Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या में जनपद संत कबीर नगर के भाजपा नेताओं ने आज सुबह से ही बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर सुबह से ही वरिष्ठभाजपा नेता अमर राय मटिहान अम्बेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब की मूर्ति को स्नान करा के फूल माला पहना कर पूजा की इनके साथ में मटिहना गांव के हरिजन बस्ती के तमाम लोग मौजूद रहे शाम को बैंक चौराहे पर अम्बेडकर मूर्ति के सामने सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर दीप जलाकर जय भीम के नारा लगाए इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम अमर राय माधवेंद्र तिवारी ज्ञानेंद्र मिश्रा दुर्गा पांडेय ब्रह्मानंद पाण्डेय प्रमोद गुप्ता कन्हैया वर्मा, सुनीता अग्रहरि, ऊषा पांडे
शत्रुजीत राय पत्रकार संत कबीर
अम्बेडकर जयंती के पूर्व संध्या में जनपद संत कबीर नगर के भाजपा नेताओं ने आज सुबह से ही बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर सुबह से ही वरिष्ठभाजपा नेता अमर राय मटिहान अम्बेडकर पार्क पहुंच कर बाबा साहेब की मूर्ति को स्नान करा के फूल माला पहना कर पूजा की इनके साथ में मटिहना गांव के हरिजन बस्ती के तमाम लोग मौजूद रहे शाम को बैंक चौराहे पर अम्बेडकर मूर्ति के सामने सैकड़ों की संख्या में पहुंच कर दीप जलाकर जय भीम के नारा लगाए इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम अमर राय माधवेंद्र तिवारी ज्ञानेंद्र मिश्रा दुर्गा पांडेय ब्रह्मानंद पाण्डेय प्रमोद गुप्ता कन्हैया वर्मा, सुनीता अग्रहरि, ऊषा पांडे
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। आज दिनांक 14.04.2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत कस्बा मगहर में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।3
- खलीलाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जय भीम के नारे खलीलाबाद में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। शहर के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग इस जुलूस में शामिल हुए और पूरे वातावरण को “जय भीम” के नारों से गुंजायमान कर दिया।1
- संत कबीर नगर।।।भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे जनपद में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने फूल-मालाओं के साथ बाबा साहेब को नमन किया। पूरे मार्ग में "जय भीम" और सामाजिक समानता के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडे ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संघर्ष और संगठन के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है, यही बाबा साहेब का मूल संदेश है। रोहित पांडे ने आगे कहा कि आज के समय में बाबा साहेब के विचार और भी प्रासंगिक हो गए हैं, और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्याऊ की भी व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों और आमजन को भीषण गर्मी में राहत मिली। यह सेवा कार्य लोगों के बीच काफी सराहनीय रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।1
- पैतृक जमीन के लिए दर-दर भटक रहा फौजी, रिश्तों में ही न्याय का संकट1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- गोरखपुर में सनसनी: 3 दिन से बंद दुकान में युवती का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप | Gorakhpur News1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय अमित कुमार की उपस्थिति में जनपद संतकबीरनगर के अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों को पिन-फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया। इसके उपरांत उन्होंने अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदित हो कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।4
- धनघटा, बलवंत कुमार पाण्डेय। संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकासखंड अंतर्गत कनैला महुरैया गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय प्रताप के नेतृत्व में निकली इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली कनैला महुरैया गांव से प्रारंभ होकर बाबा साहब के जयघोष और नारों के साथ दादरवाल होते हुए डीहवा बाजार तक पहुंची तथा पुनः गांव लौटकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जहां लोग “जय भीम” के नारों के साथ बाबा साहब के आदर्शों को याद करते नजर आए। इस अवसर पर विनय प्रताप ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया। उन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी नीतियों का मूल उद्देश्य सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना करना था। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। आज के युवाओं के लिए उनके विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं, विशेषकर सामाजिक समानता, कानून का सम्मान और मानवाधिकारों की रक्षा के संदर्भ में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। कार्यक्रम में कृष्ण बहादुर चन्द, सुबास, गुलाब चौहान, रामहरि, भानु, धर्मेन्द्र, राजबहादुर,और कुनाल गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे पूरा क्षेत्र बाबा साहब के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- Post by Rdsingh rajput5