logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरेंद्र मोदी जी का वायरल वीडियो दरअसल माननीय प्रधानमंत्री जी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे।

7 hrs ago
user_शांति ग्रामीण विकास ट्रस्ट समिति
शांति ग्रामीण विकास ट्रस्ट समिति
NGO Worker Masaurhi, Patna•
7 hrs ago

नरेंद्र मोदी जी का वायरल वीडियो दरअसल माननीय प्रधानमंत्री जी पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे।

More news from Patna and nearby areas
  • नौबतपुर (पटना): नौबतपुर प्रखंड में 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स (PACS) चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रखंड के अमरपुरा उच्च विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां चुनाव सामग्री को सुरक्षित रखा गया है। गोनवां, नवडीहा, अदला, सावरचक, नौबतपुर नगर पंचायत, बारा और जैतीपुर पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है। इन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 98 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है और मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए तैयार हैं। वहीं, खजुरी पंचायत में पैक्स चुनाव को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद इस पंचायत में फिलहाल चुनाव नहीं कराया जाएगा। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल 7 पंचायतों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें संवेदनशील घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उन्होंने आगे कहा कि सभी बूथों पर मतपेटी और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। करीब 12,249 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
    1
    नौबतपुर (पटना):
नौबतपुर प्रखंड में 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स (PACS) चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रखंड के अमरपुरा उच्च विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां चुनाव सामग्री को सुरक्षित रखा गया है। गोनवां, नवडीहा, अदला, सावरचक, नौबतपुर नगर पंचायत, बारा और जैतीपुर पंचायतों में चुनाव कराया जा रहा है।
इन पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 98 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है और मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए तैयार हैं।
वहीं, खजुरी पंचायत में पैक्स चुनाव को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया है। इस फैसले के बाद इस पंचायत में फिलहाल चुनाव नहीं कराया जाएगा।
प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल 7 पंचायतों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें संवेदनशील घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि सभी बूथों पर मतपेटी और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। करीब 12,249 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    20 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • नितीश ने बुलाई विधायक दल की बैठक, सीएम आवास पर जुटने लगे JDU MLA, अनंत सिंह सहित ये नेता पहुंचे Bihar Politics: नीतीश कुमार ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। सीएम आवास में बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मोकामा विधायक सहित कई नेता पहुंच गए हैं। जदयू विधायक दल की बैठक - बीहार में नई सरकार के गठन के बाद जदयू की पहली बैठक होने वाली है। सोमवार यानी आज जदयू के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यह बैठक पहले 14 अप्रैल को होनी थी जो रद्द हो गई थी। वहीं अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू की पहली बैठक है। सीएम आवास पर पहुंचने लगे नेता  मीटिंग में शामिल होने के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंच चुके हैं। इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चयन किया जाएगा, जो नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुए पद को भरेगा। विजय चौधरी की दावेदारी मजबूत सूत्रों मिली जानकारी अनुसार, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। वर्तमान सरकार में उन्हें जदयू की ओर से नंबर-2 की भूमिका मिली हुई है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल उनकी संभावना कम बताई जा रही है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली हो गया था। ऐसे में आज की बैठक को जदयू के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक से पहले पोस्टर से सियासी संदेश बैठक से पहले पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पोस्टरों में “Next CM of Bihar” और “नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत जी ही अब करेंगे पूरा” जैसे नारे लिखे गए हैं। इन पोस्टरों को युवा नेतृत्व के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें निशांत कुमार का नाम प्रमुखता से उभरा है। निशांत की बढ़ती सक्रियता रविवार को निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। उनकी सक्रियता को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी निशांत की सक्रियता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
    3
    नितीश ने बुलाई विधायक दल की बैठक, सीएम आवास पर जुटने लगे JDU MLA, अनंत सिंह सहित ये नेता पहुंचे
Bihar Politics: नीतीश कुमार ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। सीएम आवास में बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए मोकामा विधायक सहित कई नेता पहुंच गए हैं।
जदयू विधायक दल की बैठक - बीहार में नई सरकार के गठन के बाद जदयू की पहली बैठक होने वाली है। सोमवार यानी आज जदयू के विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हो रही है। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यह बैठक पहले 14 अप्रैल को होनी थी जो रद्द हो गई थी। वहीं अब सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जदयू की पहली बैठक है।
सीएम आवास पर पहुंचने लगे नेता 
