Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रशासन के दावों की उड़ रही धज्जियां: पार्वती नदी में बेखौफ माफिया का तांडव, रात होते ही गरजने लगती हैं पोकलेन मशीन मधुसूदनगढ़ /रघुनाथपुरा | प्रशासन की तथाकथित सख्ती और छापेमारी के खोखले दावों को ठेंगा दिखाते हुए रघुनाथपुरा क्षेत्र में रेत माफिया एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ग्राम रघुनाथपुरा स्थित पार्वती नदी इन दिनों माफिया की चारागाह बनी हुई है, जहां दिन-दहाड़े और रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि छापेमारी के चंद दिनों बाद ही माफिया का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे अब पहले से कहीं अधिक रफ़्तार से नदी का सीना छलनी कर रहे हैं।
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
प्रशासन के दावों की उड़ रही धज्जियां: पार्वती नदी में बेखौफ माफिया का तांडव, रात होते ही गरजने लगती हैं पोकलेन मशीन मधुसूदनगढ़ /रघुनाथपुरा | प्रशासन की तथाकथित सख्ती और छापेमारी के खोखले दावों को ठेंगा दिखाते हुए रघुनाथपुरा क्षेत्र में रेत माफिया एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। ग्राम रघुनाथपुरा स्थित पार्वती नदी इन दिनों माफिया की चारागाह बनी हुई है, जहां दिन-दहाड़े और रात के अंधेरे में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि छापेमारी के चंद दिनों बाद ही माफिया का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे अब पहले से कहीं अधिक रफ़्तार से नदी का सीना छलनी कर रहे हैं।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Avdhesh Prajapati1
- Bhastrika Pranayam at home1
- स्वच्छता अभियान पखवाड़े को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई छीपाबडौद प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान अंतर्गत स्वच्छता को लेकर पंचायत समिति छीपाबड़ौद की सभी ग्राम पंचायत में सभी गांव को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए जाने हेतु आमजन को जागरूक करने प्रेरित करने के लिए विद्यालय स्तर पर सभी ग्राम पंचायत में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता संबंधित रैलियां निकाली गई। साथ ही पंचायत समिति द्वारा प्लास्टिक कचरा मुक्त स्वच्छता संबंधित संदेश को लेकर स्वच्छता रथ का पंचायत समिति कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर संचालन किया गया। उक्त रथ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता से संबंधित संदेश देगा एवं आमजन को जागरूक करेगा साथ ही सभी ग्राम पंचायत में आमजन को स्वच्छता हेतु जागरूक करने के लिए चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से भी लोगों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करना एवं सभी गांव को स्वच्छ बनाए रखने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता रथ को हरी झंडी प्रधान नरेश मीणा, विकास अधिकारी राधेश्याम भील, अधीक्षण अभियंता सूर्य प्रकाश जारवाल द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छीपाबडौद विकास अधिकारी राधेश्याम भील द्वारा स्वयं ग्राम पंचायत पछाड़, ढोलम एवं अन्य ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर चौपाल का निरीक्षण कर उपस्थित आम जन को सभी गांव को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने एवं स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। चौपाल में सहायक विकास अधिकारी हरीश यादव ग्राम, विकास अधिकारी ललित शर्मा, प्रदुम्न नागर, मूलचंद शर्मा, ब्रजराज मीणा, प्रशासक रामकवरी बाई सरिता शर्मा आदि उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 89699996272
- Post by Mr katki Ji1
- मां जानकी करीला मंदिर पर अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से वालंटियरों,नगर परिषद कर्मचारियों,पुलिस विभाग आदि को एसडीआरएफ अशोकनगर द्वारा अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण। मां जानकी करीला मंदिर प्रांगण में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगावली इसरार खान के निर्देश पर एसडीआरएफ अशोकनगर टीम एवं मुंगावली नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के द्वारा भेजी गई फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काज़ी की टीम द्वारा करीला धाम ट्रस्ट के सभी वालंटियरों को अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र द्वारा आग़ पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई एवं फायर उपकरण चलाकर आग नियंत्रण करने की विधि बताई गईं। बता दें कि मां जानकी करीला धाम एक प्रसिद्ध स्थान है जहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आवागमन बना रहता है इसके साथ ही विशेष त्योहार पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का करीला धाम पर आगमन होता है जिसको मद्दे नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव तहसीलदार मुंगावली सुश्री सोनम शर्मा बहादुरपुर तहसीलदार कैलाशचंद्र मालवीय राजस्व विभाग से रईस खान एसडीआरएफ टीम से ट्रेनर आशीष ऋषिश्वर सब इंस्पेक्टर एसडीआरएफ के जवान विवेक राहुल अरविंद कपिल देवेंद्र नीरज आदि जवान उपस्थित रहे।नगर परिषद से फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी फायर ड्राइवर प्रेमनारायण नरवरिया भगवत कुशवाह एवं समस्त पटवारी, ट्रस्ट कर्मचारी वालेंटियर पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।4
- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक पूरी तरह चकनाचूर। हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे दबी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कई फीट तक घिसटती चली गई। ताजा अपडेट के लिए फॉलो करें1
- राधा कृष्ण पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच कुंडात्मक श्री विष्णु यज्ञ का चौथा दिन। छापीहेड़ा नगर के समीपस्थ ग्राम खाता खेड़ी में चल रहे श्री राधा कृष्ण पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंच कुंडात्मक श्री विष्णु यज्ञ के चौथे दिन आज मंगलवार की दोपहर 3 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी यजमान और श्रद्धालु भक्तों ने जमकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव मनाया, इसके पश्चात राधा रानी का फल फूल वास किया गया, वैदिक पूजन हवन अन्नाधिवास का आयोजन किया गया, हवन पूजन के बाद महा आरती की गई जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस आयोजन में गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र से संथाल भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए और इस धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ अर्जित किया। वही पंडाल में जमकर फाग उत्सव मनाया गया जिसमें रंग गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली गई।2
- तूमडा विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे के निकटवर्ती ग्राम तूमडा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र मीणा रहे। वहीं अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश मीणा द्वारा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार योगी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का सफर निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, चेतन प्रकाश मेघवाल, हरीश मीना, प्रमिला शर्मा और पुष्पलता मालव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए और जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की सीख दी। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।2