त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें1
- गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुला राज ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।1
- पूर्ण और अपडेटेड फैक्ट्स: राहुल गांधी का UPI MDR आरोप और असलियत (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) 15 सितंबर 2026 को कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल रही है। राहुल गांधी का पूरा आरोप (X पोस्ट से) मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR (Merchant Discount Rate) लगाया जा सकता है। ये लेन-देन संख्या में सिर्फ 5% हैं, लेकिन UPI के कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है। सरकार कहती है ग्राहक से फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फीस कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से निकलेगी। अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की zero-MDR नीति का विरोध कर रही हैं। अब सरकार उसी दिशा में नीति बदल रही है। “US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।” असल में क्या हुआ है? (सरकारी नोटिफिकेशन और NPCI) 14 सितंबर 2026 की गजट नोटिफिकेशन: बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स ₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन और RuPay डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई डायरेक्ट या इंडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते। यह कानूनी सुरक्षा है। 15 सितंबर 2026 को NPCI ने फ्रेमवर्क क्लियर किया: P2P (व्यक्ति-से-व्यक्ति) ट्रांजेक्शन: पूरी तरह मुफ्त, कोई लिमिट नहीं। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 तक: मुफ्त (लगभग 96% वॉल्यूम)। मर्चेंट ट्रांजेक्शन ₹2,000 से ऊपर: 0.4% MDR (मर्चेंट पे करेगा)। ₹75,000 और उससे ऊपर: कैप ₹300 प्रति ट्रांजेक्शन। जरूरी सेक्टर (रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल आदि): फ्लैट ₹5। छोटे मर्चेंट (P2PM फ्रेमवर्क, मासिक ₹1 लाख तक UPI QR से कमाई): अभी भी सुरक्षित। लागू होने की तारीख: 15 अक्टूबर 2026। महत्वपूर्ण: ग्राहक से सीधे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। MDR मर्चेंट (दुकानदार/बिजनेस) पर लगेगा और पेमेंट इकोसिस्टम (बैंक, ऐप्स) में बंटेगा। सरकार या NPCI इसे टैक्स के रूप में नहीं ले रहा। सरकार और भाजपा का जवाब वित्त मंत्रालय और NPCI साफ कह रहे हैं कि 96% मर्चेंट ट्रांजेक्शन प्रभावित नहीं होंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राहुल गांधी के आरोप को “पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद” बताया। उन्होंने कहा कि अभी कोई ऐसा फैसला नहीं हुआ है कि ₹2,000 से ऊपर फीस लगेगी (बाद में NPCI ने 0.4% फ्रेमवर्क जारी कर दिया)। भाजपा ने कांग्रेस पर “फेक न्यूज” फैलाने का आरोप लगाया। अमेरिकी दबाव वाला एंगल राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसे अमेरिका (Visa-Mastercard) के दबाव से जोड़ा। अमेरिकी ट्रेड रिपोर्ट्स में पहले भी भारत की zero-MDR नीति पर आपत्ति जताई गई थी। कुछ थिंक-टैंक (जैसे GTRI) ने भी चेतावनी दी थी कि नीति बदलते समय बाहरी दबाव से बचना चाहिए। सरकार का रुख है कि यह UPI इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी के लिए जरूरी है, क्योंकि शून्य-MDR से सालाना हजारों करोड़ का खर्च आ रहा था। सारांश (फुल फैक्ट्स) बिंदु राहुल गांधी का दावा असल स्थिति फीस लग रही है? चुपचाप रास्ता खोला ₹2,000 तक पूरी तरह मुफ्त; ऊपर 0.4% सिर्फ मर्चेंट पर (15 अक्टूबर से) ग्राहक पर असर कीमत बढ़ेगी सीधे नहीं, लेकिन मर्चेंट लागत बढ़ा सकते हैं वॉल्यूम 5% ट्रांजेक्शन = 65% वैल्यू सही आंकड़े (सरकारी/NPCI डेटा से मेल खाते हैं) अमेरिका वाला एंगल Surrender विवादित; सरकार इनकार करती है निष्कर्ष: राहुल गांधी का आरोप आंशिक रूप से सही है कि ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR का रास्ता खुल गया है और फ्रेमवर्क जारी हो चुका है। लेकिन “सरेंडर” और “ग्राहक से सीधे फीस” वाला दावा सरकारी स्पष्टीकरण से मेल नहीं खाता। UPI अभी भी आम आदमी के लिए मुफ्त बना हुआ है। स्रोत: The Hindu, LiveMint, Business Today, NPCI FAQ, PIB, X पोस्ट (RahulGandhi) और अन्य विश्वसनीय रिपोर्ट्स (15 सितंबर 2026 तक अपडेटेड)। