logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जो दिल्ली में रहते हैं यह बात को ध्यान से सुने और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जो दिल्ली कमाने के लिए जा रहे हैं

18 hrs ago
user_आशीष up तत्काल न्यूज़
आशीष up तत्काल न्यूज़
रिपोर्टर Chail, Kaushambi•
18 hrs ago

जो दिल्ली में रहते हैं यह बात को ध्यान से सुने और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जो दिल्ली कमाने के लिए जा रहे हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया #vairalvideo किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting
    1
    यूपी जनपद कौशांबी मूरतगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया #vairalvideo 
किसी भी प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर चलवाने के लिए संपर्क करे 7080627747
Pramod Sach Tak #graund #roporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • करारी नगर पंचायत में प्रशासनिक सख़्ती का संदेश जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम करारी नगर पंचायत कार्यालय में आज उस समय प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई, जब जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बिना पूर्व सूचना आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को परखना था—और तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली। जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का गहन अवलोकन किया तो गंभीर लापरवाही सामने आई। कई शिकायतों में न तो शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था, न ही पंजिका पूर्ण एवं सत्यापित पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिशासी अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि जनसमस्याओं से जुड़ा कोई भी अभिलेख अधूरा या लापरवाह तरीके से नहीं रखा जा सकता। निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत जैसे संवेदनशील संस्थान में अव्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बेहतर स्वच्छता, व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और जवाबदेह कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. अमित पाल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को चेताया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागज़ी नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, ताकि आम नागरिक का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो। यह निरीक्षण स्पष्ट संकेत है कि जिले में लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता ही प्रशासन की प्राथमिकता है। यह आकस्मिक निरीक्षण करारी नगर पंचायत के लिए सिर्फ़ चेतावनी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम माना जा रहा है—जहाँ अब हर शिकायत का हिसाब और हर फाइल की जिम्मेदारी तय होगी।
    1
    करारी नगर पंचायत में प्रशासनिक सख़्ती का संदेश
जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम
करारी नगर पंचायत कार्यालय में आज उस समय प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई, जब जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बिना पूर्व सूचना आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत को परखना था—और तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली।
जिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का गहन अवलोकन किया तो गंभीर लापरवाही सामने आई। कई शिकायतों में न तो शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था, न ही पंजिका पूर्ण एवं सत्यापित पाई गई। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिशासी अधिकारी से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि जनसमस्याओं से जुड़ा कोई भी अभिलेख अधूरा या लापरवाह तरीके से नहीं रखा जा सकता।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी कसौटी पर खरी नहीं उतरी। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत जैसे संवेदनशील संस्थान में अव्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बेहतर स्वच्छता, व्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और जवाबदेह कार्यसंस्कृति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डॉ. अमित पाल शर्मा ने अधिशासी अधिकारी को चेताया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागज़ी नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए, ताकि आम नागरिक का प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो। यह निरीक्षण स्पष्ट संकेत है कि जिले में लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
यह आकस्मिक निरीक्षण करारी नगर पंचायत के लिए सिर्फ़ चेतावनी नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार का स्पष्ट अल्टीमेटम माना जा रहा है—जहाँ अब हर शिकायत का हिसाब और हर फाइल की जिम्मेदारी तय होगी।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कौशांबी जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 जनवरी को दिन में दिनेश सरोज के साथ पटना घाट में पुल के ऊपर दबंग व्यक्तियों ने दिनेश सरोज को पुल पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा था जिसके बाद उनका 35 फीट पुल के ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया था जिसके बाद से दिनेश सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है हालांकि इस मामले में कौशांबी पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं
    1
    कौशांबी जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत 26 जनवरी को दिन में दिनेश सरोज के साथ पटना घाट में पुल के ऊपर दबंग व्यक्तियों ने दिनेश सरोज को पुल पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा था जिसके बाद उनका 35 फीट पुल के ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया था जिसके बाद से दिनेश सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है हालांकि इस मामले में कौशांबी पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, एसडीएम से लेकर लेखपाल-कानूनगो तक मौन* *कब्जे से जल निकासी बाधित, सड़कें हो रहीं खराब* *खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में आक्रोश* कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम मलाक भायल करेटी में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 265 स्पष्ट रूप से सरकारी जलमग्न (तालाब) भूमि के रूप में दर्ज है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा खुलेआम कब्जा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एसडीएम, लेखपाल और कानूनगो सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सतीश पुत्र रामभवन द्वारा तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार लेखपाल और कानूनगो को सूचना दी गई, लेकिन अब तक न तो मौके पर कोई कार्रवाई की गई और न ही कब्जा हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों की चुप्पी भूमाफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण का संकेत दे रही है। तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे का असर अब गांव की जल निकासी व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तालाब पाटे जाने से बरसात और नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा, जिसके कारण गांव की सड़कें खराब हो रही हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जल संरक्षण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है और वे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो समेत जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते सरकारी तालाब को बचाने के लिए कदम उठाएगा, या फिर राजस्व अमले की चुप्पी में भूमाफियाओं का कब्जा स्थायी रूप ले लेगा?
