Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाकुड़ में दुमका जा रही बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर, 3 यात्री घायल; बाल-बाल बची जानें पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सहरकोल ब्रिज के पास दुमका जा रही एक यात्री बस और 16 चक्का हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक का दाहिना पैर टूट गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं, 3 अन्य यात्री भी घायल हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह जर्जर सड़क और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।"
Himanshi Singh
पाकुड़ में दुमका जा रही बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर, 3 यात्री घायल; बाल-बाल बची जानें पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सहरकोल ब्रिज के पास दुमका जा रही एक यात्री बस और 16 चक्का हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक का दाहिना पैर टूट गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। वहीं, 3 अन्य यात्री भी घायल हुए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में सभी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे की वजह जर्जर सड़क और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।"
More news from बिहार and nearby areas
- कहलगांव के नंदगोला गांव में 17 वर्षीय लड़की ने कीटनाशक खाया कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के नंदगोला गांव में मंगलवार को किसी बात को लेकर एक 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कीटनाशक खाने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर परिजन उसे तत्काल कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने लड़की का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उपचार शुरू किया जा सका। घटना के बाद परिजन काफी चिंतित रहे। फिलहाल लड़की की स्थिति के संबंध में अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर परेशान होने के बाद लड़की ने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी घटना की चर्चा रही।1
- केवाला पंचायत में लगा सहयोग शिविर ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया समाधान केवाला पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया समाधान पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केवाला पंचायत के पंचायत सरकार भवन प्रांगण में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद तारिक अनवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।शिविर में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष रखी। शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। संबंधित कर्मियों द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।1
- राघोपुर में फिर टला बड़ा नाव हादसा! गंगा की तेज धार में फंसी नाव, 11 मजदूरों को SDRF ने बचाया1
- भागलपुर जिला प्रखंड सन्हौला में सहयोग शिविर बड़ी नाकी पंचायत सरकार भवन में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश रंजन कुमार,के नेतृत्व में बिहार सरकार के निर्देश में। बड़ी नाकी पंचायत सहयोग शिविर में सन्हौला प्रखंड बिकाश पदाघिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया रुकमणी देवी, मुखिया प्रतिनिधि विनय साह, पंचायत समिति सदस्य नरेजा खातून एवं सैकड़ों पंचायत के पुरुष, एवं महिलाओं जन प्रतिनिधि गणों उपस्थित थे। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।1
- 🚨 बांका से इस वक्त की बड़ी खबर! घूस लेते BDO गिरफ्तार, प्रखंड कार्यालय में मचा हड़कंप बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुल्लीडुमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ⚡ कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम बीडीओ को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 💰 रिश्वत किस मामले में और कितनी रकम की थी, इसकी विस्तृत जानकारी निगरानी विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है। 📍 फुल्लीडुमर, बांका 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- बांका शहर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई:Fullidumar BDO को 75000 रुपये घुस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.1
- बेगूसराय से लौट रहे पिकअप डलेवर चालक से लूटपाट, मारपीट कर किया घायल कहलगांव। सोमवार देर रात बेगूसराय से पिकअप डलेवर का काम कर घर लौट रहे एक युवक के साथ नारायणपुर के पास अज्ञात लोगों ने लूटपाट कर मारपीट की। बदमाशों ने युवक से नकद रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसी तरह अपने गांव रामपुर पहुंचा, जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल की पहचान शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रजनीकांत मंडल के रूप में हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गौरव कुमार ने घायल का इलाज किया। परिजनों के अनुसार, रजनीकांत सोमवार को पिकअप से डिलीवरी का काम पूरा कर बेगूसराय से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर के पास अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके पास मौजूद नकद रुपए और मोबाइल फोन छीन लिया।1
- 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर गंगा में समाया! राघोपुर-नरकटिया में महाकटाव का खौफनाक मंजर1
- नालंदा जिले के पुलिस बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत कांवरिया पथ स्थित पाया शराब के नशे में धुत चढ़ गया पुलिस के हफ्ते, जो पुलिस कांवरिया को सुरक्षा करने पहुंचे थे, वहीं निकला शराबी1