दिशा बैठक में सख़्त हुए वित्त राज्य मंत्री, जनसमस्याओं का समाधान तत्काल हो दिशा बैठक में मंत्री सख्त: गैस सिलिंडर से लेकर हाईटेंशन तार तक फटकार, बोले 'जनसमस्या का समाधान तुरंत हो' रोजगार सेवकों की हड़ताल खत्म कराने के निर्देश महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा शुरू हुई। बैठक में नौतनवा क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की कमी का मुद्दा उठा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर भी विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों के भत्ते का भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने डीपीआरओ को मिशन मोड में भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियां बढ़ाने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया। सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए उन्होंने हेलमेट समेत सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए। रोजगार सेवकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनके कार्य बहिष्कार को समाप्त कराने के लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवास पूरे किए जा चुके हैं। मनरेगा के अंतर्गत लाखों मानव दिवस सृजित हुए हैं तथा पीएम किसान योजना के तहत किसानों को करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है। जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम सहित कई योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी समिति के निर्देशों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखें। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
दिशा बैठक में सख़्त हुए वित्त राज्य मंत्री, जनसमस्याओं का समाधान तत्काल हो दिशा बैठक में मंत्री सख्त: गैस सिलिंडर से लेकर हाईटेंशन तार तक फटकार, बोले 'जनसमस्या का समाधान तुरंत हो' रोजगार सेवकों की हड़ताल खत्म कराने के निर्देश महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा शुरू हुई। बैठक में नौतनवा क्षेत्र
में रसोई गैस सिलिंडर की कमी का मुद्दा उठा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को तत्काल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को लेकर भी विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों के भत्ते का भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने डीपीआरओ को मिशन मोड में भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियां बढ़ाने और उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया। सड़क
हादसों पर चिंता जताते हुए उन्होंने हेलमेट समेत सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए। रोजगार सेवकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनके कार्य बहिष्कार को समाप्त कराने के लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में बड़ी संख्या में महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवास पूरे किए जा चुके हैं। मनरेगा के अंतर्गत लाखों मानव दिवस सृजित हुए हैं तथा पीएम किसान
योजना के तहत किसानों को करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है। जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम सहित कई योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकारी समिति के निर्देशों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखें। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक प्रेम सागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, वीरेन्द्र चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
- पंजाब में कार चोर का खूनी तांडव: पकड़ने दौड़ी भीड़, चोर ने गाड़ियों लोगों को रौंदा,वायरल वीडियो में 'मौत का ड्रामा' कैद पंजाब। सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। कार चोर का उत्पात देख लोग सन्न हैं। भीड़ चोर को पकड़ने* के लिए पीछे दौड़ रही है और चोर बेकाबू कार से गाड़ियों और लोगों को रौंदता हुआ भाग रहा है। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल कुछ लोग कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। चोर पूरी बेरहमी से कार दौड़ा रहा है न गाड़ियों की परवाह, न इंसानों की। सड़क 'क्राइम सीन' बन गई और चोर का ये अलग लेवल का ड्रामा' कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि चोर को घेर लिया गया था लेकिन उसने कार को हथियार बना लिया जिसे सामने पाया, कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, वरना कई जिंदगियां खतरे में थीं।1
- महराजगंज में दबंगई भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में हैरान कर देने वाली घटना— महराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में स्कूल जा रही महिला एवं उसके पति पर पटीदार ने हमला कर किया पिटाई। घर मे घुसकर मारा पीटा, पत्नी चिल्लाती रही लेकिन मनबढ़ ने एक न सुनी । @maharajganjpol @diggorakhpur @Uppolice @AdgGkr @CMOfficeUP @DmMaharajganj @myogioffice1
- महराजगंज में सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि अगर पंचायत चुनाव समय पर नहीं होते हैं, तो वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए। साथ ही, मनरेगा के तहत पिछले 2 साल से लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की भी मांग उठाई गई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया है। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Gram Pradhan || Panchayat Chunav . #Maharajganj #PanchayatElection #GramPradhan #maharajganjnews #panchayat1
- adhikariyon ki laparvahi1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- 🚨 #महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना घुघली क्षेत्र के चौमूखा नौका टोला में मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम, पुलिस जांच में जुटी। Public maharajganj #NewsUpdate #everyone #followers #यूपी #BreakingNews #Maharajganj #UPNews #Crime #Ghughli #ViralNews #HindiNews1