logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिलाओं को दो लाख रुपये देने का वादा बड़ा मुद्दा, छह महीने पूरे होने पर सरकार से जवाब मांगा। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता देकर रोजगार शुरू कराने के वादे को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं से यह वादा किया था, लेकिन अब छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। सवाल यह है कि जिन महिलाओं को दो लाख रुपये देने की बात कही गई थी, उन्हें यह राशि मिली या नहीं। उन्होंने कहा कि जन सुराज की कोशिश होगी कि संगठन के लोग इसके लिए पूरी तरह तैयार रहें और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाए।

7 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
7 hrs ago

महिलाओं को दो लाख रुपये देने का वादा बड़ा मुद्दा, छह महीने पूरे होने पर सरकार से जवाब मांगा। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को दो लाख रुपये की सहायता देकर रोजगार शुरू कराने के वादे को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं से यह वादा किया था, लेकिन अब छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। सवाल यह है कि जिन महिलाओं को दो लाख रुपये देने की बात कही गई थी, उन्हें यह राशि मिली या नहीं। उन्होंने कहा कि जन सुराज की कोशिश होगी कि संगठन के लोग इसके लिए पूरी तरह तैयार रहें और महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाए।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती। प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।
    1
    भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर चल रहे विवाद पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कहना है कि यह एक किताब है, जिसमें सेना के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ टिप्पणियां की हैं, जिसे सरकार सार्वजनिक नहीं करना चाहती।
प्रशांत किशोर ने आज 9 फरवरी सोमवार शाम करीब 4 बजे कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने और बोलने का अधिकार होता है, लेकिन सरकार और लोकसभा की व्यवस्था ने विपक्ष को बोलने नहीं दिया, इसी कारण हंगामा हो रहा है। वहीं भारत-अमेरिका डील को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया तो प्रशांत किशोर सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के सवालों को नजरअंदाज करते हुए वहां से निकल गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    6 hrs ago
  • I love my India 🇮🇳🇮🇳
    1
    I love  my India 🇮🇳🇮🇳
    user_Anup Tiwari
    Anup Tiwari
    पत्रकार तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by M TV TIMES NEWS
    1
    Post by M TV TIMES NEWS
    user_M TV TIMES NEWS
    M TV TIMES NEWS
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया।घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक की पहचान महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र इरफान आलम के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखरा से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, इरफान आलम रविवार की रात एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह पोखरा में उसका शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक के घर में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरा के आसपास का इलाका सुनसान रहता है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं है।कयास लगाया जा रहा है साजिश के तरह युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है।
    1
    पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया।घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। 
पश्चिमी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मझौलिया महना नहर के समीप स्थित पोखरा में एक युवक का शव मिलने से सोमवार के सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक की पहचान महोदीपुर पंचायत के खैरवा टोला वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर हुसैन के 20 वर्षीय पुत्र इरफान आलम के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखरा से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, इरफान आलम रविवार की रात एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। रविवार सुबह पोखरा में उसका शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मृतक के घर में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोखरा के आसपास का इलाका सुनसान रहता है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं है।कयास लगाया जा रहा है साजिश के तरह युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
    1
    पोखरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरात जाने निकले इरफान की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • बैरिया: वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार शाम करीब 6 बजे बैरिया पहुंचे। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय चौधरी के भाई व शिक्षक संजय भारती के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे और एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैरिया पहुंचने के दौरान जैसे ही मुकेश सहनी मछरगावां चौक पर पहुंचे, वहां कार्यकर्ताओं की लंबी कतार मौजूद थी। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार की चिंता छोड़कर पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इसे जनता विरोधी करार दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय चौधरी, उमेश कुमार कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, चंदन सहनी, मोहम्मद इमरान खान, मृतक के पिता राजदेव चौधरी, रामजी यादव, मुखिया नवीन कुमार सहित महागठबंधन के कई नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैरिया: वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार शाम करीब 6 बजे बैरिया पहुंचे। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय चौधरी के भाई व शिक्षक संजय भारती के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे और एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैरिया पहुंचने के दौरान जैसे ही मुकेश सहनी मछरगावां चौक पर पहुंचे, वहां कार्यकर्ताओं की लंबी कतार मौजूद थी। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार की चिंता छोड़कर पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।
उन्होंने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए इसे जनता विरोधी करार दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य लालबाबू चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय चौधरी, उमेश कुमार कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, चंदन सहनी, मोहम्मद इमरान खान, मृतक के पिता राजदेव चौधरी, रामजी यादव, मुखिया नवीन कुमार सहित महागठबंधन के कई नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी डीएसपी सदर2 राजनिष्कंट प्रियदर्शी और यातायात डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे। एसपी नेआज 9 फ़रवरी सोमवार दोपहर 1बजे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से हर संभावित साक्ष्य को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित किया। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और हर एंगल से तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी डीएसपी सदर2 राजनिष्कंट प्रियदर्शी और यातायात डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई।
घटनास्थल पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे। एसपी नेआज 9 फ़रवरी सोमवार दोपहर 1बजे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली।
इसके बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने घटनास्थल से हर संभावित साक्ष्य को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित किया। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और हर एंगल से तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.