महिला अधिकारिता विभाग आयुक्त ने निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया दौसा। महिला अधिकारिता विभाग के आयुक्त राकेश राजोरिया ने मंगलवार को यहां ‘साक्षी कम्प्यूटर्स’ संस्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण कर जमीनी प्रगति जानी। उन्होंने पूर्व एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण से प्राप्त लाभ, शिक्षा की गुणवत्ता तथा प्रशिक्षण उपरांत रोजगार एवं प्लेसमेंट की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से उन्हें कंप्यूटर दक्षता, अंग्रेजी संप्रेषण कौशल एवं लेखांकन संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। आयुक्त राजोरिया ने केन्द्र में डिजिटल बोर्ड एवं नवीनतम कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से प्रदान की जा रही शिक्षा की विशेष सराहना की तथा इसे आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण प्रणाली बताते हुए केन्द्र को निरंतर तकनीकी उन्नयन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों के उपयोग से विद्यार्थियों की समझ एवं कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अधोसंरचना एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा अधिकाधिक युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। केन्द्र प्रमुख सतीश कुमार शर्मा ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए केन्द्र में संचालित राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित आरएससीआईटी, इंग्लिश स्पोकन एवं टैली पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक युगल किशोर मीणा, सहायक निदेशक (निदेशालय) संजय कुमार तथा संरक्षण अधिकारी नेहा जोशी उपस्थित थी।

- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया3
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- राजस्थान रोड़वेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर के दिया दो दिवसीय धरना राजस्थान स्टेट रोड़वेज एम्पलाईज यूनियन एंव आर.एस आर टी सी रिटार्यड एम्पलाईज एसोसिएशन जयपुर के आव्हान पर प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय धरने के दुसरे दिन राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें दस सूत्री मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गया अय्यूब खां कार्यकारी अध्यक्ष शाखा झालावाड़ की अध्यक्षता मे आज 17 फरवरी को 10 सुत्रीय मांग पत्र पर धरना कार्यक्रम आयोजित कर प्रबंध निदेशक , जयपुर के नाम झापन मुख्य प्रबंधक झालावाड़ आगार को दिया गया जिसमे 22 रिटायर्ड व सेवारत कर्मचारी के साथ निम्न पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे राजकुमार जेन प्रदेश सचिव, छीतर लाल श्रृंगी क्षेत्रीय सचिव लियाकत खां शाखा अध्यक्ष, चतुभुर्ज वर्मा रामावतार नागर मुकेश राणावत सुरज प्रसाद,हनुमान प्रसाद, इरशाद अली हमीद हुसैन फारूख बैग हकीम, ईशाक खां अब्दुल रहीम,अमर लाल,नीरज सिंह,प्रकाश बाथम, अब्दुल वाहीद, प्रहलाद सेन,घनश्याम टेलर,शाहिद मोहम्मद खुर्शीद अली ,आदि शामिल रहे।4
- राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत सदन दो बार स्थगित #बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन1
- महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की1