युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है। अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया। कहीं ये खेत की बजाय आस-पास की किसी बस्ती पर गिर जाता तो इस दुर्घटना से किसी भी तरह की जान-माल की हानि हो सकती थी। सरकार इस मामले में जाँच बिठाए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आंकलन-मूल्यांकन करके किसन को यथोचित मुआवज़ा दे। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किये जाएं।
युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी। लोगों ने सोचा कहीं कोई मिसाइल तो नहीं, जो युद्ध क्षेत्र से भटक कर यहाँ आ गिरी है। अगर ये किसी सरकारी परीक्षण-टेस्ट या एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना था। जब ये विश्वास ही नहीं है कि ड्रोन उड़ेगा कि नहीं तो आम लोगों के इलाके में इसे उड़ाने का जोखिम क्यों उठाया गया। कहीं ये खेत की बजाय आस-पास की किसी बस्ती पर गिर जाता तो इस दुर्घटना से किसी भी तरह की जान-माल की हानि हो सकती थी। सरकार इस मामले में जाँच बिठाए और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आंकलन-मूल्यांकन करके किसन को यथोचित मुआवज़ा दे। भविष्य में ऐसे सभी टेस्ट-एक्सपेरिमेंट निर्धारित निर्जन क्षेत्रों में ही किये जाएं।
- थाना पिनाहट से संबंधित प्रकरण के संबंध में अवगत कराना है कि जिस भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर श्री ब्रजमोहन शर्मा द्वारा आपत्ति की जा रही है, वह सार्वजनिक भूमि है। उक्त सार्वजनिक भूमि को राजस्व विभाग द्वारा श्मशान भूमि हेतु चिन्हित कर आवंटित किया गया है, जहाँ स्थानीय निवासियों द्वारा शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इनके द्वारा समय-समय पर उक्त भूमि पर अंतिम संस्कार किए जाने का विरोध किया जाता है। विवाद के संबंध में पुलिस द्वारा राजस्व विभाग को अवगत कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त एक अन्य भूमि को लेकर इनके व दूसरे पक्ष के मध्य मई-2025 में हुए विवाद/झगडे के संबंध में थाना पिनाहट पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए गए थे। दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए अभियोगों में पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूर्ण कर, माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। दिनांक 03.04.2026 को इनके द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने संबंधी सूचना प्राप्त होने पर थाना पिनाहट पुलिस द्वारा तत्काल इनको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय इनकी पत्नी भी पुलिस के साथ मौजूद थीं। वर्तमान में व्यक्ति स्वस्थ है एवं पत्नी के साथ अपने घर पर हैं। चिकित्सकों द्वारा किसी प्रकार के विषाक्त पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस द्वारा इनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता अथवा मारपीट नहीं की गई है। इनके द्वारा पुलिस पर अनैतिक दबाव बनाने हेतु बार-बार मनगढंत आरोप लगाये जाते हैं। प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जा रही है। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही शेष नहीं है। आवेदक के शिकायती प्रार्थना पत्र पर FIR पंजीकृत कर आरोप-पत्र माननीय न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। शेष भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरण के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बाइट - श्री गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त, पिनाहट। Updated News-04/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत अपने देश का आसपास की खबरों को जानने के लिए अखण्ड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क फेसबुक पेज को फॉलो कर लें और अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें और अधिक खबरों का आनंद लेने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैँ |1
- Post by Mohit kumar 94128530041
- आगरा में साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 60 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल और सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मास्टरमाइंड देव चौहान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपी ‘रीवार्ड पॉइंट’ के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे और ओटीपी हासिल कर उनके खातों से रकम उड़ा लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह करोड़ों रुपये की ठगी में शामिल हो सकता है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Soni Verma1
- रोजगार और सामाजिक न्याय पर फोकस संजय सिंह का सीधा हमला 9 अप्रैल तक आगरा मथुरा हाथरस में गूंजेगी एएपी की पदयात्रा युवाओं के लिए नौकरी या₹10000 भुगतान सरकार से बड़ा सवाल 69 000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले का मुद्दा गरमाया राघव चड्ढा पर संसद में चुप्पी साधने का आरोप सियासत तेज केजरीवाल के सिपाही डरने वाले नहीं संजय सिंह का बयान पदयात्रा की बहाने एएपी का यूपी में शक्ति प्रदर्शन रोजगार संगठन पर सड़कों पर उतरेंगे आम पार्टी तीन जिलों में एएपी बड़ी संगठन को लेकर किया जाएगा पदयात्रा नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- Amit Pandey Uttar Pradesh Chanauli raupeth UGC RollBack1
- In the midst of election campaigning, had the opportunity to meet Thiru Ramesh Vinayakam Ji and his family in Chennai. Ramesh Ji is a music composer and has devoted his life to popularising Indian music. He also sung a song which I am sharing.1
- टूंडला-एटा रोड पर भीषण हादसा: आमने-सामने से भिड़े दो डंपर, दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत | पूरा मामला आज शुक्रवार का है फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के टूंडला-एटा रोड पर शुक्रवार दोपहर दो डंपरों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत ने वीभत्स रूप ले लिया। दोनों डंपरों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों डंपरों के चालकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक क्लीनर को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास एटा बॉर्डर पर इमलिया डेयरी के पास हुई। पुलिस के अनुसार, एक डंपर टूंडला से एटा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। एक डंपर में बालू लदी थी। दूसरा खाली था। टक्कर होते ही डीजल टैंक फटने से आग लग गई और देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए।हादसे में एक डंपर के चालक सुरेश पुत्र पूरन सिंह, निवासी मुरैना, मप्र और दूसरे डंपर के चालक भरत लाल पुत्र रामेश्वर दयाल, निवासी धौलपुर, राजस्थान को केबिन से निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक डंपर के क्लीनर धीरज निवासी धौलपुर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल बचा लिया। Updated News- 03/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में हुए लोकेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने पहले लोकेंद्र को शराब पिलाई, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव पर पेट्रोल और शराब डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। घटनास्थल से मिले खाने के सामान के कागज और शराब की बोतल पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। ठेला और शराब ठेकेदार की पहचान के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश बनाई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं। फिलहाल थाना सैंया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।2