Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनभावनाओं का सम्मान, ट्रांस शारदा के पांच गांवों में बनेंगे छठ पूजा घाट, निर्माण कार्य शुरू
Shablu khan
जनभावनाओं का सम्मान, ट्रांस शारदा के पांच गांवों में बनेंगे छठ पूजा घाट, निर्माण कार्य शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by यूपी समाचार1
- हजारा,पीलीभीत।ट्रांस शारदापार जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूर्वांचल के प्रमुख आस्था पर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा घाटों के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। इसी बुधवार को जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर पत्नी मनजीत सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कई गांवों में छठ पूजा घाटों और अन्य विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्राम शास्त्री नगर, सिद्ध नगर, नेहरू नगर, गांधी नगर, राणा प्रताप नगर और गौतम नगर में छठ पूजा घाटों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके साथ ही बैलहा की बाजार घाट में अंतिम संस्कार के लिए बनाए जाने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनजीत सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ पूजा एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा पर्व है। इस पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोग श्रद्धा और व्यवस्था के साथ पूजा-अर्चना कर सकें।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से छठ पूजा के लिए उचित घाटों की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर के प्रयासों से अब विभिन्न गांवों में स्थायी छठ पूजा घाटों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया और जिला पंचायत सदस्य रूपेंद्र कौर का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इन घाटों के निर्माण से न केवल धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।1
- Post by संदीप निडर1
- कलीनगर के भैरो कला में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट, पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- Village Shivpuriya post Kalyanpur khas pani ka pipe leakage kar raha hai Pani barbad ho raha hai1
- Post by Prashant mishra1
- *हाल ही में भाजपा सभासद मनोज गुप्ता को एक ड्रग डीलर ने दी थी जान से मारने की धमकी* *जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल* *वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सभासद आक्रोशित होकर पहुंचे पलिया थाने* *ड्रग्स डीलरों पर शख्त कार्रवाई की कर रहे थे मांग; कोतवाली प्रभारी के अनुसार गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति कुर्क जैसी ठोस कार्यवाही की गई है* *किंतु सभासदों का कहना था कि संपत्ति जपतिकरण और बुलडोजर कार्रवाई हो; कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हम इसके लिए लिखित कार्रवाई कर सकते हैं किंतु बुलडोजर कार्रवाई शासनादेश के बाद ही होती है* *बातें बातों में मामला तूल पकड़ गया और तकरीबन थाने पहुंचे 40 से 50 सभासद बिना शिकायती पत्र दिए ही वापस लौट गए* *आक्रोशित सभासदों ने कोतवाली का सहयोग करने से साफ मना किया है और बताया कि हम पीस कमेटी बैठक का भी बहिष्कार कर रहे हैं; पीस कमेटी के बैठक में कोई भी सभासद शामिल नहीं होगा* *अगर इन ड्रग माफियाओं पर बुलडोजर और संपत्ति के जपतिकरण की कार्यवाही नहीं कि गई तो हम आगे के लिए कूच करेंगे*4
- कृषि ट्रेड डील रद्द करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।1