logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवती ने पहले प्रेमी पर शोषण का लगाया आरोप, फिर थाने के बाहर मंदिर में कर ली शादी आजमगढ़: जनपद के जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर और सिंदूर भरकर विवाह कर लिया, जानकारी के अनुसार सुंदर सराय बल्लो निवासी सत्यदेव की 20 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी का रामगढ़ इसरापार निवासी प्रकाश के पुत्र नितिन (20) से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था, गुरुवार सुबह करीब छह बजे नितिन के बुलाने पर रंजना घर से निकलकर मानिकाडीह पहुंची, जहां नितिन की बहन उसे धनछुला तक लेकर गई, युवती के परिजनों को सूचना मिली तो वे धनछुला पहुंचे, और रंजना को साथ लेकर जीयनपुर कोतवाली आए, शुरू में रंजना ने शादी से इंकार करते हुए प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद परिजन सहमत हो गए और मामला शांत हो गया, इसके बाद प्रेमी युगल ने जीयनपुर कोतवाली के बाहर कृष्ण मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी कर ली। नितिन के परिजनों ने छह माह बाद विधि-विधान और सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने का आश्वासन दिया, विवाह के बाद दोनों पक्ष अपने घर लौट गए।

5 hrs ago
user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
e3c2e197-4977-4355-83cf-9fb029e87a76

युवती ने पहले प्रेमी पर शोषण का लगाया आरोप, फिर थाने के बाहर मंदिर में कर ली शादी आजमगढ़: जनपद के जीयनपुर कोतवाली के बाहर स्थित कृष्ण मंदिर में प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर और सिंदूर भरकर विवाह कर लिया, जानकारी के अनुसार सुंदर सराय बल्लो निवासी सत्यदेव की 20 वर्षीय पुत्री रंजना कुमारी का रामगढ़ इसरापार निवासी प्रकाश के पुत्र नितिन (20) से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था, गुरुवार सुबह करीब छह बजे नितिन के बुलाने पर रंजना घर से निकलकर मानिकाडीह पहुंची, जहां नितिन की बहन उसे धनछुला तक लेकर गई, युवती के परिजनों को सूचना मिली तो वे धनछुला पहुंचे, और रंजना को साथ लेकर जीयनपुर कोतवाली आए, शुरू में रंजना ने शादी से इंकार करते हुए प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद परिजन सहमत हो गए और मामला शांत हो गया, इसके बाद प्रेमी युगल ने जीयनपुर कोतवाली के बाहर कृष्ण मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी कर ली। नितिन के परिजनों ने छह माह बाद विधि-विधान और सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कराने का आश्वासन दिया, विवाह के बाद दोनों पक्ष अपने घर लौट गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की 1.5 करोड़ की बड़ी हवेली हुई कुर्क आजमगढ़। पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कोतवाली और जीयनपुर में दर्ज मुकदमों में की गई। पुलिस के अनुसार, ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर और गैंग नंबर IR-36 का लीडर बताया गया है। प्रशासन ने ग्राम छपरा सुल्तानपुर स्थित उसकी चर्चित “बड़ी हवेली” को कुर्क किया है। पुलिस का आरोप है कि इस हवेली का निर्माण और जीर्णोद्धार अवैध धन से कराया गया था तथा यहां गैंग के सदस्यों का जमावड़ा, रंगदारी की रकम का बंटवारा और आपराधिक साजिशें रची जाती थीं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की मौजूदगी में की गई।पुलिस और प्रशासन का कहना है कि जनपद में माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    4
    प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की 1.5 करोड़ की बड़ी हवेली हुई कुर्क
आजमगढ़। पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कोतवाली और जीयनपुर में दर्ज मुकदमों में की गई। पुलिस के अनुसार, ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर और गैंग नंबर IR-36 का लीडर बताया गया है। प्रशासन ने ग्राम छपरा सुल्तानपुर स्थित उसकी चर्चित “बड़ी हवेली” को कुर्क किया है। पुलिस का आरोप है कि इस हवेली का निर्माण और जीर्णोद्धार अवैध धन से कराया गया था तथा यहां गैंग के सदस्यों का जमावड़ा, रंगदारी की रकम का बंटवारा और आपराधिक साजिशें रची जाती थीं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की मौजूदगी में की गई।पुलिस और प्रशासन का कहना है कि जनपद में माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • पचास हजार रुपये की इनामिया माफिया मृत मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मऊ तैयब पालकी के घर पर गाजीपुर एवं मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाईट।
    1
    पचास हजार रुपये की इनामिया माफिया मृत मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मऊ तैयब पालकी के घर पर गाजीपुर एवं मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाईट।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • saf safai
    1
    saf safai
    user_Mohammad azam
    Mohammad azam
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों को अक्सर छोटी गलतियों के लिए कठोर दंड मिलता है। पुलिस पर भी ऐसे मामलों में बिहार के लड़कों को दोषी ठहराने का आरोप है।
    1
    पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों को अक्सर छोटी गलतियों के लिए कठोर दंड मिलता है। पुलिस पर भी ऐसे मामलों में बिहार के लड़कों को दोषी ठहराने का आरोप है।
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार Allapur, Ambedkar Nagar•
    6 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के अल्लापुर ब्लॉक के ग्राम सभा इटावा में डांस के दौरान डीजे रोहित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डांस करते हुए बेकाबू हो गए, जिसके बाद यह घटना हुई।
    1
    अंबेडकर नगर के अल्लापुर ब्लॉक के ग्राम सभा इटावा में डांस के दौरान डीजे रोहित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डांस करते हुए बेकाबू हो गए, जिसके बाद यह घटना हुई।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की। दिनांक 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र बेचन ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 70/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। 10 मई 2026 की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिली कि आरोपी नखडू उर्फ साहब रैसिंहपुर से मंझारी बाजार की ओर पैदल जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को देखते ही भागने लगा। जब वह घिरता महसूस किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नकद बरामद किए गए। 11 मई को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 71/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सम्मिलित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, उ0नि0 मानचन्द्र यादव, उ0नि0 मानसिंह यादव सहित कई कांस्टेबल शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।
    1
    9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली
आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की। दिनांक 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र बेचन ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 70/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। 10 मई 2026 की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिली कि आरोपी नखडू उर्फ साहब रैसिंहपुर से मंझारी बाजार की ओर पैदल जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को देखते ही भागने लगा। जब वह घिरता महसूस किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नकद बरामद किए गए। 11 मई को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 71/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सम्मिलित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, उ0नि0 मानचन्द्र यादव, उ0नि0 मानसिंह यादव सहित कई कांस्टेबल शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।
    user_शैलेन्द्र पत्रकार
    शैलेन्द्र पत्रकार
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.