/- रुपये उनके निजी ड्राइवर रोहित पिता स्व. लक्ष्मण सिंह कोसे द्वारा मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाने की आशंका है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक 522/2026, धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 📹 *CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर दिनांक 15.09.2026 को उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। 💰 चोरी की रकम में से ₹24.50 लाख बरामद: पूछताछ में आरोपी रोहित द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- नगद बरामद किए हैं। *आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड-* पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित पूर्व में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना तुकोगंज में चोरी के निम्न प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं— 🔹 अपराध क्रमांक 69/2010, धारा 379 IPC 🔹 अपराध क्रमांक 42/2010, धारा 379 IPC *सराहनीय योगदान* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. प्रवीण जाधव, सउनि. निलेश सिसोदिया, प्र.आर. बलराम चौहान, आर. कमलेश चौर, आर. नारायण यादववंशी, प्र.आर. अजय चौहान, प्र.आर. संजय मालाकार, साइबर टीम से प्र.आर. गोवर्धन, आर. अमित खत्री एवं आर. प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, प्रकरण में विवेचन के आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    4
    पुलिस थाना राऊ इंदौर ने किया 27 लाख की चोरी का खुलासा मालिक की क्रेटा कार से 27 लाख उड़lने वाला नौकर गिरफ्तार
▪️*पुलिस थाना राऊ इंदौर ने किया ₹27 लाख की चोरी का खुलासा...*
▪️*मालिक की क्रेटा कार से ₹27 लाख उड़ाने वाला नौकर गिरफ्तार*
▪️*CCTV व तकनीकी साक्ष्यों से खुला सनसनीखेज चोरी का राज, ₹24.50 लाख बरामद*
इंदौर। शहर में चोरी/ नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में 
पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेंद्र कुमार रावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा के दिशा निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ एवं पुलिस टीम ने थाना राऊ क्षेत्र में विकास स्वीट्स के सामने खड़ी क्रेटा कार से ₹27 लाख चोरी कर फरार हुए आरोपी को, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- का मश्रुका बरामद कर लिया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 24.08.2026 को फरियादी गौरव मित्तल द्वारा थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी क्रेटा कार में रखे ₹27,00,000/- रुपये उनके निजी ड्राइवर रोहित पिता स्व. लक्ष्मण सिंह कोसे द्वारा मौका पाकर चोरी कर फरार हो जाने की आशंका है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना राऊ में अपराध क्रमांक 522/2026, धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
📹 *CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मिला सुराग*
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र कर उनका विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस को प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर दिनांक 15.09.2026 को उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
💰 चोरी की रकम में से ₹24.50 लाख बरामद:
पूछताछ में आरोपी रोहित द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की रकम में से ₹24,50,000/- नगद बरामद किए हैं। 
*आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड-*
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित पूर्व में भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना तुकोगंज में चोरी के निम्न प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं—
🔹 अपराध क्रमांक 69/2010, धारा 379 IPC
🔹 अपराध क्रमांक 42/2010, धारा 379 IPC
*सराहनीय योगदान* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. प्रवीण जाधव,  सउनि. निलेश सिसोदिया, प्र.आर. बलराम चौहान, आर. कमलेश चौर, आर. नारायण यादववंशी, प्र.आर. अजय चौहान, प्र.आर. संजय मालाकार, साइबर टीम से प्र.आर. गोवर्धन, आर. अमित खत्री एवं आर. प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, प्रकरण में  विवेचन  के  आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Sarfaraz Khan
    Sarfaraz Khan
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.