    1
    *सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, एसडीएम से लेकर लेखपाल-कानूनगो तक मौन*
*कब्जे से जल निकासी बाधित, सड़कें हो रहीं खराब* 
*खबर प्रकाशित होने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में आक्रोश* 
कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम मलाक भायल करेटी में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 265 स्पष्ट रूप से सरकारी जलमग्न (तालाब) भूमि के रूप में दर्ज है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा खुलेआम कब्जा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एसडीएम, लेखपाल और कानूनगो सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सतीश पुत्र रामभवन द्वारा तालाब की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार लेखपाल और कानूनगो को सूचना दी गई, लेकिन अब तक न तो मौके पर कोई कार्रवाई की गई और न ही कब्जा हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व कर्मचारियों की चुप्पी भूमाफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण का संकेत दे रही है।
तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे का असर अब गांव की जल निकासी व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तालाब पाटे जाने से बरसात और नालियों का पानी नहीं निकल पा रहा, जिसके कारण गांव की सड़कें खराब हो रही हैं और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जल संरक्षण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट की आशंका बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी खबर प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है और वे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सरकारी तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए, भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लापरवाही बरतने वाले लेखपाल, कानूनगो समेत जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते सरकारी तालाब को बचाने के लिए कदम उठाएगा, या फिर राजस्व अमले की चुप्पी में भूमाफियाओं का कब्जा स्थायी रूप ले लेगा?
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी....बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी....बुधवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में शासनादेश के क्रम में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नत हुए उपनिरीक्षक राकेश राय को स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा  राकेश राय को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी। कुरई घाट धाम स्थित सीता मैया शक्तिपीठ पूजा स्थल पर सोमवार को पूर्णवासी के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने माँ सीता की विधिवत पूजा-अर्चना की और सात दीपक दान कर मनोकामनाएं मांगीं। इस अवसर पर भक्तों द्वारा माता सीता का भव्य श्रृंगार भी किया गया। श्रद्धालुओं ने माँ सीता से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की अरदास लगाई। भक्तों का कहना है कि इस शक्तिपीठ से अनेक धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं और यहाँ सच्चे मन से की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीता मैया शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका सुश्री प्रिया त्रिपाठी, पूर्व संगठन मंत्री संतलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, राधा जी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधान उषा देवी, राजेंद्र, राजेश समेत कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य मंदिर परिसर निर्माण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    कौशाम्बी।
कुरई घाट धाम स्थित सीता मैया शक्तिपीठ पूजा स्थल पर सोमवार को पूर्णवासी के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने माँ सीता की विधिवत पूजा-अर्चना की और सात दीपक दान कर मनोकामनाएं मांगीं। इस अवसर पर भक्तों द्वारा माता सीता का भव्य श्रृंगार भी किया गया।
श्रद्धालुओं ने माँ सीता से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की अरदास लगाई। भक्तों का कहना है कि इस शक्तिपीठ से अनेक धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं और यहाँ सच्चे मन से की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सीता मैया शक्तिपीठ के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजिका सुश्री प्रिया त्रिपाठी, पूर्व संगठन मंत्री संतलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी, राधा जी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्राम प्रधान उषा देवी, राजेंद्र, राजेश समेत कई कार्यकर्ताओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य मंदिर परिसर निर्माण के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है। कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए। इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी। सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    1
    *प्रयागराज मे ढाई करोड़ की सरकारी जमीन को प्राइवेट के नाम करने पर डीएम का एक्शन,कानूनगो का हुआ डिमोशन,बना लेखपाल* 
प्रयागराज के गंगापार के सोरांव तहसील में एक राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सरकारी जमीन की हेरफेर के आरोप में डिमोशन कर लेखपाल बना दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी कानूनगो दूधनाथ को निलंबित भी कर दिया गया है।
कानूनगो दूधनाथ पर फाफामऊ में बंजर और परती भूमि को पैसे लेकर अपने करीबियों के नाम करने का आरोप है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई,जिसमें वह दोषी पाए गए।
इस मामले की शिकायत शासन और प्रशासन तक पहुंची थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई,जिसमें दो नायब तहसीलदार, एक कानूनगो और एक लेखपाल शामिल थे। लगभग चार महीने तक चली जांच में तहसील और जिला अभिलेखागार के सभी दस्तावेज खंगाले गए।
जांच में सामने आया कि कानूनगो ने परती जमीन को तीन लोगों के नाम करने के लिए अभिलेखों में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया था। दो दिन पहले यह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने दोषी कानूनगो को डिमोशन करते हुए लेखपाल बना दिया और उन्हें निलंबित भी कर दिया। इसके अलावा, दूधनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी पुलिस को दिए गए हैं। एक अन्य लेखपाल को यह मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच में पता चला है कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की यह जमीन 20 लाख रुपये लेकर निजी लोगों के नाम की गई थी।
सोरांव के एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कानूनगो दूधनाथ जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। तहसील के अभिलेखों में इस जमीन को फिर से परती की श्रेणी में दर्ज करा दिया गया है।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • Post by 𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍
    1
    Post by 𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍
    user_𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍
    𝕯𝖍𝖊𝖊𝖗𝖊𝖓𝖉𝖗𝖆 𝕾𝖎𝖓𝖌𝖍
    Real Estate Developer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.