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ. #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास धारदार हथियार लहराकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई ▪️ *हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास आरोपी धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा था।* ▪️ *मुखबिर सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार सहित पकड़ा।* ▪️ *आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा अपराध पंजीबद्ध किया गया।* ▪️ *आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 15.09.2026 को थाना सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीमालस कॉम्प्लेक्स, आकाशगंगा के पास एक युवक अपने पास धारदार लोहे का हथियार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को धारदार हथियार लहराते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम निर्मलकर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1368/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत एवं डरा-धमकाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था। घटना स्थल हीमालस कॉम्प्लेक्स के पास, आकाशगंगा, थाना सुपेला क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. ओम निर्मलकर, उम्र 18 वर्ष 02 माह, निवासी कातुलबोर्ड, मिलन चौक, वार्ड क्रमांक 59, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. लोहे का 01 धारदार हथियार। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, सउनि राजेश तिवारी, आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी एवं सूर्यप्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति द्वारा हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने जैसी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—2
- नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल1
- ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है। पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू 15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए। किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।1
- ₹3,383 करोड़ के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगी भीख स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा के दो बार के विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बिखरे बाल, गंदे-मैले कपड़े, लंबी दाढ़ी और हाथ में डंडा-कपड़ा लेकर भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों और रेलवे स्टेशन पर घूमते नजर आ रहे हैं। क्या हुआ था? 7 सितंबर 2026 को पराग शाह ने लगभग 3 घंटे भिखारी बनकर बिताए। उन्होंने सुरक्षा घेरा, गाड़ी और सारी लग्जरी चीजें छोड़ दीं। मेकअप करवाकर अपना रूप पूरी तरह बदल लिया ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। फिर वे घाटकोपर स्टेशन, पुल और इलाके की सड़कों पर घूमे, लोगों से मदद मांगी और सड़क किनारे बैठकर भीख मांगी। कुछ लोगों ने उन्हें 20 रुपये दिए और कहा “जाओ बाबा, खा लो”। एक समोसा वाले ने बिना पैसे लिए समोसा दे दिया। कई लोगों ने अनदेखा कर दिया। यहां तक कि उनके अपने ऑफिस के गार्ड और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें नहीं पहचाना। क्यों किया ये प्रयोग? पराग शाह ने खुद बताया कि यह प्रयोग उनके जैन गुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की आज्ञा पर जैन चातुर्मास के दौरान किया गया। उन्होंने कहा – “यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन की वास्तविकता को करीब से समझने का अनुभव था।” उन्होंने आगे कहा कि जब वे विधायक के रूप में जाते हैं तो लोग सम्मान देते हैं, लेकिन भिखारी के रूप में वही लोग उन्हें अनजान समझकर अनदेखा कर देते हैं। यह अनुभव उन्हें “सम्मान और वास्तविकता” का फर्क समझा गया। संपत्ति का सच 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में पराग शाह ने ₹3,383.06 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। वे उस साल महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। वे रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मैन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पराग शाह ने खुद यह वीडियो शेयर किया। उसके बाद कई समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने सवाल भी उठाए। शाह ने साफ कहा कि यह अनुभव उन्हें गुरु की शिक्षाओं से मिला और उन्होंने इसे जीवन की सच्चाई समझने का मौका माना। पूर्ण तथ्य के साथ रिपोर्ट स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1