बरेली में कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार बरेली जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक कार सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल थाना देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक यादव (22) निवासी सर्वोदय नगर को गल्ला गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। यह मामला 5 मार्च को दीपेश पंत के घर के बाहर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फायरिंग से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित साहू की पहचान हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- बरेली के धोपा मंदिर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले विजय राठौर नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने सिस्टम और अपने करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में विजय राठौर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “अब सहने की हिम्मत नहीं रही, मैं हार गया।” वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी।1
- बड़े ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला में आज हनुमान द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया1
- *थाना कैंट, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST की बाइट।*1
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंडियावा में सोमवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मृतका के पिता तेजपाल के मुताबिक उनकी 18 वर्षीय बेटी पूजा की शादी 1 दिसंबर 2025 को सुंडियावा निवासी भगवतसरन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर पूजा को प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर वह कुछ समय पहले मायके आ गई थी। परिजनों का कहना है कि सोमवार को पूजा का पति उसे मनाकर वापस ससुराल ले गया था, लेकिन देर रात सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले पूजा के साथ मारपीट की और फिर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूरे मामले में परिजनों ने आज मंगलवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली के थाना फरीदपुर का मामला दबंगों ने घर में घुसकर युवती और युवती के पिता को धारदार हथियारों से किया हमला लगाई इंसाफ की गुहार l2
- Post by शाहबुद्दीन1
- बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने ही मकान के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और मृतक के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1