पोरसा में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ पोरसा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा भारत युवा केंद्र, मुरैना द्वारा ब्रह्मा डिफेंस एकेडमी, पोरसा में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी युवाओं को दिखाया गया। जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मा डिफेंस एकेडमी एवं लाइब्रेरी के संचालक कुंदन भदौरिया तथा जन सहयोग युवा मंडल के अध्यक्ष अमन भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशा न करने की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविकाएं रोशनी भदौरिया एवं रितिका शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" उन्होंने सभी युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
पोरसा में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ पोरसा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा भारत युवा केंद्र, मुरैना द्वारा ब्रह्मा डिफेंस एकेडमी, पोरसा में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी युवाओं को दिखाया गया। जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मा डिफेंस एकेडमी एवं लाइब्रेरी के संचालक कुंदन भदौरिया तथा
जन सहयोग युवा मंडल के अध्यक्ष अमन भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए नशा न करने की शपथ ली और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविकाएं रोशनी भदौरिया एवं रितिका शर्मा ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि "नशा, नाश की जड़ है।" उन्होंने सभी युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
- charnoi jabin par badi badi masino dubara thodiya hai hamare pass gay hai our gay charane m.bahut si paresani ho rhi hai1
- गल्ला मंडी का अद्भुत नजारा अंबा अनाज मंडी 55 ग्राम पंचायत का भविष्य1
- आगरा पुलिस का बड़ा खुलासा!!! विजयनगर के पोश इलाका अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई बडी चोरी का खुलासा आज थाना पुलिस ने किया.. आरोपियों से 80 लाख की ज्वेलरी बरामद की गई... हरिपर्वत पुलिस ने चोरी के मामले में चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार किया... घर में काम करने वाली चार महिलाओं पर था चोरी का आरोप... पुलिस ने कार्रवाई कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर किए बरामद... पूछताछ के बाद चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा... गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल... वाईट ACP:-हरीपर्वत1
- ईको की टक्कर से घायल चाऊमीन ठेला स्वामी की आगरा में इलाज के दौरान मौत फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के फिरोजाबाद बाईपास पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में घायल चाऊमीन ठेला स्वामी की आगरा में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9:30 बजे बाह रोड की ओर से आ रहे चाऊमीन के ठेले को पीछे से तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में ठेला स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर किया गया। रविवार को 1 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान देवचंद्र पुत्र भगवान सिंह (30 वर्ष), निवासी फिरोजाबाद रोड बाईपास, फतेहाबाद के रूप में हुई है। वह चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने पीछे वह पत्नी और चार छोटे बच्चों किशन (12 वर्ष), मंजिली (9 वर्ष), मंजू (7 वर्ष) तथा प्रशांत (6वर्ष)को छोड़ गया है। परिवार की आजीविका का मुख्य साधन देवचंद्र का ठेला ही था। उनकी असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ईको गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी2
- Post by Deshraj singh tomar1
- गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली में जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच की हत्या,6 लोगों पर मामला दर्ज गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत खितोली में जमीनी विवाद को लेकर रविवार को पूर्व सरपंच सब्बीर खान की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हफीज खान, फरमान खान, अरमान खान,अमन खान आकिब खान,सन्नू खान के खिलाफ रविवार को लगभग 6 बजे मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है1