मछली पकड़ने जा रहे मामा भांजे की करंट लगने से मौत,मगरोन थाना के धूमा गांव की घटना....म्रतको के परिजनों ने खेत मालिक पर लगाए आरोप.. एंकर/- मगरोन थाना अंतर्गत आने वाले धूमा गांव में शनिवार दोपहर करंट लगने से मामा, भांजे की मौके पर मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है। मृतकों की पहचान अभिषेक पिता महादेव रैकवार 17 निवासी बागरोदा थाना बक्सवाहा और अस्सु पिता करण रैकवार 22 निवासी धूमा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा भांजे हैं। मृतक आशु रैकवार के भाई लखन रैकवार ने बताया कि शनिवार को हमारा भाई अस्सु और भांजा अभिषेक गेहूं की रखवाली करने के लिए गए थे। पास में सुनार नदी है जहां दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। वहां गिरधारी पटेल के खेत में तार पर कोई डोरी डली थी जिसमें कट था। जैसे ही भाई और भांजे ने लोहे का तार पकड़ा दोनों को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।
मछली पकड़ने जा रहे मामा भांजे की करंट लगने से मौत,मगरोन थाना के धूमा गांव की घटना....म्रतको के परिजनों ने खेत मालिक पर लगाए आरोप.. एंकर/- मगरोन थाना अंतर्गत आने वाले धूमा गांव में शनिवार दोपहर करंट लगने से मामा, भांजे की मौके पर मौत हो गई। दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है। मृतकों की पहचान अभिषेक पिता महादेव रैकवार 17 निवासी बागरोदा थाना बक्सवाहा और अस्सु पिता करण रैकवार 22 निवासी धूमा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मामा भांजे हैं। मृतक आशु रैकवार के भाई लखन रैकवार ने बताया कि शनिवार को हमारा भाई अस्सु और भांजा अभिषेक गेहूं की रखवाली करने के लिए गए थे। पास में सुनार नदी है जहां दोनों मछली पकड़ने जा रहे थे। वहां गिरधारी पटेल के खेत में तार पर कोई डोरी डली थी जिसमें कट था। जैसे ही भाई और भांजे ने लोहे का तार पकड़ा दोनों को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।
- Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार1
- Post by गणेश यादव1
- छतरपुर के नर्मदा केयर अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 दिनों के भीतर महिला के तीन बार ऑपरेशन किए गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि समय रहते महिला को किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया और इलाज के नाम पर लगातार पैसे लिए जाते रहे। आखिरकार 11वें दिन महिला की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है। 👉 वीडियो में देखें पीड़ित परिवार का पूरा बयान और पूरी सच्चाई।1
- *घर से बाहर निकलने और भटकने में अंतर समझे*1
- बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- अतुल रैकवार पन्ना से *भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत कलेक्टर पहुंचीं स्कूल* *निभाई प्रेरक की भूमिका, बच्चों से संवाद कर मध्यान्ह भोजन का चखा स्वाद* शासन के निर्देशानुसार चार दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एवं स्कूल चलें हम अभियान की गतिविधियों के तहत शनिवार को सरकारी विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम की गतिविधि आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के साथ विभिन्न स्कूलों का भ्रमण कर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताया और प्रेरणास्पद बातों का जिक्र भी किया। अधिकारीद्वय द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मनकी एवं प्राथमिक शाला बिल्खुरा पहुंचकर विद्यालय के शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं नियमित रूप से समय पर स्कूल खोलने व संचालन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने बच्चों के साथ सामूहिक मध्यान्ह भोजन भी किया और बच्चों को बिस्किट वितरित किए। स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पढ़ाई से संबंधित जानकारी साझा की तथा गिनती, पहाड़ा, कहानी और कविताएं भी सुनाईं। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों से शिक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर एवं शासन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान कर सभी विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने के लिए कहा गया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया गया तथा अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने एवं पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई। स्कूल के शिक्षकों द्वारा भी शाला में नामांकन सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि सरल एवं रोचक तरीके से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनकी पढ़ाई में रूचि बढ़े। निरीक्षण के दौरान शाला में नामांकित विद्यार्थियों के जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र सहित आधार व अपार आईडी विषयक एवं गत कक्षा के परीक्षा परिणाम व परिवार के सदस्यों संबंधी सामान्य जानकारी भी ली गई। जिला कलेक्टर ने ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र एवं अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण भी किया।2
- *यूपी - सहारनपुर के एक मदरसे में एक बच्चे को दो मौलानाओं ने बेरहमी से पीटा। वीडियो सामने आया तो पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।ये कैसे शिक्षक हैं जिनमें एक बच्चे को पकड़ रहा है दूसरा उसे निर्ममता से पीट रहा है।*1
- *नाबालिक हुई दस्तयाब* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई* पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के द्वारा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान में ढीमरखेड़ा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लडकी की दस्तयाबी की गई। साथ ही आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है *घटना का सक्षिप्त विवरण* दिनांक 03.04.26 को रात्रि करीब 2:30 बजे प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी अपने मामा के घर से रामलीला देखने को कह कर घर से गई थी जहां से कोई व्यक्ति उसको बहला फुसला कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कंमाक 199/26 धारा 137 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के दो अलग-अलग दलों को रात्रि में ही अपहर्ता की पतासाजी के लिए रवाना किया गया। चौतरफा नाकाबंदी की गई। जानकारी प्राप्त हुई और पता चला कि तीन लोग काली बोलोरो गाडी से आये और नाबालिका लडकी को ले गये मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी सरहदी थानों को सूचना देकर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा मेहनत करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपीयान को गिरफ्तार भी किया। घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी को भी जप्त किया गया है । आरोपी 01. राज बागरी पिता मुन्नीलाल बागरी उम्र 20 साल निवासी महुदा थाना सिंगपुर 02. विनय पिता अवधेश बागरी उम्र 20 साल निवासी रिकआकला नागौद 03. अपचारी बालक है।आरोपियों में मुख्य अभियुक्त बाल अपचारी है। प्रकरण के आरोपियों को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया है। माननीय न्यायालय द्वारा 2 आरोपियों को जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है *पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि संतोष विश्वकर्मा, आर. पंकज, आर. गंर्धव सिंह, आर अजय धुर्वे, आर रंजीत सिंह, म.आर. शालनी राजपूत और साइबर सेल से आरक्षक अमित का विशेष योगदान रहा2
- छतरपुर के नर्मदा हॉस्पिटल में एक महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बेटे का कहना है कि 10 दिनों में 3 बार ऑपरेशन किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और 11वें दिन महिला की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि समय पर रेफर नहीं किया गया और पैसों के लिए इलाज जारी रखा गया। अब इस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।"1