मीटिंग में शामिल होने के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंच चुके हैं। इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चयन किया जाएगा, जो नीतीश कुमार के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद खाली हुए पद को भरेगा।
विजय चौधरी की दावेदारी मजबूत
सूत्रों मिली जानकारी अनुसार, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। वर्तमान सरकार में उन्हें जदयू की ओर से नंबर-2 की भूमिका मिली हुई है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल उनकी संभावना कम बताई जा रही है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली हो गया था। ऐसे में आज की बैठक को जदयू के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक से पहले पोस्टर से सियासी संदेश
बैठक से पहले पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पोस्टरों में “Next CM of Bihar” और “नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत जी ही अब करेंगे पूरा” जैसे नारे लिखे गए हैं। इन पोस्टरों को युवा नेतृत्व के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें निशांत कुमार का नाम प्रमुखता से उभरा है।
निशांत की बढ़ती सक्रियता
रविवार को निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। उनकी सक्रियता को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी निशांत की सक्रियता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
    user_रजनीश कुमार
    रजनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • फतुहा पुलिस ने शनिवार को 200 लीटर बिदेशी सराव के साथ एक सीयनजी ऑटो किया जप्त #PatnaPolice #FatuhaThana #apnaci#bihar tytaknews #patna
    2
    फतुहा पुलिस ने शनिवार को 200 लीटर बिदेशी सराव के साथ एक सीयनजी ऑटो किया जप्त #PatnaPolice #FatuhaThana #apnaci#bihar tytaknews #patna
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • अक्षय तृतीया के दिन बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम गली की है, जहां बेखौफ पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर ‘श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स’ में घुसकर लूटपाट की. अपराधियों ने दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और करीब 20 लाख रुपये के सोने- चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
    1
    अक्षय तृतीया के दिन बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस गोदाम गली की है, जहां बेखौफ पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर ‘श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स’ में घुसकर लूटपाट की. अपराधियों ने दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और करीब 20 लाख रुपये के सोने- चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
    user_श्री प्रताप सिंह
    श्री प्रताप सिंह
    अल्पसंख्यक अध्यक्ष Patna Rural, Bihar•
    5 hrs ago
  • नौबतपुर प्रखंड के हो रहे सात पैक्स का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच शुरू हुआ। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर हर मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
    1
    नौबतपुर प्रखंड के हो रहे सात पैक्स का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच शुरू हुआ। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर हर मतदान केंद्र पर जाकर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान खबर भेजें जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जहां मृतक की तस्वीर वायरल कर परिजनों या पहचान वालों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
    1
    जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान खबर भेजें जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है, जहां मृतक की तस्वीर वायरल कर परिजनों या पहचान वालों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • #पटना में स्वर्ण कारोबारी से लूट कांड की वीडियो CCTV लाइव राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर के घाना कॉलोनी में सबर्ण कारोबारी के दुकान से अज्ञात बदमाशों के द्वारा आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया सारी घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई आभूषण करोबारी के अनुसार करीबन 20 लाख का सोना चांदी का आभूषण लूट को अंजाम दिया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच में ड्यूटी है #ApnaCityTakNews #Patna #PatnaPolice #RamkrisnaNgr #VairlVideo #everyonehighlightsfollowerseveryonehighlightsfollowerseveryone #everyonefollowers #rilsvideo #everyonehighlightsfollowers #cmsamrathchaudhari
    1
    #पटना में स्वर्ण कारोबारी से लूट कांड की वीडियो CCTV लाइव 
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर के घाना कॉलोनी में सबर्ण कारोबारी के दुकान से अज्ञात बदमाशों के द्वारा आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया 
सारी घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी में  कैद हो गई 
आभूषण करोबारी के अनुसार करीबन 20 लाख का सोना चांदी का आभूषण लूट को अंजाम दिया गया है 
पुलिस पूरे मामले की जांच में ड्यूटी है 
#ApnaCityTakNews #Patna #PatnaPolice #RamkrisnaNgr #VairlVideo 
#everyonehighlightsfollowerseveryonehighlightsfollowerseveryone #everyonefollowers #rilsvideo #everyonehighlightsfollowers #cmsamrathchaudhari
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • कितना प्यार करता है हम लोगों से खाना इसको हम देते हैं बस इसलिए और आने देते हैं इसलिए रात भर आता पता नहीं रहता है बस सुबह हुआ गर्मी जैसी आएगी बस आराम से रूम में आकर कलर में आराम से सोते का भर देना शाम होते ही फिर वापस
    1
    कितना प्यार करता है हम लोगों से खाना इसको हम देते हैं बस इसलिए और आने देते हैं इसलिए रात भर आता पता नहीं रहता है बस सुबह हुआ गर्मी जैसी आएगी बस आराम से रूम में आकर कलर में आराम से सोते का भर देना शाम होते ही फिर वापस
    user_हिमांशु कुमार
    हिमांशु कुमार
    Animal rescue service पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.