Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर ही आतिशबाजी फटने से शिव चौक पर मची अफरा-तफरी, एक पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाकर आतिशबाजी को पैर से दबाया। मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर रात्रि करीब साढ़े दस बजे हरिद्वार की ओर से आए कांवड़ियों द्वारा आतिशबाजी करते हुए आसमान में जाकर रोशनी और धमाका करने वाले 30 शॉट्स आतिशबाजी हाथ में लेकर छुड़ाई, तो उसका साथी भी हाथ में लेकर दूसरी आतिशबाजी करने लगा। हाथों पर चिंगारी लगने पर उस कांवड़िये ने आतिशबाजी को सड़क पर ही पटक दिया, जिससे जहां-तहां आतिशबाजी फटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिव चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए आतिशबाजी का पैकेट अपने पैरों में जमीन की ओर करके दबा दिया, जिससे स्थिति नियंत्रित हुई, अन्यथा भगदड़ भी मच सकती थी।
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
सड़क पर ही आतिशबाजी फटने से शिव चौक पर मची अफरा-तफरी, एक पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाकर आतिशबाजी को पैर से दबाया। मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर रात्रि करीब साढ़े दस बजे हरिद्वार की ओर से आए कांवड़ियों द्वारा आतिशबाजी करते हुए आसमान में जाकर रोशनी और धमाका करने वाले 30 शॉट्स आतिशबाजी हाथ में लेकर छुड़ाई, तो उसका साथी भी हाथ में लेकर दूसरी आतिशबाजी करने लगा। हाथों पर चिंगारी लगने पर उस कांवड़िये ने आतिशबाजी को सड़क पर ही पटक दिया, जिससे जहां-तहां आतिशबाजी फटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शिव चौक पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए आतिशबाजी का पैकेट अपने पैरों में जमीन की ओर करके दबा दिया, जिससे स्थिति नियंत्रित हुई, अन्यथा भगदड़ भी मच सकती थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज की वह रहस्यमयी अदालत, जहाँ मुजरिम बनकर पहुँचते हैं भक्त और खुद भोलेनाथ करते हैं हर समस्या का समाधान! कहते हैं ईश्वर हर जगह मौजूद हैं, लेकिन न्याय की देवी की आँखें पट्टी से बंधी होती हैं... मगर उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में स्थित 'शिव कचहरी' एक ऐसा अद्भुत और अलौकिक स्थान है, जहाँ कानून की किताबों की जगह शिवभक्ति के नियम चलते हैं। शिवकुटी क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन मंदिर में मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं मुख्य न्यायाधीश की भूमिका में विराजमान हैं। यहाँ आने वाला हर भक्त अपनी ज़िंदगी के मुकदमों, दुखों और परेशानियों को लेकर एक अर्जी दाखिल करता है। खास बात यह है कि लोग अपनी भूलों का प्रायश्चित करने के लिए यहाँ कान पकड़कर या दंडवत होकर महादेव के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हैं।"1
- प्रयागराज स्मार्ट सिटी का स्मार्ट मुहल्ला राजापुर थोड़ी सी बारिश और घंटो का पानी जमाव और महिनो की गंदगी प्रयागराज स्मार्ट सिटी का स्मार्ट मुहल्ला राजापुर थोड़ी सी बारिश और घंटो का पानी जमाव और महिनो की गंदगी1
- प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय कालवीन हॉस्पिटल में घटिया दवाओं की सप्लाई जोरो पर.. *प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय कालवीन हॉस्पिटल में घटिया दवाओं की सप्लाई जोरो पर* प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मण्डली चिकित्सालय कालवीन अस्पताल जो एक सरकारी अस्पताल है जहां सैकड़ो मैरिज रोज अपना इलाज करवाने इस अस्पताल मे आते है वही अस्पताल के अंदर मरीजो को जो दवा दी जाती है उसकी क्वालिटी की बात करें तो घटिया किस्म की दावों का प्रयोग किया जा रहा है आज शाम 6:00 बजे अस्पताल परिसर के बाहर एक व्यक्ति को पैर में चोट लगने के कारण कालवीन अस्पताल एमरजैंसी डिपार्मेंट मे दिखया गया पैर मे घाव ज्यादा होने के कारण वहाँ पर डाक्टर द्वारा पेरासिटामोल टेबलेट सिप्रोफ्लाक्सासिन टेबलेट ओमेज कैप्सूल व बी काम्प्लेक्स की गोली दिया गया दवा खाते दरमियां सिप्रोफ्लाक्सासिन टेबलेट को जब खोला गया तो वह टैबलेट बुरादे के तरह निकलना शुरू हो गई यह देखकर व्यक्ति ने दूसरी गोली खोली वह भी इसी तरह बुरादा बनकर गिरने लगी जिसकी शिकायत पर्चे के साथ लेकर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को दिखाया गया उनके द्वारा कई टैबलेट चेक की गई सभी टैबलेट का यही हाल निकाला जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य संबंधित हर सुविधाओं को दिया जा रहा है वही अस्पताल के अंदर सप्लाई हो रही दावों की घटिया क्वालिटी को स्वास्थ्य अधिकारी क्यों नहीं देख रहे हैं इसका क्या कारण हो सकता है जबकि सिप्रोफ्लाक्सासिन जैसी एंटीबायोटिक दवा घटिया होना कहीं ना कहीं स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही का कारण है या कुछ और2
- झूसी व्यापार मंडल की मासिक बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों से समाधान की उठी मांग प्रयागराज। झूसी व्यापार मंडल की मासिक बैठक त्रिवेणीपुरम स्थित द रॉयल विलस गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरज सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झूसी एवं गंगा पार क्षेत्र के व्यापारियों तथा आम नागरिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, यातायात व्यवस्था तथा अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न विभागों की उदासीनता के कारण व्यापारियों और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्र की सभी जनसमस्याओं और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके शीघ्र निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन करने पर भी विचार करेगा। बैठक में महबूब खान, शिव शंकर निषाद, राजेश जायसवाल, अर्चना पांडे, मिलन कुशवाहा, राम सजीवन सरोज, मसरूर आलम, राजेश यादव, रंजीत पाल, राकेश पांडे, सुनील शर्मा, छेदीलाल गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, मोहम्मद अशफाक, रंजीत भारतीया, शिवप्रसाद, विनय कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, विनय श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, अभिषेक तिवारी, आकाश यादव, रवि केसरवानी, प्रफुल्ल केसरवानी, दशरथ कुशवाहा, शिव सोनी, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय कालवीन हॉस्पिटल में घटिया दवाओं की सप्लाई जोरो पर प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मंडली चिकित्सालय कालवीन हॉस्पिटल में घटिया दवाओं की सप्लाई जोरो पर प्रयागराज मोतीलाल नेहरू मण्डली चिकित्सालय कालवीन अस्पताल जो एक सरकारी अस्पताल है जहां सैकड़ो मैरिज रोज अपना इलाज करवाने इस अस्पताल मे आते है वही अस्पताल के अंदर मरीजो को जो दवा दी जाती है उसकी क्वालिटी की बात करें तो घटिया किस्म की दावों का प्रयोग किया जा रहा है आज शाम 6:00 बजे अस्पताल परिसर के बाहर एक व्यक्ति को पैर में चोट लगने के कारण कालवीन अस्पताल एमरजैंसी डिपार्मेंट मे दिखया गया पैर मे घाव ज्यादा होने के कारण वहाँ पर डाक्टर द्वारा पेरासिटामोल टेबलेट सिप्रोफ्लाक्सासिन टेबलेट ओमेज कैप्सूल व बी काम्प्लेक्स की गोली दिया गया दवा खाते दरमियां सिप्रोफ्लाक्सासिन टेबलेट को जब खोला गया तो वह टैबलेट बुरादे के तरह निकलना शुरू हो गई यह देखकर व्यक्ति ने दूसरी गोली खोली वह भी इसी तरह बुरादा बनकर गिरने लगी जिसकी शिकायत पर्चे के साथ लेकर इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को दिखाया गया उनके द्वारा कई टैबलेट चेक की गई सभी टैबलेट का यही हाल निकाला जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य संबंधित हर सुविधाओं को दिया जा रहा है वही अस्पताल के अंदर सप्लाई हो रही दावों की घटिया क्वालिटी को स्वास्थ्य अधिकारी क्यों नहीं देख रहे हैं इसका क्या कारण हो सकता है जबकि सिप्रोफ्लाक्सासिन जैसी एंटीबायोटिक दवा घटिया होना कहीं ना कहीं स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही का कारण है या कुछ और2
