छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा क्षेत्र स्थित उजारा टोल प्लाजा पर 18 जुलाई की रात हुई घटना में नया मोड़ आ गया है। जिस मामले में कुछ युवकों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब टोल प्रबंधन की ओर से भी पुलिस को युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपी गई है। घटनाक्रम के अनुसार, 18 जुलाई की रात उजारा के पास ट्रक की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही एक पूर्व छात्र नेता समेत क्षेत्र के कुछ युवक उजारा टोल प्लाजा पहुंचे और टोल कर्मियों पर ट्रक को जाने देने का आरोप लगाया। टोल कर्मियों का कहना था कि ट्रक ने सामान्य प्रक्रिया से टोल टैक्स चुकाया था और उन्हें दुर्घटना की जानकारी नहीं थी। युवकों द्वारा सीसीटीवी फुटेज मांगने पर कर्मियों ने बिना पुलिस या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के फुटेज देने से मना कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मामला गढ़ीमलहरा थाने पहुंचने पर थाना प्रभारी रीता सिंह ने युवकों से लिखित आवेदन मांगा ताकि ट्रक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। दूसरी तरफ युवकों का आरोप था कि उन्हें टोल कार्यालय में बंधक बनाया गया था, वहीं थाने में भी वीडियो बनाने को लेकर पुलिस और युवकों के बीच बहस हुई। इसके बाद 19 जुलाई को टोल प्रबंधन ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि युवक जबरन कार्यालय में घुसे, फुटेज के लिए दबाव बनाया, कर्मचारियों से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है।

- मध्यप्रदेश के छतरपुर में शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर पीएम श्री स्कूल क्रमांक-2 का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों को आधुनिक और प्रायोगिक शिक्षा देने के उद्देश्य से लगाई गई स्मार्ट क्लास की एलईडी टीवी पर पढ़ाई की जगह डांस वीडियो चलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कक्षा के अंदर बच्चे मौजूद नजर आ रहे हैं और उनके बैग बेंच पर रखे हुए हैं। पढ़ाई के समय स्कूल में इस तरह का कंटेंट चलाए जाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और वे जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. रैकवार ने इस वायरल वीडियो के मामले में जांच की बात कही है।1
- छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ऊजरा में खेत पर पानी की मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ते समय 20 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम ऊजरा निवासी जितेंद्र कुशवाहा के 20 वर्षीय पुत्र शिवम के रूप में हुई है। यह हादसा 22 जुलाई की दोपहर करीब 4:00 बजे उस समय हुआ, जब शिवम खेत पर पानी की मोटर चलाने के लिए बिजली का तार लगा रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट लग गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर अनिरुद्ध चतुर्वेदी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- नशा मुक्ति अभियान के बीच नौगांव पुलिस ने मऊसहानियां मछली मंडी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के नए हथकंडे को बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने दो ई-रिक्शा को पकड़ा है, जिनमें छिपाकर ले जाई जा रही 5 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। ई-रिक्शा को ठिकाना बनाकर की जा रही शराब तस्करी के इस नए तरीके का खुलासा करते हुए नौगांव पुलिस ने तस्करों पर शिकंजा कस दिया है।1
- टीकमगढ़ जिले के थाना बम्होरी कलां अंतर्गत ग्राम कालरा में 26,11,808 रुपये के फ्रॉड का शिकार हुआ पीड़ित साल 2019 से लेकर आज तक न्याय पाने के लिए हर दफ्तर के चक्कर लगा-लगाकर थक चुका है। इसके बावजूद पीड़ित को आज तक न्याय नहीं मिल सका है।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में फर्जी अनुशंसा पत्र का खुलासा हुआ है। यहाँ मंत्री कृष्णा गौर के नाम का इस्तेमाल करके ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह कोशिश पूरी तरह नाकाम रही।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर में छात्रों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का संदेश दिखाते हुए छात्र-छात्राओं की आवाज उठाई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का सीधा आरोप लगाते हुए सभी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की मांग की। इस दौरान 22 जुलाई की शाम करीब 6:00 बजे पूर्व विधायक एवं एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बानखेड़े ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने साफ किया कि छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने और निष्पक्ष परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग को लेकर यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान छतरपुर के युवा अंकित सिंह की यलगार देखने को मिली है। इस प्रदर्शन में शामिल अंकित सिंह युद्ध में भी आगे रहते हैं और सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं।1