- महिलाओं को शंकराचार्य बनने का भी मिले अधिकार, भेदभाव समाप्त हो: आद्या जगतगुरु शंकराचार्य महिलाओं को शंकराचार्य बनने का भी मिले अधिकार, भेदभाव समाप्त हो: आद्या जगतगुरु शंकराचार्य प्रयागराज। गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठाधीश्वर, अनंत श्री विभूषित आद्या जगतगुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवन्ता सरस्वती जी ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सनातन परंपरा में महिलाओं की भूमिका और धार्मिक पदों पर उनकी भागीदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान और वेद-शास्त्र की दृष्टि से महिला और पुरुष दोनों समान हैं, इसलिए केवल पुरुषों को ही सर्वोच्च धार्मिक पदों तक सीमित रखना उचित नहीं है। उन्होंने कई प्रसिद्ध कथा-वाचकों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज अनेक कथावाचक केवल दिखावे और प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं, जबकि वेद और शास्त्रों का गहन ज्ञान ही किसी भी धर्माचार्य की वास्तविक पहचान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित करते हैं। आद्या जगतगुरु शंकराचार्य ने प्रश्न उठाया कि जब सनातन धर्म में देवी शक्ति की पूजा की जाती है और महिलाओं को शक्ति स्वरूप माना जाता है, तब शंकराचार्य, पीठाधीश्वर या महामंडलेश्वर जैसे सर्वोच्च धार्मिक पदों पर महिलाओं को समान अवसर क्यों नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि आज तक अधिकांश धार्मिक संस्थाओं में पुरुषों को ही प्राथमिकता दी जाती रही है, जबकि महिलाओं की आध्यात्मिक क्षमता किसी भी प्रकार से कम नहीं है। उन्होंने कामाख्या माता, वैष्णो देवी सहित विभिन्न शक्तिपीठों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां देवी की आराधना होती है, वहां भी प्रशासनिक और धार्मिक नेतृत्व प्रायः पुरुषों के हाथों में रहता है। यह व्यवस्था समय के साथ पुनर्विचार की मांग करती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार यदि किसी महिला के पास वेद, उपनिषद और आध्यात्मिक परंपराओं का गहन ज्ञान है तथा वह आवश्यक योग्यताओं को पूरा करती है, तो उसे भी शंकराचार्य या अन्य उच्च धार्मिक पदों के लिए पात्र माना जाना चाहिए। महिलाओं को केवल सेवा या सीमित भूमिकाओं तक बांधकर देखना उचित नहीं है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म समानता, ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाता है। इसलिए धार्मिक संस्थाओं में भी योग्यता के आधार पर महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने समाज से इस विषय पर गंभीर चिंतन करने और महिलाओं के सम्मान एवं सहभागिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।2
- मैदान में मिला युवक का शव,हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना में एक घटना की है। सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के पास 26 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ गोलू (चिल्ली निवासी हरिश्चंद्र पटेल के इकलौते बेटे) का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में गहरा शोक छा गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा और सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुस सलाम खान मौके पर पहुँची। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग दिखे, जिनकी पहचान की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मौत का कारण (हत्या या अन्य) स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम, फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी विश्लेषण के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है।2